मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ राजनीति: CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी-खड़गे से मिलने से किया इनकार, विपक्ष आज सुप्रीम कोर्ट तक निकालेगा मार्च ▪ मेरा शहर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज-2 सोसायटी में पानी का संकट, हजारों निवासियों की दिनचर्या प्रभावित ▪ राजनीति: ओवैसी की योगी और अखिलेश को चुनौती, बोले- ‘बाबा संभल आएं, अखिलेश गोरखपुर जाएं’ ▪ राजनीति: शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को गैरकानूनी हिरासत में न लें: सुप्रीम कोर्ट ▪ राजनीति: CJP का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी; मेट्रो प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई ▪ राजनीति: राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र बचाने के लिए सवाल पूछना जरूरी, चेन्नई में युवाओं से किया संवाद ▪ राजनीति: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन फिर जारी रखने का ऐलान, 7 हजार लोगों को हिरासत में लेने का दावा ▪ राजनीति: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सख्ती, 600 समर्थक हिरासत में; जंतर-मंतर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग
12 अक्तूबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 12 Oct 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

सेबी वर्ल्ड इन्वेस्टर वीक 2026: सेबी (SEBI) और नैतिक बोध ट्रस्ट ने किया निवेशक जागरूकता रैली और कार्यशाला का आयोजन

न्यूज़रूम डेस्क • • 3 मिनट पढ़ें
सेबी वर्ल्ड इन्वेस्टर वीक 2026: सेबी (SEBI) और नैतिक बोध ट्रस्ट ने किया निवेशक जागरूकता रैली और कार्यशाला का आयोजन
  • विश्व निवेशक सप्ताह 2026 के तहत जैतपुर-बदरपुर में कार्यशाला, महिलाओं और युवाओं को सुरक्षित निवेश के प्रति किया जागरूक

अनप्लग इंडिया। डेस्क

नई दिल्ली। विश्व निवेशक सप्ताह 2026 (World Investor Week-2026) के तहत भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) एवं नैतिक बोध ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को दिल्ली के जैतपुर-बदरपुर क्षेत्र में निवेशक जागरूकता रैली और कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों, विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं को निवेश के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित और जिम्मेदार निवेश के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना था।

विश्व निवेशक सप्ताह का आयोजन इस वर्ष5 से 11 अक्टूबर 2026तक किया जा रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतिभूति आयोग संगठन (IOSCO) की पहल है, जिसका उद्देश्य दुनिया भर में निवेशकों को शिक्षित करना, वित्तीय जागरूकता बढ़ाना और निवेशकों के हितों की रक्षा करना है। भारत में इस अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में सेबी विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का संचालन कर रहा है।

महिलाओं और आम जनता पर रहा विशेष फोकस:
जैतपुर-बदरपुर में आयोजित रैली के दौरान लोगों को निवेश में सावधानी बरतने, धोखाधड़ी से बचने और निवेश से पहले पूरी जानकारी हासिल करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यशाला में वक्ता शशि गौतम नेविशेष रूप से महिलाओं और आम नागरिकों को वित्तीय निर्णयों में आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया।

नैतिक बोध ट्रस्ट की ओर से मुख्य वक्तासमीर सैफीने निवेश से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए कहा कि आज के समय में वित्तीय साक्षरता प्रत्येक व्यक्ति के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि निवेश को समझने के लिए जरूरी नहीं कि व्यक्ति वित्तीय विशेषज्ञ हो, लेकिन किसी भी योजना में पैसा लगाने से पहले उसके जोखिम, रिटर्न और नियामकीय स्थिति को समझना बेहद आवश्यक है।

‘समझ से इन्वेस्टिंग सिंपल’ पर जोर
विश्व निवेशक सप्ताह के अवसर पर सेबी की ओर से‘प्रोजेक्ट जागरूक’के तहत‘समझ से इन्वेस्टिंग सिंपल’अभियान पर भी जागरूकता बढ़ाई जा रही है। इसका उद्देश्य निवेश से जुड़ी जटिल जानकारियों को आम नागरिकों और छात्रों के लिए सरल बनाना है, ताकि वे सोच-समझकर वित्तीय निर्णय ले सकें।

स्मार्ट निवेशक बनने के दिए सुझाव
कार्यशाला में सुरक्षित निवेश के लिए कुछ महत्वपूर्ण सावधानियां अपनाने की सलाह दी गई। विशेषज्ञों ने कहा कि—
• निवेश हमेशापंजीकृत और विनियमित संस्थाओं एवं माध्यमोंके जरिए ही करना चाहिए।
• किसी भी निवेश ऐप या प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने से पहले उसकी वैधता और नियामकीय स्थिति की जांच करनी चाहिए।
• निवेश करने से पहले संबंधित योजना और उसके जोखिमों के बारे में पर्याप्त जानकारी हासिल करनी चाहिए।
• पूरी पूंजी एक ही विकल्प में लगाने के बजायविविधीकृत निवेश पोर्टफोलियोअपनाकर जोखिम को कम किया जा सकता है।
• किसी के दबाव, लालच या अवास्तविक रिटर्न के वादे में आकर निवेश नहीं करना चाहिए।
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को निवेश संबंधी धोखाधड़ी और भ्रामक वित्तीय दावों से सावधान रहने के लिए भी जागरूक किया गया। आयोजकों ने कहा कि जागरूक निवेशक ही अपने वित्तीय हितों की बेहतर सुरक्षा कर सकता है।
विश्व निवेशक सप्ताह 2026के दौरान निवेशकों और आम नागरिकों के लिए विभिन्न क्विज, निवेशक कैंप और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से लोगों को वित्तीय एवं निवेश संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें