मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ राजनीति: CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी-खड़गे से मिलने से किया इनकार, विपक्ष आज सुप्रीम कोर्ट तक निकालेगा मार्च ▪ मेरा शहर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज-2 सोसायटी में पानी का संकट, हजारों निवासियों की दिनचर्या प्रभावित ▪ राजनीति: ओवैसी की योगी और अखिलेश को चुनौती, बोले- ‘बाबा संभल आएं, अखिलेश गोरखपुर जाएं’ ▪ राजनीति: शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को गैरकानूनी हिरासत में न लें: सुप्रीम कोर्ट ▪ राजनीति: CJP का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी; मेट्रो प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई ▪ राजनीति: राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र बचाने के लिए सवाल पूछना जरूरी, चेन्नई में युवाओं से किया संवाद ▪ राजनीति: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन फिर जारी रखने का ऐलान, 7 हजार लोगों को हिरासत में लेने का दावा ▪ राजनीति: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सख्ती, 600 समर्थक हिरासत में; जंतर-मंतर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग
12 अक्तूबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 12 Oct 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

कैप्टन शशिकांत शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट: खुर्राट इलेवन और स्टार इलेवन ने दर्ज की शानदार जीत

न्यूज़रूम डेस्क • • 3 मिनट पढ़ें
कैप्टन शशिकांत शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट: खुर्राट इलेवन और स्टार इलेवन ने दर्ज की शानदार जीत

खुर्राट इलेवन ने पायनियर क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हराया, स्टार इलेवन ने स्किल इंडिया पावर को 4 विकेट से दी मात

अनप्लग इंडिया। डेस्क

नोएडा। कैप्टन शशिकांत शर्मा की स्मृति में नोएडा स्टेडियम में आयोजित 26वें कैप्टन शशिकांत शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में गत वर्ष की विजेता खुर्राट इलेवन ने पायनियर क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में स्टार इलेवन ने स्किल इंडिया पावर को 4 विकेट से मात दी।

खुर्राट इलेवन ने पायनियर को हराया

पहले मुकाबले में खुर्राट इलेवन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पायनियर क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 111 रन बनाए। दिनेश ने 38 और विक्की ने 24 रन का योगदान दिया।

खुर्राट इलेवन की ओर से संजीव ने 4 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट, सन्नी ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट और मनीष ने 3 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुर्राट इलेवन ने 16 ओवर में 5 विकेट खोकर 136 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। हरीश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6 छक्कों और 2 चौकों की मदद से नाबाद 56 रन बनाए। वहीं मनीष ने 7 छक्कों की मदद से 52 रन की पारी खेली।

पायनियर के गेंदबाज राजेश ने 4 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट लिए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। शानदार बल्लेबाजी के लिए खुर्राट इलेवन के हरीश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें मानव सेवा समिति के अध्यक्ष यूके भारद्वाज, उपाध्यक्ष आरके शर्मा, सचिव अतुल गौड़ और क्यूरेटर अनवर अली ने सम्मानित किया।

स्टार इलेवन ने 203 रन का लक्ष्य हासिल किया

दूसरे मैच में स्किल इंडिया पावर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 202 रन बनाए। मयंक राघव ने 55 गेंदों पर 13 चौकों और 4 छक्कों की मदद से शानदार 91 रन बनाए। मोहनीश ने 4 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 46 रन की पारी खेली।

स्टार इलेवन की ओर से सार्थक चेची और गोपाल चाहर ने एक-एक विकेट हासिल किया।

203 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार इलेवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 6 विकेट खोकर 203 रन बना लिए और 4 विकेट से मुकाबला जीत लिया।

स्टार इलेवन के निशांत मावी ने 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 51 रन, गोपाल चाहर ने 3 छक्कों की मदद से नाबाद 30 रन और कनिष्क भाटी ने 4 छक्कों व 2 चौकों की मदद से 39 रन बनाए।

स्किल इंडिया पावर की ओर से हर्ष ने 4 ओवर में 49 रन देकर 2 विकेट और कार्तिक ने 3.1 ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिया।

स्टार इलेवन के निशांत मावी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुभाष शर्मा ने पुरस्कार प्रदान किया।

आज भी होंगे दो मुकाबले

टूर्नामेंट के अगले दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में खुर्राट इलेवन और स्किल इंडिया पावर आमने-सामने होंगी, जबकि दूसरे मैच में पायनियर क्रिकेट क्लब और स्टार इलेवन के बीच मुकाबला होगा।

यह भी पढ़ें