गरिमा यादव ने जीता मिस टीन उत्तर प्रदेश और मिस टीन ड्रीम ऑरा इंडिया 2026 का खिताब
स्टेट लेवल पर ‘मिस टीन उत्तर प्रदेश’ और नेशनल लेवल पर ‘राइजिंग स्टार’ का ताज किया अपने नाम
अनप्लग इंडिया। डेस्क
नई दिल्ली। पश्चिम विहार स्थित होटल रेडिसन ब्लू में ‘ड्रीम ऑरा इंडिया 2026’ एवं ‘ए.के. पेजेंट’ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ब्यूटी पेजेंट का ग्रैंड फिनाले शानदार तरीके से संपन्न हुआ। 2 से 4 अक्टूबर तक चली इस प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभागियों ने विभिन्न चरणों में अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया।
शानदार प्रदर्शन के दम पर दोनों खिताब किए अपने नाम
प्रतियोगिता में गरिमा यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेट लेवल प्रतियोगिता में ‘मिस टीन उत्तर प्रदेश’ का खिताब अपने नाम किया। वहीं, नेशनल लेवल पर उन्होंने ‘मिस टीन ड्रीम ऑरा इंडिया 2026 (राइजिंग स्टार)’ का खिताब जीतकर अपनी प्रतिभा और सफलता का परचम लहराया।
गुलशन ग्रोवर और संगीता बिजलानी रहे मुख्य अतिथि
ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर और अभिनेत्री संगीता बिजलानी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में फाउंडर गुड्डू कुरैशी और डायरेक्टर वैष्णवी खातून की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने पूरी टीम के साथ मिलकर प्रतियोगिता का सफल संचालन एवं समन्वय किया।
इंट्रोडक्शन, रैंप वॉक और प्रश्नोत्तर राउंड में दिखाया आत्मविश्वास
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न चरणों से गुजरना पड़ा। इसमें इंट्रोडक्शन, रैंप वॉक और प्रश्नोत्तर राउंड प्रमुख रहे। प्रतिभागियों ने इन सभी चरणों में अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
आयोजकों के अनुसार, ड्रीम ऑरा इंडिया का मुख्य उद्देश्य मॉडलिंग, फैशन और सौंदर्य प्रतियोगिता के क्षेत्र में उभरती हुई प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है, ताकि युवा प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।
परिवार और शुभचिंतकों ने दी बधाई
गरिमा यादव की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, शुभचिंतकों और आयोजकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एक ही प्रतियोगिता में स्टेट और नेशनल स्तर पर दो महत्वपूर्ण खिताब हासिल करना गरिमा यादव के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें