मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ राजनीति: CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी-खड़गे से मिलने से किया इनकार, विपक्ष आज सुप्रीम कोर्ट तक निकालेगा मार्च ▪ मेरा शहर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज-2 सोसायटी में पानी का संकट, हजारों निवासियों की दिनचर्या प्रभावित ▪ राजनीति: ओवैसी की योगी और अखिलेश को चुनौती, बोले- ‘बाबा संभल आएं, अखिलेश गोरखपुर जाएं’ ▪ राजनीति: शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को गैरकानूनी हिरासत में न लें: सुप्रीम कोर्ट ▪ राजनीति: CJP का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी; मेट्रो प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई ▪ राजनीति: राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र बचाने के लिए सवाल पूछना जरूरी, चेन्नई में युवाओं से किया संवाद ▪ राजनीति: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन फिर जारी रखने का ऐलान, 7 हजार लोगों को हिरासत में लेने का दावा ▪ राजनीति: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सख्ती, 600 समर्थक हिरासत में; जंतर-मंतर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग
12 अक्तूबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 12 Oct 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

कैप्टन शशिकांत शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट: एमएस स्पोर्ट्स ने विश्व फाल्कन को 75 रन से हराया

न्यूज़रूम डेस्क • • 3 मिनट पढ़ें
कैप्टन शशिकांत शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट: एमएस स्पोर्ट्स ने विश्व फाल्कन को 75 रन से हराया

सार्थक चतुर्वेदी के 84 और दीपेश के 66 रन से एमएस स्पोर्ट्स ने बनाया 218 का बड़ा स्कोर; एस्टर क्रिकेट अकादमी ने वंडर्स क्लब को 35 रन से दी शिकस्त

अनप्लग इंडिया। डेस्क
नोएडा। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन, मानव सेवा समिति, एनपीडीए और नोएडा स्पोर्ट्स ट्रस्ट की ओर से आयोजित 26वें कैप्टन शशिकांत शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में एमएस स्पोर्ट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व फाल्कन को 75 रन से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में एस्टर क्रिकेट अकादमी ने वंडर्स क्लब को 35 रन से शिकस्त दी।

एमएस स्पोर्ट्स ने खड़ा किया 218 रन का मजबूत स्कोर

पहले मुकाबले में विश्व फाल्कन ने टॉस जीतकर एमएस स्पोर्ट्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। एमएस स्पोर्ट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 218 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

टीम की पारी में सार्थक चतुर्वेदी ने 84 रन की शानदार पारी खेली, जबकि दीपेश ने 66 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विश्व फाल्कन की ओर से अभिषेक ने 3 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि राहुल अवाना ने 3 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

148 रन ही बना सकी विश्व फाल्कन

219 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विश्व फाल्कन की शुरुआत अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही। टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 148 रन बनाए और उसे 75 रन से मुकाबला गंवाना पड़ा।

निमेष चंद्र ने नाबाद 51 रन और हिमांशु ने 49 रन की पारी खेलकर टीम को संभालने का प्रयास किया, लेकिन लक्ष्य काफी बड़ा होने के कारण टीम जीत तक नहीं पहुंच सकी।

एमएस स्पोर्ट्स की ओर से ध्रुव ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट, जबकि यथार्थ ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए।

दीपेश बने मैन ऑफ द मैच

एमएस स्पोर्ट्स की जीत में बल्ले के साथ-साथ क्षेत्ररक्षण में भी योगदान देने वाले दीपेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 66 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और शानदार फील्डिंग भी की।


एस्टर क्रिकेट अकादमी ने वंडर्स क्लब को 35 रन से हराया

दिन के दूसरे मुकाबले में एस्टर क्रिकेट अकादमी और वंडर्स क्लब आमने-सामने रहे। एस्टर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

एस्टर क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 156 रन बनाए। टीम की ओर से अनिकेत ने नाबाद 35 रन और शिवम शर्मा ने नाबाद 22 रन बनाए।

वंडर्स क्लब की ओर से दक्ष और विवेक ने 2-2 विकेट हासिल किए।

119 रन पर सिमटी वंडर्स क्लब की पारी

157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वंडर्स क्लब की टीम 18 ओवर में 119 रन ही बना सकी। इस तरह एस्टर क्रिकेट अकादमी ने मुकाबला 35 रन से अपने नाम किया।

एस्टर की ओर से स्पर्श ने 4 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की, जबकि अनिकेत ने 2 विकेट हासिल किए। गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावी प्रदर्शन करने वाले अनिकेत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

क्रिकेट से जुड़े कई पदाधिकारी रहे मौजूद

मुकाबलों के दौरान सुभाष शर्मा, शुभम भारद्वाज, जे.के.एस. चौहान, क्रिकेट कोच फूलचंद शर्मा, मनीष शर्मा, अमन भारद्वाज, सुधीश चौधरी, जोगिंदर चौधरी और यू.के. भारद्वाज सहित कई लोग मौजूद रहे।

मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी रविंद्र और प्रताप रावत ने संभाली, जबकि वेद चौधरी ने स्कोरिंग की।

यह भी पढ़ें