मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ राजनीति: CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी-खड़गे से मिलने से किया इनकार, विपक्ष आज सुप्रीम कोर्ट तक निकालेगा मार्च ▪ मेरा शहर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज-2 सोसायटी में पानी का संकट, हजारों निवासियों की दिनचर्या प्रभावित ▪ राजनीति: ओवैसी की योगी और अखिलेश को चुनौती, बोले- ‘बाबा संभल आएं, अखिलेश गोरखपुर जाएं’ ▪ राजनीति: शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को गैरकानूनी हिरासत में न लें: सुप्रीम कोर्ट ▪ राजनीति: CJP का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी; मेट्रो प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई ▪ राजनीति: राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र बचाने के लिए सवाल पूछना जरूरी, चेन्नई में युवाओं से किया संवाद ▪ राजनीति: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन फिर जारी रखने का ऐलान, 7 हजार लोगों को हिरासत में लेने का दावा ▪ राजनीति: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सख्ती, 600 समर्थक हिरासत में; जंतर-मंतर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग
12 अक्तूबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 12 Oct 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

कैप्टन शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट: वंडर्स और एमएस स्पोर्ट्स की शानदार जीत, दक्ष चंदेल व बासित बशर चमके

Rinku Yadav • • 4 मिनट पढ़ें
कैप्टन शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट: वंडर्स और एमएस स्पोर्ट्स की शानदार जीत, दक्ष चंदेल व बासित बशर चमके

विश्व फाल्कन को 7 विकेट से हराया, एस्टर क्रिकेट क्लब के खिलाफ एमएस स्पोर्ट्स ने 6 विकेट से दर्ज की जीत

अनप्लग इंडिया। डेस्क

नोएडा। नोएडा स्पोर्ट्स ट्रस्ट, मानव सेवा समिति, डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और एनपीडीए के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 26वें कैप्टन शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए दोनों मुकाबलों में नोएडा वंडर्स और एमएस स्पोर्ट्स ने शानदार जीत दर्ज की। पहले मैच में वंडर्स ने विश्व फाल्कन को 7 विकेट से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में एमएस स्पोर्ट्स ने एस्टर क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से शिकस्त दी। दोनों मैचों में दक्ष चंदेल और बासित बशर ने गेंदबाजी में प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

दक्ष चंदेल की घातक गेंदबाजी, वंडर्स ने 7 विकेट से जीता मैच

दिन के पहले मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विश्व फाल्कन की टीम वंडर्स के गेंदबाजों के सामने बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। शक्ति भाटी के 39 रन, पुलक सिन्हा के 16, हिमांशु के 15 और जोगिंदर सिंह के 10 रनों की मदद से टीम ने सभी विकेट खोकर 109 रन बनाए।

नोएडा वंडर्स की ओर से दक्ष चंदेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट झटके। अक्षय ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि देव राणा को एक विकेट मिला।

110 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वंडर्स की टीम ने शुरुआती झटकों के बावजूद दमदार वापसी की। मोहम्मद कैफ ने नाबाद 60 रन और मोहित वशिष्ठ ने नाबाद 43 रन की शानदार पारियां खेलकर टीम को 12.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 111 रन तक पहुंचा दिया। इस तरह वंडर्स ने 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

दक्ष चंदेल को 3 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि नाबाद 60 रन बनाने वाले मोहम्मद कैफ को विशेष प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

बासित बशर के 4 विकेट, एमएस स्पोर्ट्स ने एस्टर को हराया

दिन के दूसरे मुकाबले में एस्टर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने मयंक तिवारी के 49 रन, प्रयांश राठी के 25 और प्रखर के 21 रनों की बदौलत 9 विकेट खोकर 144 रन बनाए।

एमएस स्पोर्ट्स की ओर से बासित बशर ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज 20 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। हरमन ने भी प्रभावी प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए।

145 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमएस स्पोर्ट्स की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की। ज्योतिर्मय ने 52 रन, सार्थक चतुर्वेदी ने 35 रन और दीपेश बाल्यान ने 32 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। इन पारियों की बदौलत एमएस स्पोर्ट्स ने 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया।

एस्टर क्रिकेट क्लब की ओर से विराट चौहान ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि विशाल और अर्जुन वर्मा को एक-एक विकेट मिला।

शानदार गेंदबाजी के लिए बासित बशर को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि 52 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलने वाले ज्योतिर्मय जोशी को विशेष प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

अंतिम लीग मुकाबले आज

टूर्नामेंट के दौरान सुधीश चौधरी, अश्वनी शर्मा, एसके सरीन, दिनेश शर्मा, जेकेएस चौहान, यूके भारद्वाज, सुभाष शर्मा और अमन भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। संतराम और वेद चौधरी ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि मनवीर ने स्कोरिंग की जिम्मेदारी संभाली।

टूर्नामेंट के लीग चरण के अंतिम दो मुकाबले आज खेले जाएंगे। पहले मैच में एमएस स्पोर्ट्स और वंडर्स क्लब नोएडा आमने-सामने होंगे, जबकि दूसरे मुकाबले में एस्टर क्रिकेट क्लब का सामना विश्व फाल्कन से होगा।

यह भी पढ़ें