मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ देश: राहुल बोले- मेरी बात सच होगी, ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे: रामलीला मैदान में विपक्ष की महारैली, खड़गे ने कहा- पाताल से भी खोजकर लाएंगे, अखिलेश ने 2027 में विदाई की कही बात ▪ राजनीति: SIR के विरोध में आज दिल्ली में विपक्ष की बड़ी रैली, रामलीला मैदान में जुटेंगे 20 से अधिक दलों के नेता ▪ देश: 1 नवंबर से बदल गए GST, बैंकिंग, टेलीकॉम और निवेश के नियम: अनजान कॉलर का नाम दिखेगा, कमर्शियल सिलेंडर महंगा, FASTag और पेंशन के लिए भी जरूरी बदलाव ▪ देश: राहुल गांधी बोले- 2024 का लोकसभा चुनाव अवैध, विपक्ष की मॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन-महाभियोग प्रस्ताव पास ▪ देश: खड़गे की मांग- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाए, SIR पर लगे रोक ▪ राजनीति: अमित शाह ने योगी सरकार की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- माफिया का किया सफाया, 2027 के लिए कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र ▪ देश: जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोग थे सवार, टीम रेस्क्यू के लिए रवाना ▪ देश: कैंसर की 397 दवाओं के दाम घटे, ₹80 हजार का इंजेक्शन अब ₹7,150 में; 9 नवंबर से नई कीमतें लागू
1 नवंबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 01 Nov 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

चोटपुर कॉलोनी में हिंदू चौपाल का आयोजन, स्वामी दीपांकर महाराज ने जातिगत भेदभाव मिटाकर एकजुट होने का किया आह्वान

Rinku Yadav • • 3 मिनट पढ़ें
चोटपुर कॉलोनी में हिंदू चौपाल का आयोजन, स्वामी दीपांकर महाराज ने जातिगत भेदभाव मिटाकर एकजुट होने का किया आह्वान

सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत बनाने पर दिया जोर, साध्वी प्रज्ञा भारती और सांसद प्रतिनिधि संजय बाली भी रहे मौजूद

अनप्लग इंडिया। डेस्क

नोएडा। चोटपुर कॉलोनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में रविवार को भव्य हिंदू चौपाल एवं भिक्षा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में स्वामी दीपांकर जी महाराज शामिल हुए। वहीं, साध्वी प्रज्ञा भारती जी और सांसद प्रतिनिधि संजय बाली ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों और सनातन धर्म के अनुयायियों ने हिस्सा लिया।

चौपाल को संबोधित करते हुए स्वामी दीपांकर जी महाराज ने हिंदू समाज से जातिगत भेदभाव को समाप्त कर एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ‘जात-पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि समाज में एकता और समानता स्थापित करने का संकल्प है।

स्वामी दीपांकर महाराज ने कहा कि बच्चों को सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और भारतीय संस्कारों से जोड़ना जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से परिचित रह सके। उन्होंने समाज के लोगों से आपसी भेदभाव भुलाकर एकजुटता के साथ आगे बढ़ने की अपील की।

सनातन संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण पर दिया जोर

मुख्य अतिथि साध्वी प्रज्ञा भारती जी ने कहा कि सनातन धर्म केवल पूजा-पद्धति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक महान परंपरा है। इसके मूल्यों, संस्कारों और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करना सभी का दायित्व है। उन्होंने लोगों से भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

वहीं, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली ने हिंदू चौपाल के संदेश का समर्थन करते हुए कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति आपसी एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता में निहित है। जातिगत भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना से ऊपर उठकर सांस्कृतिक पहचान और सनातन परंपराओं को सशक्त बनाने की जरूरत है।

सामूहिक रूप से लिया सामाजिक एकता का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सनातन संस्कृति के संरक्षण, धार्मिक जागरूकता, सामाजिक एकता और भावी पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने का संकल्प लिया। चौपाल में वक्ताओं ने समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और समरसता को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम का आयोजन रोहित हिंदू, मनोज हिंदू, बब्बन हिंदू और रोहन हिंदू की ओर से किया गया। आयोजन को सफल बनाने में राहुल हिंदू, आर.के. हिंदू, रितेश हिंदू, शिवम हिंदू, एस.एन. झा, गुड्डू हिंदू, मनोहर हिंदू और समस्त कॉलोनीवासियों का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश प्रमुखता से सामने आया।

यह भी पढ़ें