मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ देश: राहुल बोले- मेरी बात सच होगी, ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे: रामलीला मैदान में विपक्ष की महारैली, खड़गे ने कहा- पाताल से भी खोजकर लाएंगे, अखिलेश ने 2027 में विदाई की कही बात ▪ राजनीति: SIR के विरोध में आज दिल्ली में विपक्ष की बड़ी रैली, रामलीला मैदान में जुटेंगे 20 से अधिक दलों के नेता ▪ देश: 1 नवंबर से बदल गए GST, बैंकिंग, टेलीकॉम और निवेश के नियम: अनजान कॉलर का नाम दिखेगा, कमर्शियल सिलेंडर महंगा, FASTag और पेंशन के लिए भी जरूरी बदलाव ▪ देश: राहुल गांधी बोले- 2024 का लोकसभा चुनाव अवैध, विपक्ष की मॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन-महाभियोग प्रस्ताव पास ▪ देश: खड़गे की मांग- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाए, SIR पर लगे रोक ▪ राजनीति: अमित शाह ने योगी सरकार की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- माफिया का किया सफाया, 2027 के लिए कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र ▪ देश: जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोग थे सवार, टीम रेस्क्यू के लिए रवाना ▪ देश: कैंसर की 397 दवाओं के दाम घटे, ₹80 हजार का इंजेक्शन अब ₹7,150 में; 9 नवंबर से नई कीमतें लागू
1 नवंबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 01 Nov 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) ने किया संगठन का विस्तार, नए पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Rinku Yadav • • 4 मिनट पढ़ें
भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) ने किया संगठन का विस्तार, नए पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

नोएडा में आयोजित बैठक में कई लोगों ने ग्रहण की संगठन की सदस्यता, चौधरी महेश सिंह तंवर बोले- किसानों और मजदूरों के हक की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगा संगठन

अनप्लग इंडिया। डेस्क

नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) ने गौतमबुद्ध नगर में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में विस्तार किया है। नोएडा में आयोजित संगठन की महत्वपूर्ण बैठक के दौरान कई नए पदाधिकारियों और सदस्यों को संगठन में शामिल किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया।

बैठक में बड़ी संख्या में लोगों ने भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उनसे किसानों, मजदूरों और आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

फरीद अहमद को अधिवक्ता प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, राम बाबू को मिली महानगर कार्यकारिणी की जिम्मेदारी

संगठन विस्तार के तहत फरीद अहमद को अधिवक्ता प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं राम बाबू को नोएडा महानगर की कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा इस्तकार को गौतमबुद्ध नगर में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में संगठन से जोड़ा गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और किसानों एवं मजदूरों की समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाने का संकल्प लिया।

किसानों और मजदूरों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा: महेश सिंह तंवर

बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) के जिला अध्यक्ष चौधरी महेश सिंह तंवर ने कहा कि संगठन किसानों और मजदूरों की आवाज है। समाज के अन्नदाता और मेहनतकश वर्ग के खिलाफ किसी भी तरह का अत्याचार या अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) हमेशा किसानों और मजदूरों के हक, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ता आया है और आगे भी पूरी ताकत के साथ उनके साथ खड़ा रहेगा। संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता पीड़ित और शोषित वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए चौबीसों घंटे तत्पर है।

चौधरी महेश सिंह तंवर ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल सदस्य संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि किसानों और मजदूरों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए संघर्ष करना है। नए पदाधिकारियों के जुड़ने से संगठन को क्षेत्र में और मजबूती मिलेगी।

वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नए सदस्यों को दी बधाई

इस मौके पर मेरठ मंडल अध्यक्ष चौधरी संदीप गुर्जर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा।

बैठक में नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉ. रोहतास, हापुड़ जिला अध्यक्ष चौधरी यशपाल भाटी और जिला उपाध्यक्ष चौधरी विजय पाल भाटी ने भी नए सदस्यों का स्वागत किया और संगठनात्मक जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी अशरफ सैफी, पत्रकार जावेद अली, साजिद हुसैन, सतीश तंवर और आशीष बटार सहित संगठन के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के अंत में संगठन को गांव, कॉलोनी और शहर स्तर तक मजबूत बनाने तथा किसानों, मजदूरों और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करने का संकल्प दोहराया गया।

यह भी पढ़ें