मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ राजनीति: CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी-खड़गे से मिलने से किया इनकार, विपक्ष आज सुप्रीम कोर्ट तक निकालेगा मार्च ▪ मेरा शहर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज-2 सोसायटी में पानी का संकट, हजारों निवासियों की दिनचर्या प्रभावित ▪ राजनीति: ओवैसी की योगी और अखिलेश को चुनौती, बोले- ‘बाबा संभल आएं, अखिलेश गोरखपुर जाएं’ ▪ राजनीति: शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को गैरकानूनी हिरासत में न लें: सुप्रीम कोर्ट ▪ राजनीति: CJP का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी; मेट्रो प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई ▪ राजनीति: राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र बचाने के लिए सवाल पूछना जरूरी, चेन्नई में युवाओं से किया संवाद ▪ राजनीति: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन फिर जारी रखने का ऐलान, 7 हजार लोगों को हिरासत में लेने का दावा ▪ राजनीति: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सख्ती, 600 समर्थक हिरासत में; जंतर-मंतर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग
12 अक्तूबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 12 Oct 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

गाजियाबाद में लापता डॉक्टर का शव कार में मिला

न्यूज़रूम डेस्क • • 3 मिनट पढ़ें
गाजियाबाद में लापता डॉक्टर का शव कार में मिला

ईस्टर्न पेरीफेरल पर खड़ी थी कार, एक दिन पहले लापता हुए शिवम कार्तिकेय

अनप्लग इंडिया। डेस्क

गाजियाबाद। नंदग्राम से लापता हुए डॉक्टर शिवम कार्तिकेय का शव ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर खड़ी कार से बरामद हुआ है। काफी देर से एक ही स्थान पर कार खड़ी होने की सूचना मिलने पर डायल 112 और मुरादनगर पुलिस मौके पर पहुंची। डॉक्टर शिवम कार्तिकेय राजनगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपी मंगल सोसाइटी में रहते थे।

डॉक्टर शिवम एक दिन पहले नंदग्राम क्षेत्र से लापता हुए थे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उनकी गुमशुदगी भी दर्ज की थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि डॉक्टर की मौत दवाइयों के ओवरडोज के कारण हुई है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

ईस्टर्न पेरीफेरल पर खड़ी थी ब्रेजा कार

मुरादनगर पुलिस के अनुसार, डायल 112 पर सूचना मिली थी कि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर थाना मुरादनगर क्षेत्र में एक ब्रेजा कार काफी समय से खड़ी है और उसमें एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान कार संख्या UK06BL3119 में एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान डॉ. शिवम कार्तिकेय (30) पुत्र गोपाल स्वरूप के रूप में हुई। वह राजनगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपी मंगल सोसाइटी के फ्लैट नंबर 1506 में रहते थे।

एक दिन पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी

पुलिस के मुताबिक, डॉ. शिवम कार्तिकेय के लापता होने की सूचना पर 29 सितंबर को नंदग्राम थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। इसके अगले दिन उनका शव कार से बरामद हुआ। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस के अनुसार, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि डॉक्टर ने दवाइयों की ओवरडोज ड्रिप अपने शरीर में लगाई थी, जिसके कारण उनकी मौत हुई।

फोरेंसिक टीम ने भी की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल और कार की जांच की तथा जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस परिजनों से भी जानकारी ले रही है और डॉक्टर की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि डॉ. शिवम की गुमशुदगी नंदग्राम थाने में दर्ज थी और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें