मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ राजनीति: CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी-खड़गे से मिलने से किया इनकार, विपक्ष आज सुप्रीम कोर्ट तक निकालेगा मार्च ▪ मेरा शहर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज-2 सोसायटी में पानी का संकट, हजारों निवासियों की दिनचर्या प्रभावित ▪ राजनीति: ओवैसी की योगी और अखिलेश को चुनौती, बोले- ‘बाबा संभल आएं, अखिलेश गोरखपुर जाएं’ ▪ राजनीति: शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को गैरकानूनी हिरासत में न लें: सुप्रीम कोर्ट ▪ राजनीति: CJP का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी; मेट्रो प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई ▪ राजनीति: राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र बचाने के लिए सवाल पूछना जरूरी, चेन्नई में युवाओं से किया संवाद ▪ राजनीति: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन फिर जारी रखने का ऐलान, 7 हजार लोगों को हिरासत में लेने का दावा ▪ राजनीति: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सख्ती, 600 समर्थक हिरासत में; जंतर-मंतर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग
12 अक्तूबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 12 Oct 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

नोएडा में 15 सड़कें होंगी मॉडल रोड, 47.27 किमी हिस्से पर 263.77 करोड़ खर्च की योजना

न्यूज़रूम डेस्क • • 4 मिनट पढ़ें
नोएडा में 15 सड़कें होंगी मॉडल रोड, 47.27 किमी हिस्से पर 263.77 करोड़ खर्च की योजना

फुटपाथ से साइकिल ट्रैक तक विकसित होंगी सुविधाएं; जंक्शन, ड्रेन, ग्रीन बेल्ट और सड़क सौंदर्यीकरण पर भी रहेगा फोकस

अनप्लग इंडिया। डेस्क

नोएडा। नोएडा में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ सड़कों के आसपास की सुविधाओं को विकसित करने की दिशा में प्राधिकरण ने बड़ी योजना तैयार की है। शहर की 15 प्रमुख सड़कों को मॉडल रोड के तौर पर विकसित करने का प्रस्ताव है। इन सभी सड़कों की कुल लंबाई करीब 47.27 किलोमीटर है और परियोजनाओं पर लगभग 263.77 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

नोएडा प्राधिकरण की 19 अगस्त 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रस्तावित कार्यों में केवल सड़क की मरम्मत या री-सरफेसिंग तक सीमित नहीं रखा गया है। परियोजना के तहत फुटपाथ, ड्रेन, साइकिल ट्रैक, आरसीसी डक्ट, ग्रीन एरिया, जंक्शन सुधार और सड़क के आसपास सौंदर्यीकरण जैसे काम भी शामिल किए गए हैं।

एमपी-2 पर 27.88 करोड़ रुपये खर्च का प्रस्ताव

मॉडल रोड की सूची में सबसे लंबा हिस्सा एमपी-2 का है। सेक्टर-16ए स्थित फिल्म सिटी से सेक्टर-61 अंडरपास तक करीब 7.8 किलोमीटर लंबी सड़क को विकसित किया जाना है। इसके लिए लगभग 27.88 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है। अट्टा अंडरपास से सेक्टर-61 अंडरपास तक सड़क की री-सरफेसिंग पूरी हो चुकी है। सर्विस रोड पर काम जारी है, जबकि शेष हिस्से के लिए री-सरफेसिंग का एग्रीमेंट तैयार किया जा चुका है।

75 मीटर रोड के लिए सबसे बड़ा बजट

हाजीपुर से सेक्टर-51-52 और 71-72 अंडरपास की दिशा में जाने वाली 75 मीटर सड़क करीब 7 किलोमीटर लंबी है। इस परियोजना के लिए लगभग 46 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का प्रस्ताव है। इसमें सड़क सुधार के साथ जंक्शन, फुटपाथ, साइड पटरी पर टाइल और ग्रीन एरिया विकसित करने की योजना है। सेक्टर-47 से सेक्टर-98 के बीच लगभग 3 किलोमीटर हिस्से का अनुमान तैयार कर सैद्धांतिक मंजूरी के लिए भेजा गया है।

एमपी-3 की री-सरफेसिंग के लिए फिर होगा टेंडर

महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-71 अंडरपास तक जाने वाली करीब 5.5 किलोमीटर लंबी एमपी-3 सड़क की री-सरफेसिंग प्रस्तावित है। इसके लिए लगभग 15.50 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। पर्याप्त संख्या में बोली नहीं आने के कारण इस काम के लिए दोबारा टेंडर आमंत्रित किया गया है।

कई अन्य प्रमुख सड़कों को भी योजना में शामिल किया गया

मॉडल रोड परियोजना में शहर की कई अन्य महत्वपूर्ण सड़कों को भी शामिल किया गया है। अशोक नगर से हरौला लेबर चौक तक करीब 1.4 किलोमीटर सड़क के सुधार के लिए 17.88 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है। इसका टेंडर मंजूरी की प्रक्रिया में है। वहीं सेक्टर-2 से हरौला चौक तक करीब 520 मीटर सड़क के लिए 9.86 करोड़ रुपये और वसुंधरा-दिल्ली बॉर्डर से उद्योग मार्ग तक करीब 500 मीटर सड़क के लिए 7.60 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। दोनों परियोजनाओं के टेंडर प्रकाशित हो चुके हैं।

सेक्टर-62 की दो सड़कें भी होंगी विकसित

सेक्टर-62 में फोर्टिस अस्पताल से इंडस वैली स्कूल तक करीब 1.8 किलोमीटर और स्मॉल डी-पार्क से बिग डी-पार्क तक करीब 1.3 किलोमीटर सड़क को भी मॉडल रोड के रूप में विकसित करने की योजना है। इन सड़कों पर साइकिल ट्रैक, फुटपाथ, ड्रेन, साइड वर्ज, जंक्शन और ग्रीन एरिया को बेहतर किया जाएगा। फिलहाल दोनों परियोजनाएं सैद्धांतिक मंजूरी के चरण में हैं।

हाजीपुर-एल्डेको रोड पर 35.21 करोड़ का प्रस्ताव

हाजीपुर अंडरपास से एल्डेको क्रॉसिंग तक करीब 3 किलोमीटर सड़क के विकास पर लगभग 35.21 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। परियोजना का अनुमान अंतिम मंजूरी के लिए सीईओ को भेजा गया है। इसी तरह जेपी फ्लाईओवर से डीएससी रोड तक करीब 1.7 किलोमीटर सड़क के लिए 17.27 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। यह मार्ग सेक्टर-82, 104, 105, 108 और 110 को जोड़ता है। इस परियोजना का अनुमान भी अंतिम स्वीकृति के लिए भेजा जा चुका है।

पैरेलल रोड और सेक्टर-79 की सड़क भी सूची में

एडोब क्रॉसिंग से अट्टा पीर क्रॉसिंग तक करीब 3.7 किलोमीटर लंबी पैरेलल रोड की री-सरफेसिंग के लिए एग्रीमेंट तैयार हो चुका है। इस काम पर लगभग 13.52 करोड़ रुपये खर्च प्रस्तावित हैं। इसके अलावा सेक्टर-79 टी-प्वाइंट से डीएससी रोड तक करीब 3.5 किलोमीटर सड़क के लिए लगभग 14.97 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है। यह परियोजना अभी सैद्धांतिक मंजूरी की प्रक्रिया में है।

क्या बदलेगा?

मॉडल रोड परियोजना पूरी होने के बाद इन मार्गों पर वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों और साइकिल सवारों के लिए भी सुविधाएं बेहतर करने का लक्ष्य है। सड़क के किनारे व्यवस्थित फुटपाथ, ड्रेनेज, साइकिल ट्रैक और हरित क्षेत्र विकसित किए जाने से सड़क की उपयोगिता के साथ शहर का लुक भी बेहतर होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें