नोएडा स्टेडियम में 5 अक्टूबर से 26वें कैप्टन शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज
शहीद कैप्टन शशिकांत शर्मा की स्मृति में होगा आयोजन, उद्घाटन समारोह में पंकज सिंह समेत कई प्रमुख हस्तियां रहेंगी मौजूद
अनप्लग इंडिया। डेस्क
नोएडा। देश के वीर शहीद कैप्टन शशिकांत शर्मा की स्मृति में आयोजित होने वाले 26वें कैप्टन शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को नोएडा स्टेडियम के क्रिकेट मैदान में किया जाएगा। टूर्नामेंट का आयोजन मानव सेवा समिति, नोएडा प्रमोटर्स एंड डेवलपर्स वेलफेयर एसोसिएशन (NPDA), डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर और नोएडा स्पोर्ट्स ट्रस्ट के सौजन्य से किया जा रहा है।
यू.के. भारद्वाज ने ने बताया कि उद्घाटन समारोह में नोएडा विधायक पंकज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट अमित खेमका करेंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथियों में बीसीसीआई एवं डीडीसीए के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सी.के. खन्ना, डीडीसीए की उपाध्यक्ष शिखा खन्ना, डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक एवं गौतमबुद्ध नगर के पूर्व जिलाधिकारी एन.पी. सिंह, उपाध्यक्ष के.एल. तेजवानी और मानव सेवा समिति के संरक्षक नैवेद्य शर्मा शामिल होंगे।
शहीद के परिजन भी रहेंगे मौजूद
कार्यक्रम में कैप्टन शशिकांत शर्मा के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। इनमें उनके पिता फ्लाइट लेफ्टिनेंट जे.पी. शर्मा, माता सुदेश शर्मा, भाई डॉ. नरेश शर्मा और उनकी पत्नी डॉ. संगीता शर्मा शामिल हैं। इसके अलावा शहर के अनेक गणमान्य नागरिक भी उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहेंगे।
स्किल इंडिया पावर और पायनियर क्रिकेट क्लब के बीच उद्घाटन मैच
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला स्किल इंडिया पावर और पायनियर क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा। आयोजकों के अनुसार, इस प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने के साथ-साथ देश के वीर शहीद कैप्टन शशिकांत शर्मा की स्मृति को सम्मानपूर्वक जीवित रखना है।
कार्यक्रम की जानकारी
- उद्घाटन समारोह: 5 अक्टूबर 2026
- समय: सुबह 10:15 बजे
- स्थान: क्रिकेट मैदान, नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-21A, नोएडा
- उद्घाटन मैच: स्किल इंडिया पावर बनाम पायनियर क्रिकेट क्लब
आयोजकों ने खेल प्रेमियों और शहरवासियों से उद्घाटन समारोह में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।
यह भी पढ़ें