26वें कैप्टन शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में, पायनियर क्रिकेट क्लब ने स्टार 11 को 36 रन से हराया
भास्कर और संदीप की पारियों के बाद गेंदबाजों ने भी दिखाया दम
अनप्लग इंडिया। डेस्क
नोएडा। दिन के दूसरे मुकाबले में पायनियर क्रिकेट क्लब ने स्टार 11 को 36 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। स्टार 11 ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया, लेकिन यह निर्णय टीम के पक्ष में नहीं गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पायनियर क्रिकेट क्लब ने 6 विकेट पर 144 रन बनाए। भास्कर ने नाबाद 45 रन और संदीप तोमर ने 36 रन की अहम पारियां खेलीं। स्टार 11 की ओर से शिवम और आदित्य ने 2-2 विकेट हासिल किए। 145 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार 11 की पूरी टीम 108 रन पर ऑलआउट हो गई। प्रतीक ने 24 और निशांत ने 20 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।
पायनियर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। विशाल चौधरी और तनय ने 3-3 विकेट, जबकि रौनक और अंकुर ने 2-2 विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शानदार गेंदबाजी के लिए विशाल चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
अंपायरिंग और स्कोरिंग की जिम्मेदारी
मैचों में डीडीसीए के आशीष शर्मा और संतराम डेढ़ा ने शानदार अंपायरिंग की, जबकि वेद चौधरी ने स्कोरिंग की जिम्मेदारी संभाली। मुकाबलों के दौरान आयोजक मंडल की ओर से सुभाष शर्मा, यू.के. भारद्वाज, एस.के. सरीन, आर.के. शर्मा, सुधीश चौधरी, विहान शर्मा एवं अमन भारद्वाज मौजूद रहे।
आज खेले जाएंगे दो मुकाबले
टूर्नामेंट में आज भी दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में विश्व फाल्कन और एम.एस. स्पोर्ट्स की टीमें आमने-सामने होंगी, जबकि दूसरे मुकाबले में एस्टर क्रिकेट क्लब और वंडर्स क्लब नोएडा के बीच मुकाबला होगा।
यह भी पढ़ें