मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ राजनीति: CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी-खड़गे से मिलने से किया इनकार, विपक्ष आज सुप्रीम कोर्ट तक निकालेगा मार्च ▪ मेरा शहर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज-2 सोसायटी में पानी का संकट, हजारों निवासियों की दिनचर्या प्रभावित ▪ राजनीति: ओवैसी की योगी और अखिलेश को चुनौती, बोले- ‘बाबा संभल आएं, अखिलेश गोरखपुर जाएं’ ▪ राजनीति: शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को गैरकानूनी हिरासत में न लें: सुप्रीम कोर्ट ▪ राजनीति: CJP का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी; मेट्रो प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई ▪ राजनीति: राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र बचाने के लिए सवाल पूछना जरूरी, चेन्नई में युवाओं से किया संवाद ▪ राजनीति: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन फिर जारी रखने का ऐलान, 7 हजार लोगों को हिरासत में लेने का दावा ▪ राजनीति: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सख्ती, 600 समर्थक हिरासत में; जंतर-मंतर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग
12 अक्तूबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 12 Oct 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

कैप्टन शशिकांत शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट: एमएस स्पोर्ट्स और एस्टर सेमीफाइनल में

Rinku Yadav • • 3 मिनट पढ़ें
कैप्टन शशिकांत शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट: एमएस स्पोर्ट्स और एस्टर सेमीफाइनल में

वंडर्स क्रिकेट क्लब को 6 रन से हराकर एमएस स्पोर्ट्स ने बनाई जगह, एस्टर ने विश्व फाल्कन को दी शिकस्त, मंगलवार को होंगे दोनों सेमीफाइनल

अनप्लग इंडिया। डेस्क

नोएडा। 26वें कैप्टन शशिकांत शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की लीग के अंतिम दिन रविवार को खेले गए मुकाबलों में एमएस स्पोर्ट्स और एस्टर क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। एमएस स्पोर्ट्स ने वंडर्स क्रिकेट क्लब को रोमांचक मुकाबले में 6 रन से हराया, जबकि एस्टर क्रिकेट क्लब ने विश्व फाल्कन को शिकस्त दी। खुर्राट 11 और पायनियर क्रिकेट क्लब भी सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों में शामिल हैं।

एमएस स्पोर्ट्स ने 6 रन से जीता रोमांचक मुकाबला

पहले मुकाबले में टॉस जीतकर एमएस स्पोर्ट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित पारी में 7 विकेट पर 159 रन बनाए। टॉम मोरवोलो ने 47 और श्रेष्ठ यादव ने 46 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। वंडर्स क्रिकेट क्लब की ओर से देव राणा ने 27 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि मंगेश को एक सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वंडर्स क्रिकेट क्लब की टीम ने शुरुआती झटकों के बाद अच्छी वापसी की। हर्षित सेठी ने नाबाद 57 और जैद अहमद ने नाबाद 48 रन बनाए, लेकिन टीम निर्धारित ओवरों में 7 विकेट पर 153 रन ही बना सकी। इस तरह वंडर्स को 6 रन से हार का सामना करना पड़ा।

एमएस स्पोर्ट्स की ओर से यथार्थ ने 26 रन देकर 3 विकेट और टॉम मोरवोलो ने 33 रन देकर 3 विकेट लिए। गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करने वाले टॉम मोरवोलो को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

एस्टर ने 73 रन से दर्ज की जीत

दूसरे मुकाबले में एस्टर क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 176 रन बनाए। अर्जुन भारद्वाज ने 70 रन की शानदार पारी खेली, जबकि मयंक तिवारी ने 28 और शिवम ने 19 रन का योगदान दिया। विश्व फाल्कन की ओर से अनिरुद्ध ने 2 और शक्ति भाटी ने एक विकेट लिया।

177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विश्व फाल्कन की टीम 16.2 ओवर में 103 रन पर सिमट गई। शक्ति भाटी ने 29 और पुलक सिन्हा ने 21 रन बनाए। एस्टर की ओर से विशाल ने 1.2 ओवर में केवल 4 रन देकर 3 विकेट झटके। स्पर्श जैन ने 27 रन देकर 3 और अर्जुन वर्मा ने 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

अर्जुन भारद्वाज को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मैचों में संतराम और आशीष ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि वेद चौधरी ने स्कोरिंग की। इस अवसर पर आयोजन समिति के अतुल गौड़, आजाद सिंह, सुभाष शर्मा, यू.के. भारद्वाज, जे.के. चौहान, कोच मनीष शर्मा, अफजल और प्रीत मंच संस्था के अध्यक्ष निर्दोष सिंह उपस्थित रहे।

मंगलवार को होंगे दोनों सेमीफाइनल

आयोजन के अनुसार सोमवार को कोई मुकाबला नहीं खेला जाएगा। टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मंगलवार को होंगे। पहला सेमीफाइनल सुबह 8:30 बजे पायनियर क्रिकेट क्लब और एस्टर क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला दोपहर 12:30 बजे एमएस स्पोर्ट्स और खुर्राट 11 के बीच होगा।

यह भी पढ़ें