मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ राजनीति: CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी-खड़गे से मिलने से किया इनकार, विपक्ष आज सुप्रीम कोर्ट तक निकालेगा मार्च ▪ मेरा शहर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज-2 सोसायटी में पानी का संकट, हजारों निवासियों की दिनचर्या प्रभावित ▪ राजनीति: ओवैसी की योगी और अखिलेश को चुनौती, बोले- ‘बाबा संभल आएं, अखिलेश गोरखपुर जाएं’ ▪ राजनीति: शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को गैरकानूनी हिरासत में न लें: सुप्रीम कोर्ट ▪ राजनीति: CJP का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी; मेट्रो प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई ▪ राजनीति: राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र बचाने के लिए सवाल पूछना जरूरी, चेन्नई में युवाओं से किया संवाद ▪ राजनीति: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन फिर जारी रखने का ऐलान, 7 हजार लोगों को हिरासत में लेने का दावा ▪ राजनीति: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सख्ती, 600 समर्थक हिरासत में; जंतर-मंतर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग
12 अक्तूबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 12 Oct 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का निरीक्षण कर पेंशनर सुविधाओं का लिया जायजा

न्यूज़रूम डेस्क • • 2 मिनट पढ़ें
जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का निरीक्षण कर पेंशनर सुविधाओं का लिया जायजा

अनप्लग इंडिया। डेस्क

गौतम बुद्ध नगर। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने गुरुवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पेंशनरों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के साथ-साथ पेंशन से संबंधित कार्यों की प्रगति और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वरिष्ठ कोषाधिकारी शिखा गुप्ता ने जिलाधिकारी को कोषागार की कार्यप्रणाली एवं विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पेंशनर हेल्प डेस्क और पेंशनर लाउंज का जायजा लिया। उन्होंने वहां एसी, बैठने की व्यवस्था, पीने के पानी तथा पेंशन संबंधी कार्यों के निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेंशनरों को सुविधाजनक और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

इसके बाद जिलाधिकारी ने कोषागार के डबल लॉक की सुरक्षा व्यवस्था और उससे संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी ली। उन्होंने आवश्यक अभिलेखों एवं रिकॉर्ड के सुरक्षित रखरखाव की स्थिति का भी निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने कोषागार परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन उपकरणों, साफ-सफाई सहित अन्य सुरक्षा एवं मूलभूत व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ कोषाधिकारी शिखा गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें