मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ राजनीति: CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी-खड़गे से मिलने से किया इनकार, विपक्ष आज सुप्रीम कोर्ट तक निकालेगा मार्च ▪ मेरा शहर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज-2 सोसायटी में पानी का संकट, हजारों निवासियों की दिनचर्या प्रभावित ▪ राजनीति: ओवैसी की योगी और अखिलेश को चुनौती, बोले- ‘बाबा संभल आएं, अखिलेश गोरखपुर जाएं’ ▪ राजनीति: शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को गैरकानूनी हिरासत में न लें: सुप्रीम कोर्ट ▪ राजनीति: CJP का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी; मेट्रो प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई ▪ राजनीति: राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र बचाने के लिए सवाल पूछना जरूरी, चेन्नई में युवाओं से किया संवाद ▪ राजनीति: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन फिर जारी रखने का ऐलान, 7 हजार लोगों को हिरासत में लेने का दावा ▪ राजनीति: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सख्ती, 600 समर्थक हिरासत में; जंतर-मंतर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग
12 अक्तूबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 12 Oct 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में बिजली बिलों को लेकर किसानों की नाराजगी, NPCL को दिया एक महीने का अल्टीमेटम

Rinku Yadav • • 2 मिनट पढ़ें
ग्रेटर नोएडा में बिजली बिलों को लेकर किसानों की नाराजगी, NPCL को दिया एक महीने का अल्टीमेटम

बिल बढ़ने और ट्यूबवेल कनेक्शन पर सब्सिडी नहीं मिलने की शिकायत; समाधान नहीं हुआ तो 7 नवंबर के बाद आंदोलन की चेतावनी

अनप्लग इंडिया। डेस्क

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में बिजली बिलों को लेकर किसानों ने नाराजगी जताई है। भारतीय किसान यूनियन (कृषक) के प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (NPCL) के अधिकारियों से मुलाकात कर बिजली बिलों में कथित बढ़ोतरी और ट्यूबवेल कनेक्शन पर सब्सिडी से जुड़ी समस्याएं उठाईं।

₹2,000–₹3,000 से बढ़कर ₹10,000–₹20,000 तक बिल आने का दावा

किसानों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से उनके बिजली बिल सामान्य से काफी अधिक आ रहे हैं। किसानों के मुताबिक, पहले जहां मासिक बिल लगभग 2,000 से 3,000 रुपये के बीच आता था, वहीं अब कुछ मामलों में यह बढ़कर 10,000 से 20,000 रुपये तक पहुंच गया है। किसानों ने 5 किलोवाट के कनेक्शन पर 500 यूनिट की सब्सिडी नहीं मिलने की शिकायत भी की।

एक महीने में समाधान की मांग

किसान प्रतिनिधिमंडल ने NPCL अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए इनके समाधान के लिए एक महीने का समय दिया है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 7 नवंबर के बाद कंपनी के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन (कृषक) के जिला अध्यक्ष विक्रम भाटी के अनुसार, किसानों ने बिलिंग और सब्सिडी से जुड़े मुद्दों के समाधान की मांग की है। संगठन का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद किसानों की समस्याएं बनी हुई हैं।

NPCL ने आरोपों को नकारा

दूसरी ओर, NPCL के प्रवक्ता ने बिजली बिलों में मनमानी के आरोपों को गलत बताया। कंपनी के अनुसार, ट्यूबवेल कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं का बिल उनकी बिजली खपत के आधार पर तैयार किया जाता है। कंपनी ने यह भी कहा कि उसके लाइसेंस क्षेत्र में ट्यूबवेल कनेक्शन वाले 1,132 किसानों में से 651 पात्र किसानों को सब्सिडी मिल रही है, जबकि 481 किसान इसके पात्र नहीं हैं।

बिजली बिलों और सब्सिडी को लेकर किसानों तथा बिजली कंपनी के बीच उठे इस मुद्दे पर अब सबकी नजरें अगले एक महीने में होने वाली कार्रवाई पर रहेंगी।

फोटो: सांकेतिक है

यह भी पढ़ें