मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ देश: चक्रवात अकवान का आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ना जारी: 20 नवंबर को नेल्लोर-तुनी के बीच टकराने का अनुमान, 145 किमी/घंटा तक चलेंगी हवाएं, 6 जिलों में बाढ़ का खतरा ▪ राजनीति: राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा: CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों से पूछना चाहते हैं 48 सवाल ▪ देश: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा: 19-20 नवंबर को आंध्र में बेहद भारी बारिश का अलर्ट, यूपी में 18 तक घना कोहरा ▪ देश: मोदी बोले- नक्सली हिंसा का सबसे ज्यादा नुकसान आदिवासियों को हुआ, हमने खत्म किया माओवाद: जनजातीय समाज के लिए 3,000 करोड़ की 246 विकास परियोजनाएं शुरू ▪ राजनीति: राहुल गांधी महिला गिग वर्कर के स्कूटर पर बैठे, बोले- आपको मजदूर नहीं, पार्टनर बनाना चाहते हैं ▪ देश: पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट ▪ देश: असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, 24 लोगों की मौत, मिनी बस काटकर निकाले गए शव, मृतकों में ज्यादातर छात्र ▪ देश: दिल्ली-NCR में सांसों पर संकट, पहाड़ों की ठंड ने बदला मैदानी इलाकों का मौसम, यूपी में सुबह-सुबह छाया कोहरा
17 नवंबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 17 Nov 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में 27 वर्षीय महिला दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सरकारी आवास के बाथरूम में मिला शव

Rinku Yadav • • 3 मिनट पढ़ें
ग्रेटर नोएडा में 27 वर्षीय महिला दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सरकारी आवास के बाथरूम में मिला शव

जारचा थाने में तैनात थीं सब इंस्पेक्टर रश्मि गौतम; सुबह पिता के कई बार फोन करने पर भी नहीं मिला जवाब, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

अनप्लग इंडिया। डेस्क

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में 27 वर्षीय महिला सब इंस्पेक्टर रश्मि गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव मंगलवार सुबह जारचा थाने परिसर स्थित सरकारी आवास के बाथरूम में मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

रश्मि गौतम मूल रूप से कानपुर की रहने वाली थीं और वर्ष 2023 बैच में सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती हुई थीं। वर्तमान में उनकी तैनाती जारचा थाने में थी। वह थाने परिसर में बने सरकारी आवास में अकेली रहती थीं।

पिता के फोन का जवाब नहीं मिला तो दोस्त को भेजा

पुलिस के मुताबिक, रश्मि के पिता रोज सुबह करीब 7 बजे फोन कर उनका हालचाल लेते थे। उनके पिता कानपुर देहात में दमकल विभाग में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं।

मंगलवार सुबह भी पिता ने रश्मि को कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इससे उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने रश्मि की एक महिला दरोगा साथी को सरकारी आवास पर जाकर देखने के लिए कहा।

दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस

रश्मि की साथी ने आवास पर पहुंचकर कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद थाने में सूचना दी गई। थाना प्रभारी कैलाश नाथ समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए।

अंदर बाथरूम में रश्मि बेसुध अवस्था में पड़ी मिलीं। पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शरीर पर चोट के निशान नहीं, पोस्टमॉर्टम का इंतजार

पुलिस के अनुसार, रश्मि के शरीर पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

थाना प्रभारी कैलाश नाथ ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें