मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ देश: अग्निवीरों की सेवा अवधि 4 से बढ़ाकर 6 साल करने का ऐलान, 75% जवानों को मिलेगा अतिरिक्त मौका: बेहतर प्रदर्शन करने वालों के लिए नियमित सेना में भर्ती का रास्ता खुला रहेगा ▪ देश: आंध्र में मुरासु तूफान से भारी तबाही, 2 की मौत: 12 हजार से ज्यादा लोग राहत शिविरों में; 35 ट्रेनें रद्द, दिल्ली की हवा भी बिगड़ी ▪ देश: आंध्र प्रदेश में तूफान मुरासु का कहर, 12 घंटे भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, 30 उड़ानें रद्द ▪ राजनीति: अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज- नकली संसद में ही प्रधानमंत्री बन जाते, सोनिया गांधी को मिल जाती शांति ▪ राज्य: दिल्ली-NCR में दीपावली पर सिर्फ ग्रीन पटाखों की अनुमति, 7 और 8 नवंबर को तय समय में ही कर सकेंगे आतिशबाजी ▪ राजनीति: पंजाब में AAP को बड़ा झटका, तीन विधायक BJP में शामिल: बोले- फिरौती की इंडस्ट्री चल रही, गैंगस्टर सरकार का हिस्सा बन गए ▪ देश: राहुल बोले- मेरी बात सच होगी, ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे: रामलीला मैदान में विपक्ष की महारैली, खड़गे ने कहा- पाताल से भी खोजकर लाएंगे, अखिलेश ने 2027 में विदाई की कही बात ▪ राजनीति: SIR के विरोध में आज दिल्ली में विपक्ष की बड़ी रैली, रामलीला मैदान में जुटेंगे 20 से अधिक दलों के नेता
4 नवंबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 04 Nov 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

CMO की बेटी से दुर्व्यवहार के आरोप पर पटवारी सस्पेंड, CM सैनी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Rinku Yadav • • 3 मिनट पढ़ें
CMO की बेटी से दुर्व्यवहार के आरोप पर पटवारी सस्पेंड, CM सैनी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

काम में लापरवाही की शिकायत पर पटवारी मंदीप हुड्डा को निलंबित करने के निर्देश दिए गए। वहीं, प्रॉपर्टी आईडी में गड़बड़ी पर दो अधिकारियों के तीन महीने तक 50 प्रतिशत वेतन काटने और उनका NCR से बाहर तबादला करने को कहा गया

अनप्लग इंडिया। डेस्क

गुरुग्राम। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम लोगों की शिकायतों पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में कुल 15 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 11 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शेष चार मामलों में जांच पूरी कर अगली बैठक तक रिपोर्ट देने को कहा गया।

बैठक में पटवारी मंदीप हुड्डा के खिलाफ काम में लापरवाही और रिटायर्ड चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) की बेटी के साथ कथित दुर्व्यवहार की शिकायत सामने आई। शिकायत सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।

वारिसान प्रमाणपत्र बनवाने पहुंची बेटी ने की थी शिकायत

बैठक में एडवोकेट राजेश कुमार ने सेक्टर-7 निवासी रितूल यादव का मामला उठाया। उन्होंने बताया कि रितूल के पिता डॉ. केसी यादव CMO पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन के बाद रितूल अपनी मां और भाई के साथ वारिसान प्रमाणपत्र बनवाने के लिए संबंधित पटवारी के पास पहुंची थीं।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में संपत्ति हस्तांतरण के लिए परिवार को इस प्रमाणपत्र की जरूरत थी। आरोप है कि पटवारी मंदीप हुड्डा ने परिवार को व्यक्तिगत तौर पर जानने से इनकार किया और उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया।

एडवोकेट राजेश कुमार और पीड़ित परिवार ने यह शिकायत कष्ट निवारण समिति की बैठक में रखी। बताया गया कि पटवारी के व्यवहार को लेकर कुछ अन्य लोगों ने भी शिकायतें की थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने पटवारी को निलंबित करने के निर्देश दिए।

दो अधिकारियों की तीन महीने तक आधी सैलरी कटेगी

बैठक में प्रॉपर्टी आईडी से जुड़े मामले में लापरवाही सामने आने पर मुख्यमंत्री ने नगर परिषद पटौदी-जटौली मंडी के म्युनिसिपल इंजीनियर (ME) और बिल्डिंग इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने दोनों अधिकारियों का अगले तीन महीने तक 50 प्रतिशत वेतन काटने को कहा। साथ ही उनकी पोस्टिंग राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) से बाहर करने के निर्देश भी दिए।

इसके अलावा सड़क मरम्मत के काम में लापरवाही की शिकायत पर PWD के संबंधित अधिकारी का एक महीने का वेतन काटने के आदेश दिए गए।

अंसल बिल्डर की जमीन पर बनेगा पावर हाउस

बैठक में पायनियर इंडस्ट्रियल पार्क वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव कंवर सिंह जून ने औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की समस्या का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि बिजली की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से क्षेत्र की फैक्ट्रियों को परेशानी होती है।

इस पर मुख्यमंत्री ने अंसल बिल्डर की ओर से दो दिन पहले उपलब्ध कराई गई जमीन पर पावर हाउस बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक महीने के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।

एसोसिएशन के महासचिव के मुताबिक, प्रस्तावित 33 KV सब-स्टेशन बनने से करीब 100 फैक्ट्रियों को लाभ मिलेगा। इसके निर्माण के लिए 4.06 करोड़ रुपये की शेष राशि अंसल API या अंसल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन से वसूली जानी है।

यह भी पढ़ें