मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ देश: अग्निवीरों की सेवा अवधि 4 से बढ़ाकर 6 साल करने का ऐलान, 75% जवानों को मिलेगा अतिरिक्त मौका: बेहतर प्रदर्शन करने वालों के लिए नियमित सेना में भर्ती का रास्ता खुला रहेगा ▪ देश: आंध्र में मुरासु तूफान से भारी तबाही, 2 की मौत: 12 हजार से ज्यादा लोग राहत शिविरों में; 35 ट्रेनें रद्द, दिल्ली की हवा भी बिगड़ी ▪ देश: आंध्र प्रदेश में तूफान मुरासु का कहर, 12 घंटे भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, 30 उड़ानें रद्द ▪ राजनीति: अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज- नकली संसद में ही प्रधानमंत्री बन जाते, सोनिया गांधी को मिल जाती शांति ▪ राज्य: दिल्ली-NCR में दीपावली पर सिर्फ ग्रीन पटाखों की अनुमति, 7 और 8 नवंबर को तय समय में ही कर सकेंगे आतिशबाजी ▪ राजनीति: पंजाब में AAP को बड़ा झटका, तीन विधायक BJP में शामिल: बोले- फिरौती की इंडस्ट्री चल रही, गैंगस्टर सरकार का हिस्सा बन गए ▪ देश: राहुल बोले- मेरी बात सच होगी, ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे: रामलीला मैदान में विपक्ष की महारैली, खड़गे ने कहा- पाताल से भी खोजकर लाएंगे, अखिलेश ने 2027 में विदाई की कही बात ▪ राजनीति: SIR के विरोध में आज दिल्ली में विपक्ष की बड़ी रैली, रामलीला मैदान में जुटेंगे 20 से अधिक दलों के नेता
4 नवंबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 04 Nov 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

दिवाली से पहले NCR की हवा जहरीली, दिल्ली का AQI 379, नोएडा और गाजियाबाद में भी प्रदूषण बढ़ा

Rinku Yadav • • 3 मिनट पढ़ें
दिवाली से पहले NCR की हवा जहरीली, दिल्ली का AQI 379, नोएडा और गाजियाबाद में भी प्रदूषण बढ़ा

दिल्ली-एनसीआर में दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण गंभीर स्थिति की ओर बढ़ने लगा है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 379 दर्ज किया गया, जबकि नोएडा में 321 और बागपत में 304 तक पहुंच गया। गाजियाबाद के संजयनगर और लोनी में भी AQI 300 के पार रहा। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पूरे एनसीआर में ग्रेप-2 की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं

अनप्लग इंडिया। डेस्क

गाजियाबाद। दिवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर के कई शहरों की हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। गाजियाबाद, नोएडा, बागपत और दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का AQI 379 दर्ज किया गया, जबकि नोएडा का 321 और बागपत का 304 रहा।

गाजियाबाद के संजयनगर में AQI 315 और लोनी में 310 तक पहुंच गया। वहीं, गाजियाबाद शहर का औसत AQI 241 दर्ज किया गया। मेरठ में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 223 रहा। कई इलाकों में सुबह धुंध और धुएं की मोटी परत दिखाई दी।

500 से अधिक वाहनों को बॉर्डर से लौटाया

प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। दिल्ली में बीएस-4 मानक वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक के चलते गाजियाबाद बॉर्डर पर 1 से 3 नवंबर के बीच 500 से अधिक वाहनों को वापस भेजा गया। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर करीब 300 वाहनों के चालान किए गए।

लोनी और अन्य मार्गों पर भी वाहनों की जांच की जा रही है। प्रदूषण फैलाने वाले स्रोतों पर कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं।

सड़कों और पेड़-पौधों पर पानी का छिड़काव

नगर निगम ने धूल कम करने के लिए सड़कों और पेड़-पौधों पर पानी का छिड़काव शुरू कराया है। मशीनों के जरिए सड़कों की सफाई भी कराई जा रही है।

प्रशासन ने खुले में कचरा और सूखे पत्ते जलाने पर रोक लगाने के साथ धूल उड़ने वाले स्थानों की निगरानी बढ़ाई है। प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इन शहरों में दर्ज हुआ AQI

शहर/इलाका AQI
दिल्ली 379
नोएडा 321
बागपत 304
संजयनगर, गाजियाबाद 315
गाजियाबाद 241
मेरठ 223

ग्रेप-2 के तहत लागू की गईं पाबंदियां

प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रेप)-2 लागू किया गया है। इसके तहत कई तरह की गतिविधियों पर रोक और नियंत्रण के उपाय किए गए हैं।

  • डीजल से चलने वाले जनरेटरों के इस्तेमाल पर पाबंदियां।

  • होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट के तंदूर में कोयला और लकड़ी जलाने पर रोक।

  • निजी वाहनों का इस्तेमाल कम करने के लिए पार्किंग शुल्क बढ़ाने का प्रावधान।

  • खुले में कचरा और सूखे पत्ते जलाने पर जुर्माना।

  • तारकोल से सड़क निर्माण जैसे प्रदूषण बढ़ाने वाले कार्यों पर रोक।

रात में बढ़ने लगी ठंड, सुबह छाई धुंध

गाजियाबाद में बुधवार सुबह हल्की धुंध देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दिन में धूप निकलने से मौसम साफ रहने की संभावना थी। सुबह न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान था। हवा की रफ्तार लगभग 5 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई।

रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने लगी है। इसी बीच प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है, जिससे एनसीआर के लोगों के लिए आने वाले दिन चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें