ग्रेटर नोएडा में कामाख्या डेवलपर्स का दीपावली मिलन समारोह, बेस्ट चैनल पार्टनर्स को किया सम्मानित
रेड कार्पेट में आयोजित कार्यक्रम में दादरी विधायक तेजपाल नागर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा समेत राजनीतिक, सामाजिक और रियल एस्टेट जगत की हस्तियां शामिल हुईं
अनप्लग इंडिया। डेस्क
ग्रेटर नोएडा। कामाख्या डेवलपर्स की ओर से ग्रेटर नोएडा स्थित रेड कार्पेट में भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राजनीतिक, सामाजिक और रियल एस्टेट जगत से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में दादरी विधायक तेजपाल नागर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, आशीष भाटी, अन्नू पंडित, एडवोकेट अविनाश शर्मा, आयुष त्यागी ककड़ा, रक्षित गौतम और आशीष वत्स सहित कई अतिथि शामिल हुए।
समारोह की शुरुआत भगवान श्री गणेश की वंदना और पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद कामाख्या डेवलपर्स के निदेशकों देव शर्मा, प्रशांत शर्मा, रविंद्र नागर, अतुल चौहान और कुणाल शर्मा ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
बेस्ट चैनल पार्टनर्स को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों और बेस्ट चैनल पार्टनर्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कंपनी से जुड़े चैनल पार्टनर्स और रियल एस्टेट क्षेत्र के लोगों ने समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर रियल एस्टेट क्षेत्र के इंफ्लुएंसर्स अमनदीप सिंह (Noida Reality) और अनुभव मोहन (Estates by Anubhav) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संगीत और मनोरंजन के बीच मनाया दीपावली का उत्सव
दीपावली मिलन समारोह में संगीत, मनोरंजन और सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समारोह में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और आपसी मेलजोल के साथ उत्सव मनाया।
कामाख्या डेवलपर्स के निदेशकों ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, चैनल पार्टनर्स और रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी संबंधों को मजबूत करने के साथ सहयोगियों के योगदान को सम्मान देने और भविष्य में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
समारोह का समापन उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ।
यह भी पढ़ें