मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ राजनीति: CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी-खड़गे से मिलने से किया इनकार, विपक्ष आज सुप्रीम कोर्ट तक निकालेगा मार्च ▪ मेरा शहर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज-2 सोसायटी में पानी का संकट, हजारों निवासियों की दिनचर्या प्रभावित ▪ राजनीति: ओवैसी की योगी और अखिलेश को चुनौती, बोले- ‘बाबा संभल आएं, अखिलेश गोरखपुर जाएं’ ▪ राजनीति: शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को गैरकानूनी हिरासत में न लें: सुप्रीम कोर्ट ▪ राजनीति: CJP का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी; मेट्रो प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई ▪ राजनीति: राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र बचाने के लिए सवाल पूछना जरूरी, चेन्नई में युवाओं से किया संवाद ▪ राजनीति: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन फिर जारी रखने का ऐलान, 7 हजार लोगों को हिरासत में लेने का दावा ▪ राजनीति: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सख्ती, 600 समर्थक हिरासत में; जंतर-मंतर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग
12 अक्तूबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 12 Oct 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे में आढ़ती की मौत, बुलेट को कार ने मारी टक्कर

न्यूज़रूम डेस्क • • 2 मिनट पढ़ें
कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे में आढ़ती की मौत, बुलेट को कार ने मारी टक्कर

ज्योतिसर के पास हुआ हादसा, अस्पताल में उपचार के दौरान 65 वर्षीय रामचंद्र ने तोड़ा दम; परिजनों ने कार चालक पर लगाया तेज रफ्तार का आरोप

अनप्लग इंडिया। डेस्क

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में पिहोवा रोड पर ज्योतिसर के नजदीक हुए सड़क हादसे में एक आढ़ती की जान चली गई। बुलेट मोटरसाइकिल से कुरुक्षेत्र जा रहे रामचंद्र को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल रामचंद्र को परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान इंदबड़ी गांव निवासी 65 वर्षीय रामचंद्र के रूप में हुई है। वह थानेसर अनाज मंडी में आढ़त का काम करते थे।

पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, रामचंद्र अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से कुरुक्षेत्र की ओर जा रहे थे। ज्योतिसर के पास एक पेट्रोल पंप के नजदीक सामने से आ रही काले रंग की कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों ने रामचंद्र के परिवार को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। हालांकि, डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।

परिवार ने कार चालक पर लगाए आरोप

रामचंद्र के परिजनों का आरोप है कि कार चालक वाहन तेज रफ्तार से चला रहा था। इसी वजह से उनकी बुलेट को टक्कर लगी। हादसा इतना जोरदार था कि कार का एयरबैग भी खुल गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बुलेट मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है। ज्योतिसर पुलिस चौकी के प्रभारी नरेंद्र कुमार के मुताबिक, मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें