मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ राजनीति: सपा का चुनावी घोषणापत्र: युवाओं को हर महीने ₹5,000 बेरोजगारी भत्ता, बुजुर्ग महिलाओं को सालाना ₹40 हजार देने का वादा ▪ देश: संविधान दिवस पर मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण में कटौती कर मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है विपक्षी पार्टी ▪ देश: भागवत बोले- युवा झूठ के खिलाफ, सच का देते हैं साथ; भारत को बाहरी ताकतों से ज्यादा अंदरूनी खतरों से सतर्क रहने की जरूरत ▪ राजनीति: पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव ▪ देश: मोदी बोले- किसानों और कारोबारियों को गाली देने से देश आगे नहीं बढ़ता, 12 साल में बदली अर्थव्यवस्था ▪ देश: राहुल गांधी बोले- भारतीय लोकतंत्र हमारे लिए पवित्र, चुनावों का बहिष्कार करने का सवाल ही नहीं ▪ देश: चक्रवात अकवान ने पकड़ी ताकत, 20 नवंबर को आंध्र-ओडिशा तट से टकराने का अनुमान; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ▪ क्रिकेट: धोनी का IPL में 19 साल का सफर खत्म, CSK के मेंटर बने: 5 खिताब जिताने वाले ‘थाला’ अब नई पीढ़ी को देंगे मार्गदर्शन
27 नवंबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 27 Nov 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

ब्रेकिंग

संविधान दिवस पर मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण में कटौती कर मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है विपक्षी पार्टी

Rinku Yadav • • 4 मिनट पढ़ें
संविधान दिवस पर मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण में कटौती कर मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है विपक्षी पार्टी

नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित नहीं होने देने को बताया महिलाओं का अपमान, अनुच्छेद 370 और आपातकाल के फैसलों पर भी उठाए सवाल

अनप्लग इंडिया। डेस्क

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को एक ब्लॉग के माध्यम से कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के आरक्षण में कटौती कर मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है। मोदी ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित संविधान सभा के कई सदस्य इस तरह की व्यवस्था के पक्ष में नहीं थे।

प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति वंदन विधेयक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि विपक्ष के एक प्रमुख दल ने महिलाओं को आरक्षण देने के उद्देश्य से लाए गए विधेयक को पारित नहीं होने दिया। उन्होंने इसे महिलाओं के अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों के प्रति असम्मान बताया। मोदी ने कहा कि देश की महिलाओं को न्याय और अधिकार दिलाने का संकल्प किसी भी परिस्थिति में कमजोर नहीं पड़ेगा।

नक्सलवाद को बताया संवैधानिक अधिकारों में बाधा

प्रधानमंत्री ने अपने ब्लॉग में नक्सलवाद का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों, विशेषकर आदिवासी क्षेत्रों में नक्सलियों ने दशकों तक हिंसा और बंदूक के दम पर गरीबों को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखा। मोदी ने कहा कि इस साल नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में मिली सफलता उन्हें विशेष संतोष देती है।

पहले और 42वें संविधान संशोधन पर उठाए सवाल

मोदी ने 1951 में हुए पहले संविधान संशोधन और आपातकाल के दौरान लाए गए 42वें संविधान संशोधन का जिक्र करते हुए कहा कि इन फैसलों से संविधान की मूल भावना प्रभावित हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले संशोधन के जरिए नागरिकों की मौलिक स्वतंत्रता सीमित करने का प्रयास किया गया था।

प्रधानमंत्री के मुताबिक, 42वें संशोधन ने न्यायिक समीक्षा की शक्तियों को सीमित करने और संवैधानिक संस्थाओं के बीच अधिकारों का संतुलन बदलने का काम किया। उन्होंने युवाओं से 38वें और 39वें संविधान संशोधनों के इतिहास को भी समझने की अपील की।

अनुच्छेद 356 के इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस पर निशाना

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों ने अनुच्छेद 356 का इस्तेमाल कर कई बार चुनी हुई राज्य सरकारों को बर्खास्त किया। उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक दल के नाम इस प्रावधान के लगभग 100 बार इस्तेमाल का रिकॉर्ड दर्ज है। एक पूर्व प्रधानमंत्री ने तो अकेले ही इस मामले में अर्धशतक पूरा कर लिया था।

अनुच्छेद 370 और 35-A को बताया ऐतिहासिक अन्याय

मोदी ने कहा कि संविधान निर्माताओं की मंशा पूरे देश में संविधान को समान रूप से लागू करने की थी, लेकिन अनुच्छेद 370 और 35-A के चलते जम्मू-कश्मीर में लंबे समय तक संविधान के सभी प्रावधान लागू नहीं हो सके। उन्होंने दावा किया कि इससे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, OBC और महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रहना पड़ा। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद इस ऐतिहासिक अन्याय का अंत हुआ।

GST और आरक्षण से जुड़े संशोधनों का किया उल्लेख

प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार के कार्यकाल में हुए संवैधानिक संशोधनों को भी उपलब्धियों के रूप में गिनाया। उन्होंने कहा कि 101वें संविधान संशोधन से GST लागू करने का रास्ता साफ हुआ। 102वें संशोधन के जरिए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया, जबकि 103वें संशोधन के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS) को 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया।

मोदी के अनुसार, EWS आरक्षण से उन वर्गों को भी अवसर मिला, जो पहले आरक्षण व्यवस्था के दायरे में शामिल नहीं थे।

22 भाषाओं में उपलब्ध कराया गया संविधान का नया संस्करण

प्रधानमंत्री ने बताया कि आजादी के बाद पहली बार संविधान का अद्यतन संस्करण आठवीं अनुसूची में शामिल सभी 22 भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है। इससे देश के अधिक से अधिक नागरिक अपनी भाषा में संविधान को समझ सकेंगे।

उन्होंने भारतीय न्याय संहिता का उल्लेख करते हुए कहा कि अंग्रेजों के समय की दंड व्यवस्था में बदलाव कर नई आपराधिक न्याय प्रणाली लागू की गई है। मोदी ने कहा कि पुरानी व्यवस्था में दंड को प्राथमिकता दी जाती थी, जबकि नई व्यवस्था में नागरिकों और न्याय को केंद्र में रखा गया है।

यह भी पढ़ें