मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ राजनीति: CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी-खड़गे से मिलने से किया इनकार, विपक्ष आज सुप्रीम कोर्ट तक निकालेगा मार्च ▪ मेरा शहर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज-2 सोसायटी में पानी का संकट, हजारों निवासियों की दिनचर्या प्रभावित ▪ राजनीति: ओवैसी की योगी और अखिलेश को चुनौती, बोले- ‘बाबा संभल आएं, अखिलेश गोरखपुर जाएं’ ▪ राजनीति: शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को गैरकानूनी हिरासत में न लें: सुप्रीम कोर्ट ▪ राजनीति: CJP का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी; मेट्रो प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई ▪ राजनीति: राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र बचाने के लिए सवाल पूछना जरूरी, चेन्नई में युवाओं से किया संवाद ▪ राजनीति: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन फिर जारी रखने का ऐलान, 7 हजार लोगों को हिरासत में लेने का दावा ▪ राजनीति: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सख्ती, 600 समर्थक हिरासत में; जंतर-मंतर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग
12 अक्तूबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 12 Oct 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

नोएडा में बिना शराब के नियोन लाइट्स में होगी कॉफी रेव

न्यूज़रूम डेस्क • • 3 मिनट पढ़ें
नोएडा में बिना शराब के नियोन लाइट्स में होगी कॉफी रेव

OUTTCLUB के पहले आयोजन GLOWOUTT में डांस मूवमेंट थेरेपी, नियोन पेंटिंग और ग्लो पिकलबॉल के साथ होगा कॉफी रेव

अनप्लग इंडिया। डेस्क

नोएडा, 7 अक्टूबर। नोएडा में पार्टी और सोशलाइजिंग का अंदाज अब बदलता नजर आ रहा है। शराब और पारंपरिक नाइटलाइफ से अलग युवा अब कॉफी रेव, खेल, म्यूजिक, आर्ट और ऐसी गतिविधियों को पसंद कर रहे हैं, जिनमें वे खुद भी हिस्सा ले सकें। इसी बदलते ट्रेंड को ऑफलाइन कम्युनिटी का रूप देने के लिए Noidagram ने OUTTCLUB की शुरुआत की है।

OUTTCLUB का पहला आयोजन GLOWOUTT शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक Pickle Flow Social, सेक्टर-141, नोएडा में आयोजित किया जाएगा। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर होने वाले इस आयोजन में इनडोर एरीना को नियोन और UV लाइट्स से ग्लो-इन-द-डार्क स्पेस में बदला जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत Dance Movement Therapy से होगी। इसके बाद प्रतिभागी DIY Neon Painting में हिस्सा लेंगे, जिसमें UV लाइट्स के नीचे फ्लोरोसेंट रंग चमकेंगे। इसके बाद नियोन और UV लाइट्स से जगमगाते कोर्ट पर Glow in the Dark Pickleball का अनुभव लिया जा सकेगा।

कार्यक्रम के अंतिम एक घंटे में हाई एनर्जी Coffee Rave होगा। इसमें दिल्ली से DJ Any Time लाइव सेट प्रस्तुत करेंगे। कॉफी, म्यूजिक, नियोन, UV और लेजर लाइट्स के साथ आयोजित यह कार्यक्रम पारंपरिक शराब आधारित पार्टी से अलग अनुभव देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

OUTTCLUB के संस्थापक और Noidagram के फाउंडर आशीष भार्गव ने कहा कि नोएडा में शानदार नाइट आउट के लिए शराब जरूरी नहीं है। युवा कॉफी के साथ रेव करना, खेलना, कुछ क्रिएट करना, मूव करना और नए लोगों से वास्तविक रूप से जुड़ना चाहते हैं। GLOWOUTT में थेरेपी, आर्ट, स्पोर्ट और म्यूजिक को एक ही शाम में साथ लाने का प्रयास किया जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार, GLOWOUTT को ACE द्वारा Powered किया जा रहा है, जबकि Scoosh Consultancy और Fitvilla Gym Co-Powered Partners हैं। आयोजन की बुकिंग outtclub.com पर की जा सकती है।

कार्यक्रम: GLOWOUTT by OUTTCLUB
तारीख: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार
समय: शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक
स्थान: Pickle Flow Social, सेक्टर-141, नोएडा
मुख्य आकर्षण: Dance Movement Therapy, DIY Neon Painting, Glow Pickleball और Live DJ के साथ Coffee Rave

यह भी पढ़ें