मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ राजनीति: CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी-खड़गे से मिलने से किया इनकार, विपक्ष आज सुप्रीम कोर्ट तक निकालेगा मार्च ▪ मेरा शहर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज-2 सोसायटी में पानी का संकट, हजारों निवासियों की दिनचर्या प्रभावित ▪ राजनीति: ओवैसी की योगी और अखिलेश को चुनौती, बोले- ‘बाबा संभल आएं, अखिलेश गोरखपुर जाएं’ ▪ राजनीति: शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को गैरकानूनी हिरासत में न लें: सुप्रीम कोर्ट ▪ राजनीति: CJP का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी; मेट्रो प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई ▪ राजनीति: राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र बचाने के लिए सवाल पूछना जरूरी, चेन्नई में युवाओं से किया संवाद ▪ राजनीति: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन फिर जारी रखने का ऐलान, 7 हजार लोगों को हिरासत में लेने का दावा ▪ राजनीति: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सख्ती, 600 समर्थक हिरासत में; जंतर-मंतर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग
12 अक्तूबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 12 Oct 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

नोएडा में बजरंग रामलीला की भव्य शोभायात्रा निकली, जगह-जगह हुआ स्वागत

न्यूज़रूम डेस्क • • 3 मिनट पढ़ें
नोएडा में बजरंग रामलीला की भव्य शोभायात्रा निकली, जगह-जगह हुआ स्वागत

भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान और रावण की झांकियों ने मोहा लोगों का मन; 11 से 21 अक्टूबर तक होगा रामलीला का मंचन

अनप्लग इंडिया। डेस्क

नोएडा। श्री बजरंग रामलीला संचालिका ट्रस्ट की ओर से रामलीला के आयोजन से पहले भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सेक्टर-12 स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय के रामलीला मैदान से शुरू हुई, जिसमें भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान और रावण समेत विभिन्न धार्मिक एवं पौराणिक पात्रों की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। शहर में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

शोभायात्रा के दौरान समिति के वरिष्ठ मुख्य संरक्षक राधा कृष्ण गर्ग, मुख्य संरक्षक शिव लाल सिंह, वरिष्ठ संरक्षक सुभाष चंद्र गोगना, नोफा के महासचिव सुरोजित दास गुप्ता, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, ललित अवाना, पुरुषोत्तम नागर, दयाशंकर पाण्डेय, एवरग्रीन आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता पुनीत शुक्ला, डीडीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एनपी सिंह, महासचिव संजीव कुमार, पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एहसान खान, वरिष्ठ समाजसेवी विक्रम सेठी, मनोज बृजवासी और कांग्रेस नेता राहुल पांडेय समेत कई गणमान्य लोगों ने झांकियों में शामिल पात्रों का स्वागत किया।

इन रास्तों से होकर गुजरी शोभायात्रा

शोभायात्रा सेक्टर-12 के आदर्श प्राथमिक विद्यालय के रामलीला मैदान से शुरू होकर सेक्टर-12, सेक्टर-11, स्वामी फर्नीचर, सेक्टर-8, सेक्टर-9, बांस-बल्ले, सेक्टर-19 टेलीफोन एक्सचेंज, सेक्टर-21, सेक्टर-10 लाल बत्ती और चौड़ा मोड़ होते हुए वापस सेक्टर-12 स्थित रामलीला मैदान पहुंचकर समाप्त हुई।

रास्ते में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों, स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की ओर से शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

स्थानीय कलाकार निभाएंगे रामलीला में मुख्य भूमिकाएं

बजरंग रामलीला संचालिका ट्रस्ट के निर्देशक अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि सेक्टर-12 में आयोजित होने वाली यह शोभायात्रा पिछले कई वर्षों से निकाली जा रही है। हर वर्ष शहर के लोग इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं। उन्होंने बताया कि रामलीला में मुख्य भूमिकाएं स्थानीय कलाकारों द्वारा निभाई जाती हैं।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष रामलीला का मंचन 11 से 21 अक्टूबर तक किया जाएगा। 20 अक्टूबर को खुले मंच पर रामलीला का विशेष मंचन होगा। उन्होंने कहा कि समिति की रामलीला की विशेष पहचान दशहरा पर्व के मंचन को लेकर रही है।

21 अक्टूबर को होगा राजतिलक के साथ समापन

आयोजकों के अनुसार, 21 अक्टूबर को भगवान श्रीराम और माता सीता के राजतिलक के साथ इस वर्ष की रामलीला का समापन किया जाएगा।

इस दौरान समिति के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, महासचिव अनुराग गोविल, कोषाध्यक्ष कमलाकर त्रिपाठी, निर्देशक अशोक कुमार पाण्डेय, इंद्रदेव यादव, निखिल द्विवेदी, नितिन पाण्डेय, विनय जोशी, सुनील सिन्हा, मनोज तिवारी, गुरुदयाल विज, कुमार शांतनु संदल, बंधु त्रिपाठी, सुरेश मीणा, मुकेश विज, कैप्टन पीएस रावत और पद्माकर त्रिपाठी समेत कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें