नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला समिति की रामलीला का भव्य शुभारंभ
गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से हुई शुरुआत, सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह समेत कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
अनप्लग इंडिया। डेस्क
नोएडा। श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा की ओर से आयोजित रामलीला का रविवार को भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में शुभारंभ हुआ। पहले दिन कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना और माता गौरा की स्तुति के साथ की गई। कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
रामलीला के शुभारंभ अवसर पर गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, कैप्टन विकास गुप्ता, विमला बाथम, वाई.पी. सिंह, गिरीश बत्रा और मधुसूदन दादू सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम में भगवान गणेश और माता पार्वती का स्मरण करते हुए रामलीला के सफल आयोजन की मंगलकामना की गई। भक्तिमय प्रस्तुतियों के दौरान परिसर में धार्मिक उत्साह का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।
समिति पदाधिकारियों ने किया अतिथियों का स्वागत
समिति के कार्यक्रम संयोजक मधुसूदन दादू, कार्यक्रम अध्यक्ष मुकेश शर्मा और स्वागत अध्यक्ष पीयूष द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। समिति की ओर से रामलीला के आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, टी.एन. गोविल, टी.एन. चौरसिया, सुशील भारद्वाज, संजय बाली, अल्पेश गर्ग, अतुल मित्तल, पंकज जिंदल, रमेश कुमार, विपिन बंसल, एस.के.एस. राणा, विनय शर्मा, अनुज गुप्ता, सतना नारायण गोयल, मित्रा शर्मा, राजीव अजमानी, संजय गोयल, रामरतन, केशव गंगल, पवन सिंह, महेंद्र कटारिया, मुकेश गर्ग, राजीव गर्ग, चित्तरंजन, मनीष अग्रवाल, विकास जैन, प्रमोद रंगा, चंद्रपाल सिंह, अखिलेश भदौरिया, जितेंद्र सिंह और प्रमोद शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का प्रयास
श्री सनातन धर्म रामलीला समिति के अनुसार, रामलीला का आयोजन भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और धार्मिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। समिति ने नगरवासियों और श्रद्धालुओं से आगामी कार्यक्रमों में सपरिवार शामिल होने की अपील की।
यह भी पढ़ें