मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ राजनीति: CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी-खड़गे से मिलने से किया इनकार, विपक्ष आज सुप्रीम कोर्ट तक निकालेगा मार्च ▪ मेरा शहर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज-2 सोसायटी में पानी का संकट, हजारों निवासियों की दिनचर्या प्रभावित ▪ राजनीति: ओवैसी की योगी और अखिलेश को चुनौती, बोले- ‘बाबा संभल आएं, अखिलेश गोरखपुर जाएं’ ▪ राजनीति: शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को गैरकानूनी हिरासत में न लें: सुप्रीम कोर्ट ▪ राजनीति: CJP का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी; मेट्रो प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई ▪ राजनीति: राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र बचाने के लिए सवाल पूछना जरूरी, चेन्नई में युवाओं से किया संवाद ▪ राजनीति: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन फिर जारी रखने का ऐलान, 7 हजार लोगों को हिरासत में लेने का दावा ▪ राजनीति: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सख्ती, 600 समर्थक हिरासत में; जंतर-मंतर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग
12 अक्तूबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 12 Oct 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

नोएडा में 5 दिन में डेंगू के 47 नए मरीज मिले, अब तक 201 केस

न्यूज़रूम डेस्क • • 3 मिनट पढ़ें
नोएडा में 5 दिन में डेंगू के 47 नए मरीज मिले, अब तक 201 केस

5 दिन में 47 मरीज मिले, सरकारी अस्पताल में रोजाना 3 हजार से अधिक मरीज पहुंच रहे

अनप्लग इंडिया। डेस्क

नोएडा। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार तक नोएडा में डेंगू के कुल 201 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें पिछले पांच दिनों के दौरान 47 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सभी मरीज निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं और उनकी स्थिति सामान्य है।

डेंगू की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें संबंधित मरीजों के घर और आसपास के क्षेत्रों में सर्वे कर रही हैं। इस दौरान मच्छरों के लार्वा की जांच की जा रही है। साथ ही, मच्छरों की रोकथाम के लिए दवाओं का छिड़काव भी कराया जा रहा है।

जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 3 से 4 हजार मरीज

नोएडा के जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों रोजाना 3 से 4 हजार मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें 60 प्रतिशत से अधिक मरीज बुखार और मौसमी बीमारियों से पीड़ित बताए जा रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, मौसम में अचानक हो रहे बदलाव के कारण वायरल सहित अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। डॉक्टरों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का इस्तेमाल करने और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की गई है।

डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए विशेष फॉगिंग अभियान

डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए नोएडा प्राधिकरण गुरुवार से विशेष एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिंग अभियान शुरू करेगा। प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि सेक्टरों, सोसाइटी और गांवों में अभियान चलाने के लिए रोस्टर तैयार कर लिया गया है।अभियान के तहत गड्ढों और नालियों में जमा पानी में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया जाएगा। इसका उद्देश्य मच्छरों के लार्वा को पनपने से पहले ही खत्म करना है। इसके अलावा चिन्हित स्थानों पर फॉगिंग भी कराई जाएगी।

जलभराव और लार्वा मिलने पर 50 से ज्यादा नोटिस

मलेरिया विभाग की ओर से इस मौसम में जलभराव और मच्छरों का लार्वा मिलने पर 50 से अधिक संस्थानों और लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि डेंगू से संक्रमित मरीजों की नियमित निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग और संबंधित टीमें सोसाइटी, कॉलोनी तथा गांवों में निरीक्षण कर रही हैं। इन क्षेत्रों में मच्छरों की रोकथाम के लिए दवाओं का छिड़काव भी कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, स्वाइन फ्लू के अब इक्का-दुक्का मामले ही सामने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें