मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ राजनीति: CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी-खड़गे से मिलने से किया इनकार, विपक्ष आज सुप्रीम कोर्ट तक निकालेगा मार्च ▪ मेरा शहर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज-2 सोसायटी में पानी का संकट, हजारों निवासियों की दिनचर्या प्रभावित ▪ राजनीति: ओवैसी की योगी और अखिलेश को चुनौती, बोले- ‘बाबा संभल आएं, अखिलेश गोरखपुर जाएं’ ▪ राजनीति: शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को गैरकानूनी हिरासत में न लें: सुप्रीम कोर्ट ▪ राजनीति: CJP का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी; मेट्रो प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई ▪ राजनीति: राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र बचाने के लिए सवाल पूछना जरूरी, चेन्नई में युवाओं से किया संवाद ▪ राजनीति: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन फिर जारी रखने का ऐलान, 7 हजार लोगों को हिरासत में लेने का दावा ▪ राजनीति: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सख्ती, 600 समर्थक हिरासत में; जंतर-मंतर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग
12 अक्तूबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 12 Oct 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

फरीदाबाद में पुलिस का एनकाउंटर: HR मैनेजर हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोल

न्यूज़रूम डेस्क • • 2 मिनट पढ़ें
फरीदाबाद में पुलिस का एनकाउंटर: HR मैनेजर हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोल

सेक्टर-62 में छिपे होने की सूचना पर क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई, पुलिस ने देशी पिस्तौल बरामद करने का दावा किया

अनप्लग इंडिया। डेस्क
फरीदाबाद। फरीदाबाद में HR मैनेजर लक्ष्मण की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी सेक्टर-62 में एक सीवर पाइप के गोदाम में छिपे हुए थे। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम को 7 और 8 अक्टूबर की दरमियानी रात आरोपियों के सेक्टर-62 में छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद उंचा गांव और सेक्टर-65 क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस का दावा है कि आरोपियों में से एक ने टीम पर दो राउंड फायर किए। जवाबी कार्रवाई में आरोपी तरुण उर्फ नवीन के पैर में गोली लगी।

दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से जतिन नाम के दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया। दोनों को HR मैनेजर लक्ष्मण की हत्या के मामले में वांछित बताया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक देशी पिस्तौल बरामद करने की बात कही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

हत्या के मामले में चल रही थी तलाश

लक्ष्मण की हत्या फरीदाबाद के डीलर चौक क्षेत्र में हुई थी। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। ताजा कार्रवाई को इसी जांच से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें