मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ राजनीति: सपा का चुनावी घोषणापत्र: युवाओं को हर महीने ₹5,000 बेरोजगारी भत्ता, बुजुर्ग महिलाओं को सालाना ₹40 हजार देने का वादा ▪ देश: संविधान दिवस पर मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण में कटौती कर मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है विपक्षी पार्टी ▪ देश: भागवत बोले- युवा झूठ के खिलाफ, सच का देते हैं साथ; भारत को बाहरी ताकतों से ज्यादा अंदरूनी खतरों से सतर्क रहने की जरूरत ▪ राजनीति: पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव ▪ देश: मोदी बोले- किसानों और कारोबारियों को गाली देने से देश आगे नहीं बढ़ता, 12 साल में बदली अर्थव्यवस्था ▪ देश: राहुल गांधी बोले- भारतीय लोकतंत्र हमारे लिए पवित्र, चुनावों का बहिष्कार करने का सवाल ही नहीं ▪ देश: चक्रवात अकवान ने पकड़ी ताकत, 20 नवंबर को आंध्र-ओडिशा तट से टकराने का अनुमान; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ▪ क्रिकेट: धोनी का IPL में 19 साल का सफर खत्म, CSK के मेंटर बने: 5 खिताब जिताने वाले ‘थाला’ अब नई पीढ़ी को देंगे मार्गदर्शन
27 नवंबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 27 Nov 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

पुणे कोर्ट के बाहर हत्या के आरोपी पर जानलेवा हमला, कुल्हाड़ी से काटे दोनों हाथ; 6 हमलावर फरार

Rinku Yadav • • 3 मिनट पढ़ें
पुणे कोर्ट के बाहर हत्या के आरोपी पर जानलेवा हमला, कुल्हाड़ी से काटे दोनों हाथ; 6 हमलावर फरार

पुणे कोर्ट के बाहर हत्या के आरोपी पर छह लोगों का हमला, कुल्हाड़ी से काटे दोनों हाथ; चार दिन पहले ही जेल से छूटा था, दो स्कूटरों से फरार हुए हमलावर

अनप्लग इंडिया। डेस्क

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली वारदात सामने आई है। शिवाजीनगर कोर्ट के बाहर बुधवार दोपहर हत्या के एक आरोपी पर छह लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियारों से उस पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसके दोनों हाथ बुरी तरह कट गए। घटना के दौरान गोली चलने की भी बात सामने आई, हालांकि डॉक्टरों को उसके शरीर पर गोली लगने के निशान नहीं मिले हैं।

पुलिस के मुताबिक, घायल की पहचान मंदार मारुति किवले के रूप में हुई है। वारदात दोपहर करीब 1:15 बजे कोर्ट के सामने हुई। हमला करने के बाद सभी आरोपी दो स्कूटरों पर सवार होकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल मंदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोर्ट के बाहर सरेराह कुल्हाड़ी से किया हमला

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो हमलावर मंदार पर कुल्हाड़ी से लगातार वार करते दिखाई दे रहे हैं। हमले के बाद खून से लथपथ मंदार किसी तरह उठकर सड़क पार करने की कोशिश करता है, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद फुटपाथ पर गिर जाता है। वारदात के समय घटनास्थल के आसपास काफी लोग मौजूद थे।

चार दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ था मंदार

पुलिस जांच में सामने आया है कि मंदार मारुति किवले अप्रैल 2025 में पुणे के संतोशनगर-कात्रज इलाके में शुभम सुभाष चव्हाण की हत्या के मामले में आरोपी था। बताया गया कि जमीन और पैसों के विवाद में शुभम की हत्या हुई थी। इस मामले में मंदार को जेल भेजा गया था। वह वारदात से चार दिन पहले ही जेल से बाहर आया था।

पुलिस को पुरानी रंजिश में हमले का शक

पुलिस को आशंका है कि पुरानी दुश्मनी के चलते मंदार को निशाना बनाया गया। घटनास्थल से पुलिस ने दो पिस्टल और एक मैगजीन बरामद की हैं। हालांकि, डॉक्टरों के अनुसार घायल के शरीर पर गोली लगने के निशान नहीं मिले हैं। उसके शरीर पर धारदार हथियारों से हमले के घाव हैं।

छह हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

पुणे के DCP (क्राइम) गौहर हसन ने बताया कि संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। कोर्ट परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों ने घायल को तत्काल ससून अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

कांग्रेस और NCP ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

घटना के बाद कांग्रेस और NCP (शरदचंद्र पवार) ने राज्य सरकार को घेरा। कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने सोशल मीडिया पर कहा कि पुणे में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अब अदालत के बाहर भी खुलेआम हमले हो रहे हैं। इससे अपराधियों में कानून का डर खत्म होने का संकेत मिलता है।

NCP (SP) के प्रवक्ता क्लाइड क्रास्टो ने भी घटना पर चिंता जताई और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री फडणवीस के पास गृह विभाग की जिम्मेदारी भी है।

यह भी पढ़ें