मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ राजनीति: SIR विवाद पर विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, राहुल-अखिलेश समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका ▪ राजनीति: CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी-खड़गे से मिलने से किया इनकार, विपक्ष आज सुप्रीम कोर्ट तक निकालेगा मार्च ▪ मेरा शहर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज-2 सोसायटी में पानी का संकट, हजारों निवासियों की दिनचर्या प्रभावित ▪ राजनीति: ओवैसी की योगी और अखिलेश को चुनौती, बोले- ‘बाबा संभल आएं, अखिलेश गोरखपुर जाएं’ ▪ राजनीति: शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को गैरकानूनी हिरासत में न लें: सुप्रीम कोर्ट ▪ राजनीति: CJP का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी; मेट्रो प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई ▪ राजनीति: राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र बचाने के लिए सवाल पूछना जरूरी, चेन्नई में युवाओं से किया संवाद ▪ राजनीति: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन फिर जारी रखने का ऐलान, 7 हजार लोगों को हिरासत में लेने का दावा
12 अक्तूबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 12 Oct 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

आईएमएस नोएडा में नवाचार एवं उद्यमिता पर विद्यार्थियों को मिले सफलता के मंत्र

Rinku Yadav • • 2 मिनट पढ़ें
आईएमएस नोएडा में नवाचार एवं उद्यमिता पर विद्यार्थियों को मिले सफलता के मंत्र

वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में सफलता के लिए नवाचार, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और व्यावहारिक सोच बेहद महत्वपूर्ण हैं

अनप्लग इंडिया। डेस्क

नोएडा। आईएमएस नोएडा के स्कूल ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा बीसीए एवं एमसीए के विद्यार्थियों के लिए ‘नवाचार एवं उद्यमिता’ विषय पर एलुमनाई व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, नवाचार और उद्यमशीलता की भावना विकसित करने के साथ उन्हें उद्योग जगत के व्यावहारिक अनुभवों से परिचित कराना था।

कार्यक्रम में आईएमएस नोएडा के पूर्व छात्र एवं वल्ड ऑफ इनोवेशन इंडिया के सीईओ अमर दीक्षित ने विद्यार्थियों के साथ अपने व्यावसायिक एवं उद्यमशीलता के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार नवीन विचारों की पहचान कर उन्हें व्यावहारिक समाधानों में परिवर्तित किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को समस्याओं के समाधान के लिए रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाने, नए अवसरों  की पहचान करने तथा उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में सफलता के लिए नवाचार, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और व्यावहारिक सोच बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने विचारों को वास्तविक परियोजनाओं में बदलने तथा भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया। व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों को उद्योग जगत की अपेक्षाओं और उद्यमशीलता की संभावनाओं को समझने का अवसर मिला।

कार्यक्रम के दौरान आईएमएस स्कूल ऑफ आईटी की विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका दीक्षित बाजपेयी ने कहा कि आज के तेजी से बदलते तकनीकी और व्यावसायिक परिवेश में विद्यार्थियों के लिए नवाचार, रचनात्मक सोच एवं उद्यमशीलता की समझ विकसित करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे एलुमनाई व्याख्यान विद्यार्थियों को अपने पूर्व छात्रों के अनुभवों से सीखने और अकादमिक ज्ञान को व्यावहारिक जीवन में लागू करने का अवसर प्रदान करते हैं। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल तकनीकी रूप से दक्ष बनाना ही नहीं, बल्कि उनमें समस्या-समाधान की क्षमता, नेतृत्व कौशल और नए विचारों को साकार करने का आत्मविश्वास विकसित करना भी है, ताकि वे भविष्य में सफल पेशेवर एवं उद्यमी बन सकें।

यह भी पढ़ें