नोएडा के शफीपुर डूब क्षेत्र में प्राधिकरण का बुलडोजर, 8 हजार वर्गमीटर में बने अवैध निर्माण ध्वस्त
पुलिस बल की मौजूदगी में खसरा संख्या 71, 72, 73 और 75 पर हुई कार्रवाई; प्राधिकरण ने लोगों को डूब क्षेत्र में जमीन खरीदने और निर्माण करने से बचने की चेतावनी दी
अनप्लग इंडिया। डेस्क
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार को शफीपुर गांव में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। इस दौरान खसरा संख्या 71, 72, 73 और 75 पर किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। प्राधिकरण की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, कार्रवाई के तहत लगभग 8,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बने अवैध निर्माण हटाए गए।
प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल के सहयोग से यह अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान संबंधित खसरा नंबरों पर किए गए निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त किया गया।
डूब क्षेत्र में जमीन खरीदने से बचें
प्राधिकरण ने आम जनता से अपील की है कि डूब क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध निर्माण न करें और न ही ऐसी जमीन की खरीद-फरोख्त में शामिल हों। प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण या जमीन के अनधिकृत कारोबार के मामलों में आगे भी इसी तरह कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी कार्रवाई
नोएडा के सफीपुर क्षेत्र के डूब क्षेत्र में इससे पहले भी अवैध निर्माण हटाने के लिए प्राधिकरण की कार्रवाई की खबरें सामने आ चुकी हैं। दिसंबर 2025 में सफीपुर गांव में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाए जाने की रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी।
यह भी पढ़ें