मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ देश: चक्रवात अकवान ने पकड़ी ताकत, 20 नवंबर को आंध्र-ओडिशा तट से टकराने का अनुमान; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ▪ क्रिकेट: धोनी का IPL में 19 साल का सफर खत्म, CSK के मेंटर बने: 5 खिताब जिताने वाले ‘थाला’ अब नई पीढ़ी को देंगे मार्गदर्शन ▪ देश: चक्रवात अकवान का आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ना जारी: 20 नवंबर को नेल्लोर-तुनी के बीच टकराने का अनुमान, 145 किमी/घंटा तक चलेंगी हवाएं, 6 जिलों में बाढ़ का खतरा ▪ राजनीति: राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा: CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों से पूछना चाहते हैं 48 सवाल ▪ देश: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा: 19-20 नवंबर को आंध्र में बेहद भारी बारिश का अलर्ट, यूपी में 18 तक घना कोहरा ▪ देश: मोदी बोले- नक्सली हिंसा का सबसे ज्यादा नुकसान आदिवासियों को हुआ, हमने खत्म किया माओवाद: जनजातीय समाज के लिए 3,000 करोड़ की 246 विकास परियोजनाएं शुरू ▪ राजनीति: राहुल गांधी महिला गिग वर्कर के स्कूटर पर बैठे, बोले- आपको मजदूर नहीं, पार्टनर बनाना चाहते हैं ▪ देश: पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट
18 नवंबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 18 Nov 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

नोएडा प्राधिकरण में प्रवेश पास के लिए घंटों इंतजार, चार काउंटर होने के बावजूद दो पर ही बन रहे पास

Rinku Yadav • • 3 मिनट पढ़ें
नोएडा प्राधिकरण में प्रवेश पास के लिए घंटों इंतजार, चार काउंटर होने के बावजूद दो पर ही बन रहे पास

महिलाओं, बुजुर्गों और पुरुषों को लंबी कतारों में खड़े होकर करना पड़ रहा इंतजार; ग्राम विकास संगठन ने व्यवस्था पर उठाए सवाल, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण की तरह पास व्यवस्था खत्म करने की मांग

अनप्लग इंडिया। डेस्क

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-96 स्थित मुख्य प्रशासनिक भवन में प्रवेश के लिए पास बनवाने की व्यवस्था आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। प्रवेश पास बनवाने के लिए स्वागत कक्ष पर महिला, पुरुष और बुजुर्गों को घंटों लंबी कतारों में खड़े रहना पड़ रहा है। आरोप है कि प्राधिकरण में पास बनाने के लिए चार काउंटर होने के बावजूद केवल दो काउंटर ही संचालित किए जा रहे हैं।

ग्राम विकास संगठन नोएडा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने प्राधिकरण के स्वागत कक्ष का निरीक्षण करने के दौरान यह स्थिति देखी। उनके अनुसार, वहां दो लंबी कतारों में सैकड़ों लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इनमें वृद्ध महिलाएं और पुरुष भी शामिल थे।

स्टाफ और कंप्यूटर की कमी बताकर बंद रखे जा रहे काउंटर

अशोक चौहान ने बताया कि उन्होंने स्वागत कक्ष के कर्मचारियों से पूछा कि चार काउंटर होने के बावजूद बाकी दो पर पास क्यों नहीं बनाए जा रहे हैं। इस पर कर्मचारियों की ओर से बताया गया कि उच्च अधिकारियों की तरफ से पर्याप्त स्टाफ और सिस्टम उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। कुछ कंप्यूटर भी खराब हैं, जिसके कारण सभी काउंटर चालू नहीं हो पा रहे हैं।

इस वजह से लोगों को प्रवेश पास बनवाने में काफी समय लग रहा है। अशोक चौहान का कहना है कि कई बार लोग घंटों कतार में खड़े रहते हैं और जब तक पास बनवाकर प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों तक पहुंचते हैं, तब तक जनसुनवाई का समय समाप्त हो जाता है।

चारों काउंटर चालू कराने की मांग

अशोक चौहान ने सवाल उठाया कि जब प्राधिकरण में चार काउंटर बनाए गए हैं तो सभी पर पास बनाने की व्यवस्था क्यों नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि आम जनता, महिलाओं और बुजुर्गों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए सभी काउंटरों पर पर्याप्त कर्मचारी और कंप्यूटर उपलब्ध कराए जाने चाहिए।

उन्होंने नोएडा प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों से मांग की कि स्वागत कक्ष के चारों काउंटरों को नियमित रूप से चालू कराया जाए, ताकि लोगों को प्रवेश पास के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े।

ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण की तरह व्यवस्था खत्म करने की मांग

अशोक चौहान ने नोएडा प्राधिकरण में प्रवेश पास की अनिवार्यता पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और यमुना प्राधिकरण में प्रवेश के लिए इस तरह पास बनवाने की व्यवस्था नहीं है, जबकि तीनों प्राधिकरणों के नियम समान रखने की बात कही जाती है।

उन्होंने मांग की कि नोएडा प्राधिकरण में भी प्रवेश पास की व्यवस्था समाप्त कर ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण की तरह सरल प्रवेश व्यवस्था लागू की जाए, जिससे आम नागरिक बिना अनावश्यक देरी के अपनी शिकायतों और समस्याओं को लेकर अधिकारियों तक पहुंच सकें।

यह भी पढ़ें