मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ देश: मोदी बोले- एक दशक में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए, भारत में पहली बार ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम ▪ राजनीति: SIR पर विपक्ष की याचिका में 14 कमियां, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने उठाए सवाल; ₹220 की कोर्ट फीस भी कम ▪ राजनीति: SIR विवाद पर विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, राहुल-अखिलेश समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका ▪ राजनीति: CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी-खड़गे से मिलने से किया इनकार, विपक्ष आज सुप्रीम कोर्ट तक निकालेगा मार्च ▪ मेरा शहर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज-2 सोसायटी में पानी का संकट, हजारों निवासियों की दिनचर्या प्रभावित ▪ राजनीति: ओवैसी की योगी और अखिलेश को चुनौती, बोले- ‘बाबा संभल आएं, अखिलेश गोरखपुर जाएं’ ▪ राजनीति: शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को गैरकानूनी हिरासत में न लें: सुप्रीम कोर्ट ▪ राजनीति: CJP का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी; मेट्रो प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
13 अक्तूबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 13 Oct 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

गांधी-शास्त्री जयंती पर गौतमबुद्ध नगर कांग्रेस ने अर्पित की श्रद्धांजलि

न्यूज़रूम डेस्क • • 2 मिनट पढ़ें
गांधी-शास्त्री जयंती पर गौतमबुद्ध नगर कांग्रेस ने अर्पित की श्रद्धांजलि

सत्य-अहिंसा और सादगी के आदर्शों को किया याद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के विचारों पर चलने का लिया संकल्प

अनप्लग इंडिया। डेस्क

ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर की ओर से ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित बिसरख मुख्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके विचारों को याद किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी और मानवता एवं शांति का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्मठता के माध्यम से सार्वजनिक जीवन में आदर्श स्थापित किए। उनका प्रसिद्ध नारा ‘जय जवान, जय किसान’ देश की सुरक्षा और कृषि क्षेत्र के महत्व को रेखांकित करता है।

दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनके अनुसार, वर्तमान समय में समाज और राजनीति में नैतिकता, सेवा और त्याग की आवश्यकता है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और देश की एकता एवं प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन को याद किया। कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर मुकेश शर्मा, दुष्यंत नागर, महाराज सिंह नागर, शीबा राय, धर्म सिंह वाल्मीकि, रमेश वाल्मीकि, हरेन्द्र कुमार, तनवीर, सुबोध भट्ट, सचिन जीनवाल, नीतीश कुमार, रमेश प्रधान, नीरज शर्मा, एडवोकेट प्रिंस भाटी, जतन सिन्हा, जय प्रसाद, ओमप्रकाश दीक्षित, अर्जुन सचदेवा, एडवोकेट मोहित भाटी, मुन्ना सिंह, दिनेश कुमार, इंद्रेश कुमार, संजू सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें