मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ देश: चक्रवात अकवान का आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ना जारी: 20 नवंबर को नेल्लोर-तुनी के बीच टकराने का अनुमान, 145 किमी/घंटा तक चलेंगी हवाएं, 6 जिलों में बाढ़ का खतरा ▪ राजनीति: राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा: CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों से पूछना चाहते हैं 48 सवाल ▪ देश: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा: 19-20 नवंबर को आंध्र में बेहद भारी बारिश का अलर्ट, यूपी में 18 तक घना कोहरा ▪ देश: मोदी बोले- नक्सली हिंसा का सबसे ज्यादा नुकसान आदिवासियों को हुआ, हमने खत्म किया माओवाद: जनजातीय समाज के लिए 3,000 करोड़ की 246 विकास परियोजनाएं शुरू ▪ राजनीति: राहुल गांधी महिला गिग वर्कर के स्कूटर पर बैठे, बोले- आपको मजदूर नहीं, पार्टनर बनाना चाहते हैं ▪ देश: पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट ▪ देश: असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, 24 लोगों की मौत, मिनी बस काटकर निकाले गए शव, मृतकों में ज्यादातर छात्र ▪ देश: दिल्ली-NCR में सांसों पर संकट, पहाड़ों की ठंड ने बदला मैदानी इलाकों का मौसम, यूपी में सुबह-सुबह छाया कोहरा
17 नवंबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 17 Nov 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

‘अब राक्षस यज्ञ में हड्डियां नहीं, पोस्ट डालते हैं’: धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश यादव पर तंज, राजा भैया की रामकथा में भी होंगे शामिल

Rinku Yadav • • 4 मिनट पढ़ें
‘अब राक्षस यज्ञ में हड्डियां नहीं, पोस्ट डालते हैं’: धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश यादव पर तंज, राजा भैया की रामकथा में भी होंगे शामिल

गोंडा में राजन महाराज की कथा में पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर; बाबा रामदेव भी हुए शामिल, प्रतापगढ़ में बेंती राजभवन में होगी श्रीरामकथा

दीपक पांडेय

गोंडा/प्रतापगढ़। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। मंगलवार को गोंडा में राजन महाराज की श्रीरामकथा में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “पहले जब यज्ञ हुआ करता था, तब राक्षस-दैत्य हड्डियां डाल देते थे। अब लोग पोस्ट डालते हैं, बस इतना ही अंतर है।”

उनकी इस टिप्पणी को अखिलेश यादव पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, धीरेंद्र शास्त्री ने किसी नेता का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि वह किसी राजनेता के बारे में नहीं बोलते और राजनीति से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

इस कार्यक्रम में योग गुरु बाबा रामदेव भी शामिल हुए। दोनों धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद प्रतापगढ़ पहुंचेंगे, जहां धीरेंद्र शास्त्री कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के बेंती राजभवन में श्रीरामकथा सुनाएंगे।

बोले- उत्तर प्रदेश की धरती पर संतों और महंतों का महाकुंभ

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भगवान श्रीराम अयोध्या में रामलला के रूप में और भगवान श्रीकृष्ण मथुरा-वृंदावन में विराजमान हैं। उत्तर प्रदेश की पवित्र धरती पर अखाड़ा परिषद समेत तमाम संतों, महंतों और मठों का महाकुंभ लगा हुआ है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में उनका यह दूसरा दिन है। गोंडा में 4, 5 और 6 तारीख को फिर संतों का बड़ा आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न संत शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय विधायक बावन सिंह कर रहे हैं।

बाबा रामदेव बोले- राम के आदर्शों पर चलने से आएगी सामाजिक एकता

गोंडा में राजन महाराज की कथा में पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि यह सनातन के गौरव का समय है। भगवान श्रीराम राष्ट्र के प्राण और मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। उन्होंने ‘रामो विग्रहवान धर्मः’ का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान राम धर्म के साकार स्वरूप हैं और सभी को उनके आदर्शों पर चलना चाहिए।

बाबा रामदेव ने जाति, वर्ग और समुदाय के नाम पर होने वाले भेदभाव को खत्म करने की बात कही। उन्होंने कहा कि शैव, शाक्त और वैष्णव परंपराओं के साथ भगवान राम, कृष्ण, शिव और हनुमान में कोई भेद नहीं है। सभी एक ही ब्रह्म के स्वरूप हैं। उनके मुताबिक, इसी एकता और समरसता से मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है।

राजा भैया खुद कार चलाकर धीरेंद्र शास्त्री को राजमहल लाए

धीरेंद्र शास्त्री सोमवार शाम करीब पांच बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राजा भैया खुद कार चलाकर उन्हें कुंडा स्थित बेंती राजमहल लेकर पहुंचे।

राजमहल में धीरेंद्र शास्त्री का रेड कारपेट पर स्वागत किया गया और पुष्प वर्षा की गई। इसके बाद उन्होंने हनुमान जी के दर्शन किए और पंचवटी में विश्राम किया।

भानवी सिंह ने X पर पोस्ट कर रामकथा में शामिल होने की इच्छा जताई

इस बीच राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बेंती राजभवन में होने वाली रामकथा में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है।

उन्होंने पोस्ट में लिखा कि उन्हें विश्वास है कि उनके ‘हजूर’ यानी रघुराज प्रताप सिंह उनकी धार्मिक इच्छा का सम्मान करेंगे और उन्हें इस पुण्य आयोजन में शामिल होने का अवसर देंगे। भानवी सिंह ने उम्मीद जताई कि रामकथा पूरे परिवार को एक साथ जोड़ने और रिश्तों में विश्वास बढ़ाने का अवसर बनेगी।

गौरतलब है कि राजा भैया और भानवी सिंह के बीच तलाक का मामला अदालत में चल रहा है। ऐसे में भानवी सिंह की यह पोस्ट चर्चा में है। हालांकि, उनके रामकथा में शामिल होने को लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें