मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ देश: मोदी बोले- एक दशक में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए, भारत में पहली बार ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम ▪ राजनीति: SIR पर विपक्ष की याचिका में 14 कमियां, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने उठाए सवाल; ₹220 की कोर्ट फीस भी कम ▪ राजनीति: SIR विवाद पर विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, राहुल-अखिलेश समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका ▪ राजनीति: CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी-खड़गे से मिलने से किया इनकार, विपक्ष आज सुप्रीम कोर्ट तक निकालेगा मार्च ▪ मेरा शहर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज-2 सोसायटी में पानी का संकट, हजारों निवासियों की दिनचर्या प्रभावित ▪ राजनीति: ओवैसी की योगी और अखिलेश को चुनौती, बोले- ‘बाबा संभल आएं, अखिलेश गोरखपुर जाएं’ ▪ राजनीति: शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को गैरकानूनी हिरासत में न लें: सुप्रीम कोर्ट ▪ राजनीति: CJP का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी; मेट्रो प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
13 अक्तूबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 13 Oct 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

एमिटी विश्वविद्यालय में संगठन-2026 खेल प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित, कई संस्थानों ने जीते पदक

Rinku Yadav • • 4 मिनट पढ़ें
एमिटी विश्वविद्यालय में संगठन-2026 खेल प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित, कई संस्थानों ने जीते पदक

बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, खो-खो, हॉकी और एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम; महिला और पुरुष वर्ग के विजेताओं को मिला सम्मान

अनप्लग इंडिया। डेस्क

नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय में आयोजित इंटर-एमिटी इंस्टीट्यूशन खेल प्रतियोगिता ‘संगठन-2026’ के तहत विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया गया। बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, खो-खो, हॉकी और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के पुरुष एवं महिला वर्ग के विजेताओं को पदक प्रदान किए गए।

पुरस्कार वितरण समारोह में एमिटी विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. बलविंदर शुक्ला, एमिटी विश्वविद्यालय समूह के ग्रुप वाइस चांसलर डॉ. गुरिंदर सिंह, एडिशनल प्रो वाइस चांसलर एवं संगठन-2026 के चेयरपर्सन डॉ. संजीव बंसल, डीन डॉ. एसके श्रीवास्तव और प्रतियोगिता के को-चेयरपर्सन डॉ. डीपी सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया।

खेलों से विकसित होती है टीम भावना और नेतृत्व क्षमता

समारोह में कुलपति डॉ. बलविंदर शुक्ला ने कहा कि संगठन खेल प्रतियोगिता विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती है। इसमें छात्र पूरे उत्साह और समर्पण के साथ हिस्सा लेते हैं। ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है।

बास्केटबॉल में इंजीनियरिंग संस्थान का शानदार प्रदर्शन

पुरुष वर्ग की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने स्वर्ण पदक जीता। आरआईसीएस की टीम को रजत और एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की टीम को कांस्य पदक मिला।

महिला वर्ग में एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की टीम ने रजत पदक हासिल किया, जबकि एमिटी बिजनेस स्कूल की टीम को कांस्य पदक प्रदान किया गया।

टेबल टेनिस में पुरुष और महिला टीमों ने जीते पदक

पुरुष वर्ग की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में एमिटी इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। एमिटी लॉ स्कूल, नोएडा की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज को कांस्य पदक मिला।

महिला वर्ग में एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी ने स्वर्ण पदक जीता। एमिटी स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी को रजत और एमिटी लॉ स्कूल की टीम को कांस्य पदक प्रदान किया गया।

खो-खो में इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संस्थान अव्वल

पुरुष वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज को रजत और एमिटी लॉ स्कूल, नोएडा को कांस्य पदक मिला।

महिला वर्ग में भी एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एमिटी स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन की टीम को रजत और एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की टीम को कांस्य पदक मिला।

हॉकी में इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी टीम को स्वर्ण

पुरुष वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता में एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की टीम ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि एमिटी लॉ स्कूल, नोएडा की टीम को रजत पदक प्रदान किया गया।

एथलेटिक्स की 100 मीटर दौड़ में कर्मचारियों ने भी दिखाया दम

संगठन-2026 के अंतर्गत शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए आयोजित 100 मीटर दौड़ में भी प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

पुरुष वर्ग में एमिटी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन के गितेश कौशिक ने पहला स्थान हासिल किया। एमिटी लॉ स्कूल, नोएडा के स्वप्निल दूसरे और डॉ. सरोज गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे।

महिला वर्ग में एआरओ की वीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज की डॉ. अबलीन कौर दूसरे और एमिटी ग्लोबल बिजनेस स्कूल की सगोलसेम बोनी देवी तीसरे स्थान पर रहीं।

संगठन-2026 के माध्यम से विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को खेलों में भागीदारी, प्रतिस्पर्धा और अपनी क्षमताओं को निखारने का अवसर मिला। विभिन्न खेलों में विजेता टीमों और प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनके प्रदर्शन की सराहना की गई।

यह भी पढ़ें