मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ देश: वोटर लिस्ट अपडेट करने का बड़ा फैसला: SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का निर्देश, यूपी-एमपी सहित 17 राज्यों में शुरू होगा SSR ▪ राजनीति: विपक्षी प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीखी बहस: अभिजीत दीपके बोले— ‘क्या अब देश में तिरंगा फहराना गुनाह है?’, प्रशांत भूषण की हुंकार— ‘बर्बरता न रुकी, तो सत्ता बदलनी होगी’ ▪ देश: राहुल गांधी के मार्च पर CJI सूर्यकांत की दो टूक—अदालत को दबाव में नहीं ला सकता कोई ▪ देश: अंकिता भंडारी हत्याकांड: न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, माता-पिता हिरासत में लेने के बाद रिहा ▪ राजनीति: दिल्ली में सियासी भूचाल: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में छात्रों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस पर लगाए प्राइवेट पार्ट पर हमला करने के संगीन आरोप ▪ देश: एअर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट से हड़कंप, जयपुर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; शुरुआती जांच में गलती से बटन दबने की आशंका ▪ राज्य: बिहार के वैशाली में गंगा नदी में नाव हादसा, 13 बच्चों की मौत; एक परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान ▪ राजनीति: अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- 2029 में भी हारेगी कांग्रेस; SIR को लेकर विपक्ष के आरोपों पर दिया जवाब
15 अक्तूबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 15 Oct 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

‘आंगन का मिलन’ के समापन में पहुंचे केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, आंगनबाड़ी सेवाओं को सराहा

न्यूज़रूम डेस्क • • 2 मिनट पढ़ें
‘आंगन का मिलन’ के समापन में पहुंचे केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, आंगनबाड़ी सेवाओं को सराहा

कार्यक्रम की सफलता में पूर्वी जिले की जिला अधिकारी साधना सिंह की सराहनीय भूमिका को भी केंद्रीय मंत्री ने सराहा

रमेश ठाकुर– अनप्लग इंडिया। डेस्क

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली स्तिथ एक स्कूल में गुरुवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित ‘आंगन का मिलन’ एवं ‘पोषण माह का समापन हुआ जिसमें केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने पहुंचकर विभाग द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर स्थानीय विधायक अनिल गोयल तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव डॉ. रश्मि सिंह की भी उपस्थिति रही।

बता दें, प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, मातृ एवं शिशु देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आंगनवाड़ी सेवाओं के माध्यम से जनसमुदाय को पोषण के महत्व से जोड़ना था। इस मुहीम में विभागीय सचिव डॉ. रश्मि सिंह की सक्रिय भूमिका रही। उन्होंने गर्भवती महिला की अपने हाथों से गोद भराई की रस्म कराई तथा छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी किया। इस अवसर पर लाभार्थियों एवं बच्चों को उपहार तथा पोषण किट प्रदान की गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की उचित देखभाल, शिशु पोषण तथा बच्चों के स्वस्थ विकास के महत्व को रेखांकित किया गया। उनके द्वारा लाभार्थियों के साथ संवाद एवं इन गतिविधियों में सहभागिता ने कार्यक्रम के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी उद्देश्यों को प्रमुखता प्रदान की। कार्यक्रम की सफलता में पूर्वी जिले की जिला अधिकारी साधना सिंह की सराहनीय भूमिका को भी केंद्रीय मंत्री ने सराहा। साधना सिंह ने अपने जिले की सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों का अभिवादन किया। कार्यक्रम के समापन पर पोषण जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और बच्चों के स्वस्थ भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। सचिव डॉ. रश्मि सिंह की सहभागिता तथा पूर्वी जिले की जिला अधिकारी साधना सिंह के नेतृत्व एवं प्रोत्साहन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

यह भी पढ़ें