मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ देश: वोटर लिस्ट अपडेट करने का बड़ा फैसला: SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का निर्देश, यूपी-एमपी सहित 17 राज्यों में शुरू होगा SSR ▪ राजनीति: विपक्षी प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीखी बहस: अभिजीत दीपके बोले— ‘क्या अब देश में तिरंगा फहराना गुनाह है?’, प्रशांत भूषण की हुंकार— ‘बर्बरता न रुकी, तो सत्ता बदलनी होगी’ ▪ देश: राहुल गांधी के मार्च पर CJI सूर्यकांत की दो टूक—अदालत को दबाव में नहीं ला सकता कोई ▪ देश: अंकिता भंडारी हत्याकांड: न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, माता-पिता हिरासत में लेने के बाद रिहा ▪ राजनीति: दिल्ली में सियासी भूचाल: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में छात्रों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस पर लगाए प्राइवेट पार्ट पर हमला करने के संगीन आरोप ▪ देश: एअर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट से हड़कंप, जयपुर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; शुरुआती जांच में गलती से बटन दबने की आशंका ▪ राज्य: बिहार के वैशाली में गंगा नदी में नाव हादसा, 13 बच्चों की मौत; एक परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान ▪ राजनीति: अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- 2029 में भी हारेगी कांग्रेस; SIR को लेकर विपक्ष के आरोपों पर दिया जवाब
16 अक्तूबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 16 Oct 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

यूपी में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, 35 जिलों में बदले गए जिला जज स्तर के अधिकारी

न्यूज़रूम डेस्क • • 8 मिनट पढ़ें
यूपी में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, 35 जिलों में बदले गए जिला जज स्तर के अधिकारी

सत्येंद्र कुमार को उन्नाव की जिम्मेदारी, रितीश सचदेवा मेरठ में बने एडीजे

दीपक पांडेय – अनप्लग इंडिया। डेस्क

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में न्यायिक व्यवस्था के तहत बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश के 35 जिलों में जिला जज स्तर के अधिकारियों सहित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रैंक के कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, सहारनपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्येंद्र कुमार को उन्नाव का जिला जज नियुक्त किया गया है। वहीं, रितीश सचदेवा को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर मेरठ भेजा गया है। चित्रकूट में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत शेषमणि को प्रयागराज में नई जिम्मेदारी दी गई है।

राकेश कुमार के तबादले से टली मामले में सजा की सुनवाई

मेरठ में तैनात अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार पंचम का तबादला श्रावस्ती कर दिया गया है। बताया गया है कि उन्हें एक मामले में सजा सुनानी थी, लेकिन रात में तबादले का आदेश जारी होने के कारण सुनवाई टल गई। वहीं, मोहम्मद असलम सिद्दीकी मेरठ में ही रहकर एससी-एसटी कोर्ट का कार्यभार संभालेंगे।

गोरखपुर की कमर्शियल कोर्ट में पीठासीन अधिकारी के रूप में कार्यरत राम प्यारे को हमीरपुर का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।

संजीव कुमार सिन्हा को गोरखपुर में मिली नई तैनाती

पीलीभीत की प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय के पद पर कार्यरत संजीव कुमार सिन्हा को गोरखपुर की कमर्शियल कोर्ट में पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। हापुड़ में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी गुरप्रीत सिंह बावा को गौतम बुद्ध नगर भेजा गया है।

मुजफ्फरनगर में परिवार न्यायालय के अपर प्रधान न्यायाधीश दिनेश प्रताप सिंह को उसी जनपद में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर तैनाती दी गई है।

उन्नाव में भी न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

उन्नाव में न्यायिक अधिकारियों के स्तर पर भी बदलाव किया गया है। गाजियाबाद में परिवार न्यायालय के अपर प्रधान न्यायाधीश नितीश कुमार राय को उन्नाव में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। वहीं, कविता शुक्ला उन्नाव में ही एससी-एसटी कोर्ट की सुनवाई करेंगी।

इसके अलावा, उन्नाव में तैनात अंकिता शुक्ला और प्रेम प्रकाश को दूसरी अदालतों में स्थानांतरित किया गया है। रामराज द्वितीय को भी इसी जनपद में दूसरी अदालत की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजीव कमल पांडेय मुजफ्फरनगर के जिला जज नियुक्त

प्रतापगढ़ में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत राजीव कमल पांडेय को मुजफ्फरनगर का जिला जज बनाया गया है। औरैया में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश विवेक त्रिपाठी को चंदौली का जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

बुलंदशहर में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी राजीव कुमार तृतीय को ललितपुर का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। वहीं, गोंडा में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सुनील कुमार पंचम को चित्रकूट का जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

अमरोहा में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी लोकेश राय को लखीमपुर खीरी का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।

हाईकोर्ट की ओर से जारी इस अधिसूचना के तहत विभिन्न न्यायिक पदों पर अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। इस फेरबदल के बाद संबंधित जिलों की अदालतों में न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र और जिम्मेदारियों में बदलाव होगा।

35 जिला जज का ट्रांसफर — अधिकारियों की सूची

क्र. नाम वर्तमान तैनाती नवीन तैनाती
1 डॉ. बल्लू सारंग जिला एवं सत्र न्यायाधीश, फिरोजाबाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प्रतापगढ़
2 दिनेश चंद जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्रावस्ती (मिनगना) जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मछलीशहर (जौनपुर)
3 रविंद्र नाथ दुबे पीठासीन अधिकारी, वाणिज्यिक न्यायालय, गौतमबुद्ध नगर अध्यक्ष, वाणिज्यिक कर अधिकरण-III, लखनऊ
4 सत्येंद्र कुमार जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सहारनपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उन्नाव
5 इंदर प्रीत सिंह जोशा जिला एवं सत्र न्यायाधीश, शामली (कैराना) जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बागपत
6 सैयद मज़हर बिन आसिम जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुरादाबाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रायबरेली
7 मनोज कुमार-III जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बागपत जिला एवं सत्र न्यायाधीश, फिरोजाबाद
8 अमित पाल सिंह जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रायबरेली जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुरादाबाद
9 मनोज कुमार राय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, हमीरपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सहारनपुर
10 रोहित सिन्हा प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, कानपुर नगर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, महोबा
11 रमेश चंद-I अध्यक्ष, वाणिज्यिक कर अधिकरण, लखनऊ जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्रावस्ती (मिनगना)
12 शिव कुमार सिंह जिला एवं सत्र न्यायाधीश, लखीमपुर खीरी अध्यक्ष, प्रशासनिक अधिकरण-III एवं सदस्य, प्रशासनिक अधिकरण-I, लखनऊ
13 राजीव कमल पांडेय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प्रतापगढ़ जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुजफ्फरनगर
14 शेष मणि जिला एवं सत्र न्यायाधीश, चित्रकूट जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प्रयागराज
15 विवेक त्रिपाठी प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, औरैया जिला एवं सत्र न्यायाधीश, चंदौली
16 राजीव कुमार-III पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बुलंदशहर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, ललितपुर
17 सुनील कुमार-V प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, गोंडा जिला एवं सत्र न्यायाधीश, चित्रकूट
18 लोकेश राय पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, अमरोहा जिला एवं सत्र न्यायाधीश, लखीमपुर खीरी
19 राम कुशल पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, पीलीभीत जिला एवं सत्र न्यायाधीश, शामली (कैराना)
20 राम प्यारे पीठासीन अधिकारी, वाणिज्यिक न्यायालय, गोरखपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, हमीरपुर
21 गुरप्रीत सिंह बावा पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, हापुड़ पीठासीन अधिकारी, वाणिज्यिक न्यायालय, गौतमबुद्ध नगर
22 संजीव कुमार सिन्हा प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, पीलीभीत पीठासीन अधिकारी, वाणिज्यिक न्यायालय, गोरखपुर
23 दिनेश प्रताप सिंह अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, मुजफ्फरनगर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुजफ्फरनगर
24 नितीश कुमार राय अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, गाजियाबाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उन्नाव
25 कविता मिश्रा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उन्नाव एससी/एसटी एक्ट के मामलों की विशेष अदालत, उन्नाव
26 अंकिता शुक्ला विशेष न्यायाधीश/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उन्नाव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उन्नाव
27 प्रेम प्रकाश अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उन्नाव विशेष न्यायाधीश, उन्नाव; आवश्यक वस्तु अधिनियम के मामलों की अदालत
28 राम राजा-II अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उन्नाव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उन्नाव
29 रीमा भटनागर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मेरठ विशेष न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निवारण, मेरठ
30 रितीश सचदेवा विशेष न्यायाधीश/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मेरठ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मेरठ
31 अजय कुमार-I अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मेरठ विशेष न्यायाधीश, मेरठ; आवश्यक वस्तु अधिनियम के मामलों की अदालत
32 चंद्रशेखर मिश्रा विशेष न्यायाधीश/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मेरठ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मेरठ
33 मोहम्मद असलम सिद्दीकी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मेरठ एससी/एसटी एक्ट के मामलों की विशेष न्यायाधीश अदालत, मेरठ
34 अमित वीर सिंह विशेष न्यायाधीश/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मेरठ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मेरठ
35 राकेश कुमार-V अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मेरठ जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्रावस्ती (मिनगना)
36 अवनीश गौतम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्रावस्ती (मिनगना) एससी/एसटी एक्ट के मामलों की विशेष न्यायाधीश अदालत, श्रावस्ती (मिनगना)

यह भी पढ़ें