मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ राजनीति: अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज- नकली संसद में ही प्रधानमंत्री बन जाते, सोनिया गांधी को मिल जाती शांति ▪ राज्य: दिल्ली-NCR में दीपावली पर सिर्फ ग्रीन पटाखों की अनुमति, 7 और 8 नवंबर को तय समय में ही कर सकेंगे आतिशबाजी ▪ राजनीति: पंजाब में AAP को बड़ा झटका, तीन विधायक BJP में शामिल: बोले- फिरौती की इंडस्ट्री चल रही, गैंगस्टर सरकार का हिस्सा बन गए ▪ देश: राहुल बोले- मेरी बात सच होगी, ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे: रामलीला मैदान में विपक्ष की महारैली, खड़गे ने कहा- पाताल से भी खोजकर लाएंगे, अखिलेश ने 2027 में विदाई की कही बात ▪ राजनीति: SIR के विरोध में आज दिल्ली में विपक्ष की बड़ी रैली, रामलीला मैदान में जुटेंगे 20 से अधिक दलों के नेता ▪ देश: 1 नवंबर से बदल गए GST, बैंकिंग, टेलीकॉम और निवेश के नियम: अनजान कॉलर का नाम दिखेगा, कमर्शियल सिलेंडर महंगा, FASTag और पेंशन के लिए भी जरूरी बदलाव ▪ देश: राहुल गांधी बोले- 2024 का लोकसभा चुनाव अवैध, विपक्ष की मॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन-महाभियोग प्रस्ताव पास ▪ देश: खड़गे की मांग- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाए, SIR पर लगे रोक
2 नवंबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 02 Nov 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

एमिटी यूनिवर्सिटी में मनाया गया दिल्ली स्थापना दिवस, छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिखाई राजधानी की विरासत

Rinku Yadav • • 3 मिनट पढ़ें
एमिटी यूनिवर्सिटी में मनाया गया दिल्ली स्थापना दिवस, छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिखाई राजधानी की विरासत

डॉक्यूमेंट्री, पोस्टर, मॉडल और लघु नाटकों के जरिए सामने आया दिल्ली का ऐतिहासिक सफर; भाषण और क्विज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

अनप्लग इंडिया। डेस्क

नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय के नोएडा कैंपस में उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार दिल्ली स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राजधानी दिल्ली की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और भौगोलिक विरासत से विद्यार्थियों को परिचित कराना था। इस दौरान दिल्ली के ऐतिहासिक विकास, विविध परंपराओं, उपलब्धियों और आधुनिक महानगर के रूप में उसके सफर को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एमिटी विश्वविद्यालय के एडिशनल प्रो-वाइस चांसलर डॉ. संजीव बंसल, स्कूल ऑफ एजुकेशन के डीन डॉ. एसके श्रीवास्तव और डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. लक्ष्मी आहूजा ने किया।

दिल्ली देश की पहचान और गौरव का प्रतीक : डॉ. संजीव बंसल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. संजीव बंसल ने कहा कि दिल्ली प्राचीन काल से ही अपनी ऐतिहासिक विरासत, समृद्ध संस्कृति और विविधता के कारण देश के केंद्र में रही है। दिल्ली केवल भारत की राजधानी नहीं, बल्कि देश की पहचान और गौरव का प्रतीक भी है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को दिल्ली के इतिहास, संस्कृति और विकास की विस्तृत जानकारी देने के उद्देश्य से इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

पोस्टर, मॉडल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दिखाई दिल्ली की झलक

आयोजन के दौरान दिल्ली की संस्कृति, विरासत और विकास पर आधारित डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई। विद्यार्थियों ने पोस्टर, मॉडल, चार्ट और अन्य रचनात्मक माध्यमों से राजधानी के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया।

कार्यक्रम में नृत्य, संगीत और गीतों की प्रस्तुतियों के साथ दिल्ली की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं पर आधारित लघु नाटक भी मंचित किए गए। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर एमिटी विश्वविद्यालय के हॉस्टल की महानिदेशक डॉ. छाया चोरडिया, एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन की निदेशक डॉ. अलका मुद्गल सहित डॉ. शालिनी शर्मा, डॉ. महिमा गुप्ता और डॉ. अनिल सहरावत समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को दिल्ली की ऐतिहासिक पहचान, सांस्कृतिक विविधता और आधुनिक विकास यात्रा से जोड़ने का प्रयास किया गया।

यह भी पढ़ें