मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ देश: मोदी बोले- एक दशक में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए, भारत में पहली बार ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम ▪ राजनीति: SIR पर विपक्ष की याचिका में 14 कमियां, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने उठाए सवाल; ₹220 की कोर्ट फीस भी कम ▪ राजनीति: SIR विवाद पर विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, राहुल-अखिलेश समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका ▪ राजनीति: CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी-खड़गे से मिलने से किया इनकार, विपक्ष आज सुप्रीम कोर्ट तक निकालेगा मार्च ▪ मेरा शहर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज-2 सोसायटी में पानी का संकट, हजारों निवासियों की दिनचर्या प्रभावित ▪ राजनीति: ओवैसी की योगी और अखिलेश को चुनौती, बोले- ‘बाबा संभल आएं, अखिलेश गोरखपुर जाएं’ ▪ राजनीति: शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को गैरकानूनी हिरासत में न लें: सुप्रीम कोर्ट ▪ राजनीति: CJP का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी; मेट्रो प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
13 अक्तूबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 13 Oct 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

नोएडा सिटी सेंटर पर ई-रिक्शा चालकों से कथित अवैध वसूली के खिलाफ भाकियू अंबावता ने की शिकायत

न्यूज़रूम डेस्क • • 2 मिनट पढ़ें
नोएडा सिटी सेंटर पर ई-रिक्शा चालकों से कथित अवैध वसूली के खिलाफ भाकियू अंबावता ने की शिकायत

पीड़ित चालकों के साथ सेक्टर-39 थाने पहुंचा संगठन, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

अनप्लग इंडिया। डेस्क

नोएडा। नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के आसपास ई-रिक्शा और ऑटो चालकों से कथित अवैध वसूली और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) ने विरोध जताते हुए पीड़ित चालकों के साथ सेक्टर-39 थाने पहुंचकर शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की।

संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी महेश सिंह तंवर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पीड़ित चालकों ने थाना सेक्टर-39 में थाना प्रभारी डी.पी. शुक्ला से मुलाकात की। संगठन का आरोप है कि सिटी सेंटर के आसपास ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को कथित तौर पर डराया-धमकाया जाता है और उनसे रोजाना पैसे की वसूली की जाती है।

पुलिस से कार्रवाई की मांग

जिला अध्यक्ष महेश सिंह तंवर ने कहा कि मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले चालकों के साथ किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर कथित रूप से वसूली करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। भाकियू (अंबावता) की ओर से कहा गया कि यदि शिकायत के बाद भी अवैध वसूली पर प्रभावी रोक नहीं लगती है, तो संगठन आंदोलन करने पर विचार करेगा।

थाना प्रभारी ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

संगठन के मुताबिक, थाना प्रभारी डी.पी. शुक्ला ने प्रतिनिधिमंडल को मामले की गंभीरता से जांच कराने और यदि शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने की बात कही गई।

महेश तंवर बोले- मेहनतकश चालकों के साथ खड़ा रहेगा संगठन

महेश सिंह तंवर ने कहा कि मेहनत कर रोजी-रोटी कमाने वाले ई-रिक्शा और ऑटो चालक सम्मान के साथ काम करने वाले नागरिक हैं। उन्होंने कहा कि संगठन गरीब, मजदूर और मेहनतकश लोगों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाता रहेगा और चालकों को न्याय व सुरक्षा मिलने तक मामले को उठाता रहेगा। इस दौरान जिला महासचिव उमेश स्वामी, नोएडा महानगर मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा, जिला सचिव हरि अवाना, ग्राम सचिव विशाल राजपूत, ग्राम अध्यक्ष अर्जुन कश्यप, गौरव सिंह, निखिल कुमार, दिव्यांश सिंह और सचिन कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता और पीड़ित चालक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें