मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ देश: पूर्व CJI बीआर गवई ने जजों की नियुक्ति पर उठाए सवाल, राष्ट्रपति को लिखा पत्र ▪ देश: कश्मीर में जमने लगा पानी, श्रीनगर में सीजन की सबसे ठंडी रात; राजस्थान-MP में शीतलहर का अलर्ट ▪ राजनीति: सपा का चुनावी घोषणापत्र: युवाओं को हर महीने ₹5,000 बेरोजगारी भत्ता, बुजुर्ग महिलाओं को सालाना ₹40 हजार देने का वादा ▪ देश: संविधान दिवस पर मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण में कटौती कर मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है विपक्षी पार्टी ▪ देश: भागवत बोले- युवा झूठ के खिलाफ, सच का देते हैं साथ; भारत को बाहरी ताकतों से ज्यादा अंदरूनी खतरों से सतर्क रहने की जरूरत ▪ राजनीति: पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव ▪ देश: मोदी बोले- किसानों और कारोबारियों को गाली देने से देश आगे नहीं बढ़ता, 12 साल में बदली अर्थव्यवस्था ▪ देश: राहुल गांधी बोले- भारतीय लोकतंत्र हमारे लिए पवित्र, चुनावों का बहिष्कार करने का सवाल ही नहीं
27 नवंबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 27 Nov 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

ब्रेकिंग

पूर्व CJI बीआर गवई ने जजों की नियुक्ति पर उठाए सवाल, राष्ट्रपति को लिखा पत्र

Rinku Yadav • • 4 मिनट पढ़ें
पूर्व CJI बीआर गवई ने जजों की नियुक्ति पर उठाए सवाल, राष्ट्रपति को लिखा पत्र

कॉलेजियम की सिफारिशों में एक समुदाय को प्राथमिकता देने का आरोप; बोले- SC, ST, OBC, अल्पसंख्यकों और महिलाओं का प्रतिनिधित्व कम, नियुक्तियों में पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी

अनप्लग इंडिया। डेस्क

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई ने न्यायपालिका में जजों की नियुक्ति और तबादलों को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने 27 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि कॉलेजियम की हालिया सिफारिशों में एक खास समुदाय को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अल्पसंख्यकों और महिलाओं का प्रतिनिधित्व प्रभावित हो रहा है।

गवई ने कॉलेजियम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जजों की नियुक्ति और ट्रांसफर में योग्यता, विविधता और सभी वर्गों की भागीदारी को पर्याप्त महत्व नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कॉलेजियम सिस्टम में जवाबदेही की कमी का मुद्दा भी उठाया और राष्ट्रपति से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की।

2018 से नियुक्त 715 हाईकोर्ट जजों में SC के सिर्फ 22

राष्ट्रपति को लिखे पत्र में गवई ने हाईकोर्ट में जजों की नियुक्तियों के आंकड़ों का हवाला दिया। उनके मुताबिक, 2018 से अब तक हाईकोर्ट में नियुक्त 715 जजों में केवल 22 अनुसूचित जाति, 16 अनुसूचित जनजाति, 89 OBC और 37 अल्पसंख्यक समुदायों से हैं।

उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों के अनुसार करीब तीन-चौथाई नियुक्तियां सामान्य वर्ग से हुई हैं।

गवई ने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि जनवरी 2021 से जनवरी 2026 के बीच हाईकोर्ट में हुई नियुक्तियों में सामान्य वर्ग का हिस्सा करीब 80 प्रतिशत रहा। उनके अनुसार, देश की आबादी में 40 से 50 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले OBC समुदाय को 14 प्रतिशत से भी कम पद मिले।

जजों के तबादलों में भी असमानता का आरोप

पूर्व CJI ने जजों के ट्रांसफर से जुड़े दो उदाहरण भी पत्र में दिए। उन्होंने बताया कि एक जज को उनके मूल हाईकोर्ट से दूसरे हाईकोर्ट में स्थानांतरित किया गया। इस कदम को सजा देने जैसी कार्रवाई के तौर पर देखा गया, लेकिन बाद में उसी जज को एक बड़े और प्रमुख हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बना दिया गया।

दूसरे उदाहरण में उन्होंने बताया कि एक बड़े हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को छोटे हाईकोर्ट में भेज दिया गया, जबकि छोटे हाईकोर्ट के एक मेहनती मुख्य न्यायाधीश का बड़े हाईकोर्ट में तबादला कर दिया गया।

गवई ने इन फैसलों के आधार पर सवाल उठाया कि जजों के तबादलों में योग्यता और अन्य मानकों का निर्धारण किस तरह किया जाता है।

कॉलेजियम की सिफारिशों पर जवाबदेही का सवाल

गवई ने अपने पत्र में संविधान के अनुच्छेद 124(2) का उल्लेख किया। इसके तहत सुप्रीम कोर्ट के जजों की नियुक्ति राष्ट्रपति करते हैं, लेकिन नियुक्ति की प्रक्रिया में कॉलेजियम की सिफारिशों की निर्णायक भूमिका रहती है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब कॉलेजियम की सिफारिशें नियुक्तियों में इतनी महत्वपूर्ण हैं, तो उसकी जवाबदेही तय करने की व्यवस्था क्यों नहीं है।

उनका कहना है कि न्यायपालिका में सभी वर्गों का उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना केवल कॉलेजियम की जिम्मेदारी नहीं है। इसमें सरकार और संसद की भी भूमिका होनी चाहिए। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पहले सरकार और संसद की ओर से कॉलेजियम से वंचित वर्गों के लोगों को जज बनाने के लिए नामों पर विचार करने का अनुरोध किया गया था।

बोले- किसी समुदाय के खिलाफ नहीं, सभी को मिले उचित प्रतिनिधित्व

पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि वह किसी खास समुदाय के लोगों को जज बनाए जाने के खिलाफ नहीं हैं। उनका कहना है कि न्यायपालिका में सभी वर्गों के बीच संतुलन और उचित प्रतिनिधित्व होना चाहिए।

गवई ने राष्ट्रपति से इस मामले में उचित कदम उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के महत्वपूर्ण स्तंभ न्यायपालिका में समाज के सभी वर्गों को पर्याप्त स्थान मिलना जरूरी है।

यह भी पढ़ें