मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ देश: चक्रवात अकवान का आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ना जारी: 20 नवंबर को नेल्लोर-तुनी के बीच टकराने का अनुमान, 145 किमी/घंटा तक चलेंगी हवाएं, 6 जिलों में बाढ़ का खतरा ▪ राजनीति: राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा: CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों से पूछना चाहते हैं 48 सवाल ▪ देश: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा: 19-20 नवंबर को आंध्र में बेहद भारी बारिश का अलर्ट, यूपी में 18 तक घना कोहरा ▪ देश: मोदी बोले- नक्सली हिंसा का सबसे ज्यादा नुकसान आदिवासियों को हुआ, हमने खत्म किया माओवाद: जनजातीय समाज के लिए 3,000 करोड़ की 246 विकास परियोजनाएं शुरू ▪ राजनीति: राहुल गांधी महिला गिग वर्कर के स्कूटर पर बैठे, बोले- आपको मजदूर नहीं, पार्टनर बनाना चाहते हैं ▪ देश: पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट ▪ देश: असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, 24 लोगों की मौत, मिनी बस काटकर निकाले गए शव, मृतकों में ज्यादातर छात्र ▪ देश: दिल्ली-NCR में सांसों पर संकट, पहाड़ों की ठंड ने बदला मैदानी इलाकों का मौसम, यूपी में सुबह-सुबह छाया कोहरा
17 नवंबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 17 Nov 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

50 लाख का सालाना पैकेज छोड़ गुरुग्राम की सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनीं जैन साध्वी, मां ने भी अपनाया वैराग्य का रास्ता

Rinku Yadav • • 4 मिनट पढ़ें
50 लाख का सालाना पैकेज छोड़ गुरुग्राम की सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनीं जैन साध्वी, मां ने भी अपनाया वैराग्य का रास्ता

मर्सिडीज-बेंज, फिएट और फॉक्सवैगन जैसी कंपनियों में कर चुकी हैं काम; मां शिरोमणी इंडियन ऑयल में 37 साल नौकरी के बाद चीफ मैनेजर पद से हुई थीं रिटायर

अनप्लग इंडिया। डेस्क

गुरुग्राम/जोधपुर। लाखों रुपये का सालाना पैकेज, बड़ी कंपनियों में शानदार करियर और सुरक्षित भविष्य की संभावनाओं को पीछे छोड़कर गुरुग्राम की 37 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर अक्षिता जैन ने आध्यात्मिक जीवन अपनाने का फैसला किया है। उन्होंने अपनी 61 वर्षीय मां शिरोमणी बजाज के साथ सांसारिक जीवन का त्याग कर जैन साध्वी बनने का मार्ग चुना है। मां-बेटी के इस फैसले की चर्चा हो रही है।

अक्षिता फॉक्सवैगन में करीब 50 लाख रुपये सालाना पैकेज पर काम कर रही थीं। इससे पहले वह फिएट और मर्सिडीज-बेंज जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। वहीं, उनकी मां शिरोमणी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) में 37 साल से अधिक समय तक नौकरी करने के बाद चीफ मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुई थीं।

दीक्षा से पहले मंगलवार को राजस्थान के जोधपुर में मां-बेटी का वरघोड़ा निकाला गया। इसमें जैन समाज के साधु-साध्वियों के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

मां ने इंडियन ऑयल में 37 साल नौकरी की, चीफ मैनेजर पद से हुईं रिटायर

शिरोमणी बजाज का जन्म 18 अक्टूबर 1965 को दिल्ली के मोती नगर में हुआ था। उन्होंने बीए और लाइब्रेरी साइंस में बीलिब की पढ़ाई की। 6 जनवरी 1988 को उन्होंने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में नौकरी शुरू की थी। करीब 37 साल तक सेवाएं देने के बाद वह 31 अक्टूबर 2025 को चीफ मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुईं।

शिरोमणी के पति सुनील बजाज का निधन हो चुका है। उनकी दो बेटियां अक्षिता और आशिमा हैं। आशिमा विवाहित हैं। परिवार में दामाद सिद्धार्थ बजाज और चार वर्षीय नातिन इनायत भी हैं। परिवार मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है और फिलहाल गुरुग्राम में रह रहा है।

IIM बेंगलुरु से MBA, कई बड़ी कंपनियों में संभाली जिम्मेदारी

37 वर्षीय अक्षिता जैन ने इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन के क्षेत्र में पढ़ाई की। वर्ष 2013 से 2015 के दौरान उन्होंने गुरुग्राम की नॉर्थकैप यूनिवर्सिटी से संबंधित मास्टर डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने IIM बेंगलुरु से MBA किया।

अक्षिता ने 2015 से 2017 तक फिएट ऑटो में काम किया। इसके बाद 2018 से 2025 तक मर्सिडीज-बेंज में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में सेवाएं दीं। वर्ष 2025 से 2026 तक वह फॉक्सवैगन में ग्लोबल ऑपरेशन मैनेजर रहीं। इस दौरान उन्होंने दुनिया के पांच अलग-अलग स्थानों पर संचालित कार्यों की जिम्मेदारी संभाली। उनका सालाना पैकेज करीब 50 लाख रुपये बताया गया है।

AI और डेटा सेंटर के काम में जीवों को होने वाले नुकसान ने सोच बदली

अक्षिता ने आध्यात्मिक जीवन अपनाने के फैसले के पीछे अहिंसा और जीवों के प्रति करुणा की भावना को महत्वपूर्ण बताया। उनके अनुसार, वह उस पीढ़ी से हैं जिसने मोबाइल फोन और इंटरनेट को विकसित होते देखा है। बाद में जब कंपनियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े काम बढ़े, तो उन्होंने इसके कुछ पहलुओं पर विचार करना शुरू किया।

अक्षिता के मुताबिक, बड़े डेटा सेंटर बनाने के लिए जमीन की बड़े स्तर पर खुदाई करनी पड़ती है। इससे मिट्टी में रहने वाले सूक्ष्म जीवों को नुकसान पहुंच सकता है। इस विचार ने उनके भीतर अहिंसा और जीवों के प्रति संवेदनशीलता को और मजबूत किया। धीरे-धीरे उनका झुकाव आध्यात्मिक जीवन की ओर बढ़ता गया और उन्होंने सांसारिक करियर छोड़ने का निर्णय लिया।

मां पहले से कर रही थीं धार्मिक तप और अनुष्ठान

शिरोमणी ने बताया कि परिवार को उनके आध्यात्मिक झुकाव के बारे में पहले से जानकारी थी। नौकरी और पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी करने के बाद उन्होंने वैराग्य का मार्ग चुनने का निर्णय लिया।

वह इससे पहले भी कई धार्मिक तप और अनुष्ठान कर चुकी हैं। इनमें 20 दिन का पुण्य कलश तप, 20 दिन का विमल विद्या अनुष्ठान दो बार, 84 दिन का धर्म चक्र, वर्धमान तप की 12 ओली, पांचम की तपस्या, दशम की तपस्या और पहला उपधान व्रत शामिल हैं।

मां-बेटी का यह निर्णय करियर, नौकरी और पारिवारिक जीवन से अलग आध्यात्मिक मार्ग चुनने की एक प्रेरक और चर्चा में रहने वाली कहानी बन गया है।

यह भी पढ़ें