मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ राजनीति: CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी-खड़गे से मिलने से किया इनकार, विपक्ष आज सुप्रीम कोर्ट तक निकालेगा मार्च ▪ मेरा शहर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज-2 सोसायटी में पानी का संकट, हजारों निवासियों की दिनचर्या प्रभावित ▪ राजनीति: ओवैसी की योगी और अखिलेश को चुनौती, बोले- ‘बाबा संभल आएं, अखिलेश गोरखपुर जाएं’ ▪ राजनीति: शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को गैरकानूनी हिरासत में न लें: सुप्रीम कोर्ट ▪ राजनीति: CJP का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी; मेट्रो प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई ▪ राजनीति: राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र बचाने के लिए सवाल पूछना जरूरी, चेन्नई में युवाओं से किया संवाद ▪ राजनीति: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन फिर जारी रखने का ऐलान, 7 हजार लोगों को हिरासत में लेने का दावा ▪ राजनीति: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सख्ती, 600 समर्थक हिरासत में; जंतर-मंतर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग
12 अक्तूबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 12 Oct 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा

न्यूज़रूम डेस्क • • 3 मिनट पढ़ें
नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा

 

भोपाल में पेट्रोल ₹119.54 और डीजल ₹102.64 प्रति लीटर हुआ, शनिवार से नई दरें लागू

अनप्लग इंडिया। डेस्क

भोपाल। नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल के दाम में ₹5 प्रति लीटर और डीजल में ₹3 प्रति लीटर की वृद्धि की है। नई दरें शनिवार सुबह से लागू हो गईं। कीमतों में यह बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने और ईंधन की लागत में आए अंतर को कम करने के लिए किया गया है।

भोपाल में बढ़ोतरी के बाद नायरा एनर्जी के पेट्रोल की कीमत ₹119.54 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹102.64 प्रति लीटर हो गई है।

मार्च में भी बढ़ाए थे दाम, जुलाई में वापस ली थी बढ़ोतरी

नायरा एनर्जी ने इस साल मार्च में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इसी तरह की बढ़ोतरी की थी। उस समय पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा किया गया था। यह कदम ईरान संघर्ष के दौरान वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर पड़े असर और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच उठाया गया था। बाद में पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने पर कंपनी ने 1 जुलाई को पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम घटा दिए थे।

IOC, BPCL और HPCL की कीमतों में फिलहाल बदलाव नहीं

नायरा एनर्जी की ओर से कीमतें बढ़ाए जाने के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों ने अभी अपनी दरों में बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) के पेट्रोल-डीजल के दाम फिलहाल यथावत हैं। रिलायंस जियो के ईंधन पंपों पर भी अभी कीमतों में बदलाव की जानकारी नहीं है।

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से सरकारी कंपनियों पर दबाव

रेटिंग एजेंसी ICRA के अनुमान के मुताबिक, सितंबर में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में स्थिरता बनी रही। इससे सरकारी तेल कंपनियों के मार्जिन पर दबाव बढ़ा है। ICRA के अनुसार, मौजूदा परिस्थितियों में सरकारी तेल कंपनियों को पेट्रोल पर करीब ₹8 प्रति लीटर और डीजल पर लगभग ₹9 प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। पेट्रोल, डीजल और LPG को मिलाकर कंपनियों को प्रतिदिन करीब ₹530 करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

Bhopal Petrol Rate

मई में सरकारी कंपनियों ने भी बढ़ाए थे दाम

इससे पहले मई में IOC, BPCL और HPCL ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की महंगाई का हवाला देते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अलग-अलग चरणों में कुल ₹7.50-₹7.50 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। देशभर में एक लाख से अधिक पेट्रोल पंप हैं और इनमें से 90% से ज्यादा पंपों पर इन तीन सरकारी तेल कंपनियों का संचालन या नियंत्रण है।

यह भी पढ़ें