मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ देश: चक्रवात अकवान का आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ना जारी: 20 नवंबर को नेल्लोर-तुनी के बीच टकराने का अनुमान, 145 किमी/घंटा तक चलेंगी हवाएं, 6 जिलों में बाढ़ का खतरा ▪ राजनीति: राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा: CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों से पूछना चाहते हैं 48 सवाल ▪ देश: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा: 19-20 नवंबर को आंध्र में बेहद भारी बारिश का अलर्ट, यूपी में 18 तक घना कोहरा ▪ देश: मोदी बोले- नक्सली हिंसा का सबसे ज्यादा नुकसान आदिवासियों को हुआ, हमने खत्म किया माओवाद: जनजातीय समाज के लिए 3,000 करोड़ की 246 विकास परियोजनाएं शुरू ▪ राजनीति: राहुल गांधी महिला गिग वर्कर के स्कूटर पर बैठे, बोले- आपको मजदूर नहीं, पार्टनर बनाना चाहते हैं ▪ देश: पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट ▪ देश: असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, 24 लोगों की मौत, मिनी बस काटकर निकाले गए शव, मृतकों में ज्यादातर छात्र ▪ देश: दिल्ली-NCR में सांसों पर संकट, पहाड़ों की ठंड ने बदला मैदानी इलाकों का मौसम, यूपी में सुबह-सुबह छाया कोहरा
17 नवंबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 17 Nov 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

बाल दिवस पर अनाथ आश्रम के मेधावी बच्चे ‘आउटस्टैंडिंग टैलेंट अवार्ड’ से सम्मानित

Rinku Yadav • • 3 मिनट पढ़ें
बाल दिवस पर अनाथ आश्रम के मेधावी बच्चे ‘आउटस्टैंडिंग टैलेंट अवार्ड’ से सम्मानित

नोएडा के साहित्य सदन में कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह आयोजित; समाज सेवा, भारतीय संस्कृति और साहित्य के क्षेत्र में योगदान देने वाली चार विभूतियों को भी मिला विशेष सम्मान

अनप्लग इंडिया। डेस्क

नोएडा। बाल दिवस के अवसर पर नोएडा के सेक्टर-49 स्थित बरोला के साहित्य सदन के ‘साहित्यम् मंडपम्’ में भव्य कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ‘साहित्य वेलफेयर कल्चरल एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन’ और ‘शब्दावली दर्पण न्यूज़’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में अनाथ आश्रम के मेधावी बच्चों को उनकी प्रतिभा और उपलब्धियों के लिए ‘आउटस्टैंडिंग टैलेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

बच्चों को सम्मान स्वरूप मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र, मेडल और उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर सभागार में मौजूद अतिथि और श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनकी प्रतिभा की सराहना की।

चार विभूतियों को मिला विशेष सम्मान

समारोह में समाज और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली चार विभूतियों को भी सम्मानित किया गया। समाज सेवा के क्षेत्र में डॉ. शेखर विश्वास और डॉ. सोनाली कटारिया को सम्मान दिया गया। भारतीय संस्कृति और नृत्य के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नृत्यांगना गुरु अनुराधा शर्मा तथा साहित्य के क्षेत्र में डॉ. विक्रम गौड़ ‘रसिक’ को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं पूर्व अधिकारी डॉ. देवव्रत शर्मा ‘अयन’ ने की। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार आनंद क्रांति वर्धन और नूतन अग्रवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन नूतन अग्रवाल ने किया। ‘चार दिशाएं’ के चीफ एडिटर राजकुमार शर्मा गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल हुए।

विशिष्ट अतिथियों में बेंगलुरु से आईं साहित्यकार रीता सिंह, यू.के. भारद्वाज और किशोर श्रीवास्तव शामिल रहे। कार्यक्रम का संयोजन अयोध्या की कवयित्री एवं फेडरेशन की उपाध्यक्ष किरन सिंह ‘किरण’ ने किया।

तीन दर्जन से अधिक रचनाकारों ने सुनाईं कविताएं

सम्मान समारोह के साथ आयोजित कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए रचनाकारों ने अपनी कविताओं और साहित्यिक रचनाओं की प्रस्तुति दी। मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, भिवानी (हरियाणा), आगरा और एनसीआर के लगभग तीन दर्जन कवियों ने अलग-अलग विधाओं में अपनी रचनाएं सुनाईं। देर रात तक चले इस साहित्यिक आयोजन में श्रोताओं ने कवियों की प्रस्तुतियों का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

कार्यक्रम के आयोजक और फेडरेशन के चेयरपर्सन पं. साहित्य चंचल ‘साधक’ ने बताया कि संस्था पिछले 26 वर्षों से लगातार साहित्य और समाज के हित में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने भविष्य में भी सामाजिक एवं साहित्यिक गतिविधियों को जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। अंत में उन्होंने सभी अतिथियों, रचनाकारों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बच्चों का सम्मान, समाजसेवियों और साहित्यकारों का अभिनंदन तथा कविताओं की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहीं।

यह भी पढ़ें