मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ राजनीति: SIR के विरोध में आज दिल्ली में विपक्ष की बड़ी रैली, रामलीला मैदान में जुटेंगे 20 से अधिक दलों के नेता ▪ देश: 1 नवंबर से बदल गए GST, बैंकिंग, टेलीकॉम और निवेश के नियम: अनजान कॉलर का नाम दिखेगा, कमर्शियल सिलेंडर महंगा, FASTag और पेंशन के लिए भी जरूरी बदलाव ▪ देश: राहुल गांधी बोले- 2024 का लोकसभा चुनाव अवैध, विपक्ष की मॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन-महाभियोग प्रस्ताव पास ▪ देश: खड़गे की मांग- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाए, SIR पर लगे रोक ▪ राजनीति: अमित शाह ने योगी सरकार की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- माफिया का किया सफाया, 2027 के लिए कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र ▪ देश: जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोग थे सवार, टीम रेस्क्यू के लिए रवाना ▪ देश: कैंसर की 397 दवाओं के दाम घटे, ₹80 हजार का इंजेक्शन अब ₹7,150 में; 9 नवंबर से नई कीमतें लागू ▪ देश: केंद्र सरकार ने DA में 3% बढ़ोतरी को दी मंजूरी, अब 63% हुआ महंगाई भत्ता, 48 लाख कर्मचारी और 68 लाख पेंशनर्स होंगे लाभान्वित
1 नवंबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 01 Nov 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी! सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर लिखा- ‘कल एक नई शुरुआत हुई’

Rinku Yadav • • 3 मिनट पढ़ें
उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी! सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर लिखा- ‘कल एक नई शुरुआत हुई’

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने पोस्ट में दिया नए रिश्ते का संकेत, निधि राजदान ने भी रिंग इमोजी के साथ लिखा- ‘इट्स डन ब्रो’; जुलाई 2026 में पायल से हुआ था तलाक

अनप्लग इंडिया। डेस्क

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पूर्व टीवी पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को सोशल मीडिया पर निधि राजदान के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘कल एक नई शुरुआत हुई, निधि।’ इस पोस्ट के साथ उन्होंने रिंग इमोजी भी लगाया।

उमर की इस पोस्ट के बाद दोनों के रिश्ते और शादी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। निधि राजदान ने भी सोशल मीडिया पर रिंग इमोजी के साथ ‘इट्स डन ब्रो’ लिखकर पोस्ट किया। हालांकि, दोनों की ओर से विवाह की औपचारिक घोषणा या शादी से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

सोशल मीडिया पर साझा कीं एक साथ तस्वीरें

उमर अब्दुल्ला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर निधि राजदान के साथ कई तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में दोनों साथ नजर आ रहे हैं। पोस्ट में नई शुरुआत का जिक्र और रिंग इमोजी ने लोगों का ध्यान खींचा।

निधि राजदान की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों और प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू हो गया। दोनों की पोस्ट को उनके रिश्ते में नए पड़ाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

जुलाई में पायल अब्दुल्ला से हुआ था तलाक

उमर अब्दुल्ला और उनकी पहली पत्नी पायल अब्दुल्ला का तलाक 31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद हुआ था। दोनों की शादी करीब 32 साल पहले हुई थी और वे वर्ष 2011 से अलग रह रहे थे।

तलाक की कार्यवाही के दौरान दोनों पक्षों ने अदालत को बताया था कि वे आपसी सहमति से वैवाहिक संबंध समाप्त करना चाहते हैं और अपने विवादों को सुलझाने पर सहमत हैं।

उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें तलाक की उनकी याचिका स्वीकार नहीं की गई थी। इसके बाद शीर्ष अदालत ने आपसी सहमति के आधार पर तलाक को मंजूरी दी।

दिग्विजय सिंह ने भी टीवी पत्रकार से की थी शादी

राजनीति और पत्रकारिता जगत से जुड़ी हस्तियों के रिश्तों की चर्चा के बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का उदाहरण भी सामने आता है। उन्होंने वर्ष 2015 में टीवी पत्रकार अमृता राय से चेन्नई में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किया था।

अमृता राय ने सितंबर 2015 में सोशल मीडिया के माध्यम से शादी की जानकारी सार्वजनिक की थी। दिग्विजय सिंह की पहली पत्नी आशा सिंह का वर्ष 2013 में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

फिलहाल उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक और पत्रकारिता जगत में चर्चा का विषय बना दिया है।

यह भी पढ़ें