मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ राजनीति: राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा: CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों से पूछना चाहते हैं 48 सवाल ▪ देश: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा: 19-20 नवंबर को आंध्र में बेहद भारी बारिश का अलर्ट, यूपी में 18 तक घना कोहरा ▪ देश: मोदी बोले- नक्सली हिंसा का सबसे ज्यादा नुकसान आदिवासियों को हुआ, हमने खत्म किया माओवाद: जनजातीय समाज के लिए 3,000 करोड़ की 246 विकास परियोजनाएं शुरू ▪ राजनीति: राहुल गांधी महिला गिग वर्कर के स्कूटर पर बैठे, बोले- आपको मजदूर नहीं, पार्टनर बनाना चाहते हैं ▪ देश: पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट ▪ देश: असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, 24 लोगों की मौत, मिनी बस काटकर निकाले गए शव, मृतकों में ज्यादातर छात्र ▪ देश: दिल्ली-NCR में सांसों पर संकट, पहाड़ों की ठंड ने बदला मैदानी इलाकों का मौसम, यूपी में सुबह-सुबह छाया कोहरा ▪ राजनीति: अखिलेश बोले- अयोध्या के साथ वृंदावन और केदारेश्वर भी जाऊंगा, भाजपा क्यों घबरा रही है?
17 नवंबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 17 Nov 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के CEO रवि कुमार एनजी का तबादला, अब उद्योग विभाग की संभालेंगे जिम्मेदारी: डॉ. बलकार सिंह बने नए CEO

Rinku Yadav • • 5 मिनट पढ़ें
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के CEO रवि कुमार एनजी का तबादला, अब उद्योग विभाग की संभालेंगे जिम्मेदारी: डॉ. बलकार सिंह बने नए CEO

यूपी में 16 IAS और 4 PCS अधिकारियों के तबादले; रवि कुमार एनजी को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण का CEO बनाया गया, पांच जिलों के जिलाधिकारी भी बदले

अनप्लग इंडिया। डेस्क

ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 आईएएस और 4 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) रवि कुमार एनजी को उनके मौजूदा पद से हटाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें आयुक्त एवं निदेशक, उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग की जिम्मेदारी भी दी गई है।

रवि कुमार एनजी अब तक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के CEO के साथ स्थानिक आयुक्त और आयुक्त एनसीआर के पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। शासन के नए आदेश के तहत इन पदों से उन्हें हटाकर उद्योग और औद्योगिक विकास से जुड़े विभागों में तैनाती दी गई है।

डॉ. बलकार सिंह को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का नया CEO बनाया गया

रवि कुमार एनजी के स्थान पर डॉ. बलकार सिंह को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें स्थानिक आयुक्त और आयुक्त एनसीआर की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इस बदलाव के साथ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में प्रशासनिक नेतृत्व बदल गया है।

रवि कुमार एनजी को UPSIDA की जिम्मेदारी मिलने को औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब उनके पास प्रदेश में औद्योगिक आधारभूत ढांचे, उद्योगों से जुड़े विकास कार्यों और हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग से संबंधित जिम्मेदारियां रहेंगी।

वाराणसी और कानपुर के मंडलायुक्तों की अदला-बदली

प्रशासनिक फेरबदल में वाराणसी और कानपुर के मंडलायुक्त भी बदल दिए गए हैं। वाराणसी के मंडलायुक्त एस. राजलिंगम को कानपुर भेजा गया है, जबकि कानपुर में तैनात विजयेंद्र पांडियन को वाराणसी का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। वाराणसी मंडल में वाराणसी के साथ जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली जिले शामिल हैं।

श्रमायुक्त सौम्या अग्रवाल को उत्तर प्रदेश राज्य वस्त्र निगम, स्टेट स्पिनिंग कंपनी, स्टेट यार्न कंपनी और सहकारी कताई मिल्स संघ के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा उन्हें उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क औद्योगिक विकास प्राधिकरण के CEO की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

चंदौली समेत पांच जिलों के जिलाधिकारी बदले

सरकार ने चंदौली, भदोही, गोंडा, जौनपुर, श्रावस्ती और शामली के प्रशासनिक पदों में भी बदलाव किए हैं।

भदोही के जिलाधिकारी शैलेश कुमार को चंदौली का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग) अनिल कुमार सिंह को भदोही का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का अतिरिक्त दायित्व भी दिया गया है।

चंदौली के जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है। राजस्व परिषद में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त के पद पर तैनात रमेश रंजन को गोंडा का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। गोंडा की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को विशेष सचिव, नगर विकास बनाया गया है।

स्थानांतरणाधीन उमेश मिश्रा को जौनपुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुएल पॉल एन को अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग), सहकारी समितियां की जिम्मेदारी दी गई है।

विशेष सचिव, नागरिक सुरक्षा एवं राजनैतिक पेंशन के पद पर तैनात मनोज कुमार राय को श्रावस्ती का जिलाधिकारी बनाया गया है। श्रावस्ती की जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग को विशेष सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार नियुक्त किया गया है।

शामली के जिलाधिकारी आलोक यादव को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स बनाया गया है। वहीं, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर तैनात प्रवीण वर्मा को शामली का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

चार पीसीएस अधिकारियों को भी मिली नई तैनाती

आईएएस अधिकारियों के साथ चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं। इटावा में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात रेणुका दीक्षित को शामली का उपजिलाधिकारी बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश पीसीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्व भूषण मिश्र को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के उपसचिव पद से हटाकर स्थानीय निकाय निदेशालय में संयुक्त निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

आगरा में उपजिलाधिकारी रहे अभिनव पाठक को प्रयागराज मेला प्राधिकरण और प्रयागराज विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, सौम्य मिश्रा को प्रयागराज मेला प्राधिकरण और प्रयागराज विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी पद से हटाकर आगरा का उपजिलाधिकारी बनाया गया है।

सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल में प्रदेश के औद्योगिक विकास, मंडलीय प्रशासन और जिला स्तर पर कई महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनातियां की गई हैं।

यह भी पढ़ें