मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ देश: महिला आरक्षण पर मोदी ने 7 महीने पुराना वीडियो किया पोस्ट, बोले- वादा पूरा करेंगे; परिसीमन बिल को DMK का भी समर्थन ▪ देश: लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी, संख्या 815 होगी ▪ देश: पूर्व CJI बीआर गवई ने जजों की नियुक्ति पर उठाए सवाल, राष्ट्रपति को लिखा पत्र ▪ देश: कश्मीर में जमने लगा पानी, श्रीनगर में सीजन की सबसे ठंडी रात; राजस्थान-MP में शीतलहर का अलर्ट ▪ राजनीति: सपा का चुनावी घोषणापत्र: युवाओं को हर महीने ₹5,000 बेरोजगारी भत्ता, बुजुर्ग महिलाओं को सालाना ₹40 हजार देने का वादा ▪ देश: संविधान दिवस पर मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण में कटौती कर मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है विपक्षी पार्टी ▪ देश: भागवत बोले- युवा झूठ के खिलाफ, सच का देते हैं साथ; भारत को बाहरी ताकतों से ज्यादा अंदरूनी खतरों से सतर्क रहने की जरूरत ▪ राजनीति: पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
29 नवंबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 28 Nov 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

लखीमपुर खीरी में बेटे ने माता-पिता पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, पिता की मौत

न्यूज़रूम डेस्क • • 3 मिनट पढ़ें
लखीमपुर खीरी में बेटे ने माता-पिता पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, पिता की मौत

बचने के लिए भागे तो पिता को धक्का देकर गिराया; मां 50 फीसदी झुलसीं, आरोपी बेटा भी आग की चपेट में आया

अनप्लग इंडिया। डेस्क

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक पर अपने माता-पिता को पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगा है। घटना में गंभीर रूप से झुलसे पिता की सोमवार को लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, मां का इलाज जारी है। वह करीब 50 फीसदी झुलस गई हैं। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना शनिवार रात करीब 10 बजे निघासन कोतवाली क्षेत्र के चखरा गांव में हुई। मृतक की पहचान बलराम शाह (60) के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी बैजंती (58) के साथ रहते थे। मकान के एक हिस्से में उनका बेटा सपालू (30) अपनी पत्नी छाया (28) के साथ रहता था।

बहू और सास के बीच विवाद के दौरान बढ़ा झगड़ा

जानकारी के मुताबिक, बलराम शाह ठेले पर चाट बेचकर परिवार का गुजारा करते थे, जबकि उनका बेटा सपालू उत्तर प्रदेश से बाहर मजदूरी करता था। वह करीब एक सप्ताह पहले ही घर लौटा था। ग्रामीणों के अनुसार, सास बैजंती और बहू छाया के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। बेटे के भी अपने माता-पिता से संबंध अच्छे नहीं बताए जा रहे हैं।

शनिवार रात सास और बहू के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसी दौरान सपालू भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि मां ने उसे झगड़े से दूर रहने के लिए कहा, जिसके बाद वह उनसे भी उलझने लगा। पिता बलराम ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन विवाद और बढ़ गया।

बाइक से पेट्रोल निकालकर माता-पिता पर डाला

आरोप है कि पिता के रोकने पर सपालू ने उन्हें धक्का दे दिया। इसके बाद वह बाहर खड़ी अपनी बाइक के पास गया और उससे पेट्रोल निकालकर ले आया। उसने छप्पर के नीचे मौजूद माता-पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

आग की लपटें उठते ही दंपती जान बचाने के लिए भागने लगे। आरोप है कि इस दौरान सपालू ने गेट बाहर से बंद कर दिया। पिता बलराम जब आग से बचने के लिए भागे तो उन्हें दोबारा धक्का देकर गिरा दिया गया। घटना में आरोपी के हाथ भी झुलस गए।

दीवार फांदकर ग्रामीणों ने बचाई जान

घर से चीखने की आवाजें और धुआं उठता देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गेट बंद होने के कारण ग्रामीण दीवार फांदकर अंदर गए और काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। इसके बाद झुलसे दंपती और आरोपी युवक को निघासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बलराम शाह की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ भेज दिया। वहां दो दिन तक इलाज चलने के बाद सोमवार दोपहर उनकी मौत हो गई। बैजंती का उपचार जारी है।

पिता के बयान के आधार पर हत्या का मामला

पुलिस के अनुसार, मौत से पहले बलराम शाह ने रविवार को बयान दिया था, जिसमें उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे सपालू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।

प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण सिंह के मुताबिक, मृतक के बयान और मामले से जुड़े तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें