मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ देश: लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी, संख्या 815 होगी ▪ देश: पूर्व CJI बीआर गवई ने जजों की नियुक्ति पर उठाए सवाल, राष्ट्रपति को लिखा पत्र ▪ देश: कश्मीर में जमने लगा पानी, श्रीनगर में सीजन की सबसे ठंडी रात; राजस्थान-MP में शीतलहर का अलर्ट ▪ राजनीति: सपा का चुनावी घोषणापत्र: युवाओं को हर महीने ₹5,000 बेरोजगारी भत्ता, बुजुर्ग महिलाओं को सालाना ₹40 हजार देने का वादा ▪ देश: संविधान दिवस पर मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण में कटौती कर मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है विपक्षी पार्टी ▪ देश: भागवत बोले- युवा झूठ के खिलाफ, सच का देते हैं साथ; भारत को बाहरी ताकतों से ज्यादा अंदरूनी खतरों से सतर्क रहने की जरूरत ▪ राजनीति: पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव ▪ देश: मोदी बोले- किसानों और कारोबारियों को गाली देने से देश आगे नहीं बढ़ता, 12 साल में बदली अर्थव्यवस्था
27 नवंबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 27 Nov 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

नोएडा एयरपोर्ट से कोलकाता-बेंगलुरु की सीधी उड़ानें आज से

न्यूज़रूम डेस्क • • 2 मिनट पढ़ें
नोएडा एयरपोर्ट से कोलकाता-बेंगलुरु की सीधी उड़ानें आज से

नोएडा एयरपोर्ट से कोलकाता-बेंगलुरु की सीधी उड़ानें आज से

अकासा एयर अहमदाबाद-पुणे के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट भी देगा

अनप्लग इंडिया। डेस्क
नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज से कोलकाता और बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ानें शुरू हो रही हैं। अकासा एयर त्योहारों और सर्दियों में बढ़ने वाली यात्रियों की संख्या को देखते हुए अपनी सेवाओं का विस्तार कर रही है। इन उड़ानों से नोएडा एयरपोर्ट की घरेलू कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

कोलकाता के लिए सुबह 10:30 बजे उड़ान
नोएडा से कोलकाता के लिए उड़ान सुबह 10:30 बजे रवाना होगी और दोपहर 12:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में उड़ान दोपहर 1:30 बजे कोलकाता से चलेगी और शाम 3:50 बजे नोएडा पहुंचेगी।

बेंगलुरु के लिए दो उड़ानें
बेंगलुरु से नोएडा के लिए उड़ान सुबह 7 बजे रवाना होकर 9:45 बजे पहुंचेगी। वहीं, नोएडा से बेंगलुरु के लिए शाम 4:30 बजे उड़ान भरेगी और रात 7:20 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।

अहमदाबाद-पुणे के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट
अकासा एयर की इन सेवाओं से यात्रियों को अहमदाबाद और पुणे जाने के लिए भी कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा मिलेगी। नई उड़ानों के शुरू होने से नोएडा एयरपोर्ट से देश के प्रमुख शहरों के लिए हवाई संपर्क बढ़ेगा।

कनेक्टिंग फ्लाइट क्या है?
कनेक्टिंग फ्लाइट में यात्री अपने अंतिम पड़ाव तक पहुंचने के लिए एक से ज्यादा उड़ानों का इस्तेमाल करता है। यानी जिस शहर के लिए सीधी उड़ान उपलब्ध नहीं है, वहां पहुंचने के लिए बीच के किसी एयरपोर्ट पर विमान बदलना पड़ता है। उदाहरण के लिए, नोएडा से किसी यात्री को पुणे जाना है और सीधी उड़ान उपलब्ध नहीं है, तो वह पहले अकासा की उड़ान से दूसरे शहर पहुंचेगा और वहां से दूसरी फ्लाइट लेकर पुणे जा सकेगा।

यह भी पढ़ें