मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ देश: लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी, संख्या 815 होगी ▪ देश: पूर्व CJI बीआर गवई ने जजों की नियुक्ति पर उठाए सवाल, राष्ट्रपति को लिखा पत्र ▪ देश: कश्मीर में जमने लगा पानी, श्रीनगर में सीजन की सबसे ठंडी रात; राजस्थान-MP में शीतलहर का अलर्ट ▪ राजनीति: सपा का चुनावी घोषणापत्र: युवाओं को हर महीने ₹5,000 बेरोजगारी भत्ता, बुजुर्ग महिलाओं को सालाना ₹40 हजार देने का वादा ▪ देश: संविधान दिवस पर मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण में कटौती कर मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है विपक्षी पार्टी ▪ देश: भागवत बोले- युवा झूठ के खिलाफ, सच का देते हैं साथ; भारत को बाहरी ताकतों से ज्यादा अंदरूनी खतरों से सतर्क रहने की जरूरत ▪ राजनीति: पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव ▪ देश: मोदी बोले- किसानों और कारोबारियों को गाली देने से देश आगे नहीं बढ़ता, 12 साल में बदली अर्थव्यवस्था
27 नवंबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 27 Nov 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

पार्किंग विवाद में टेक महिंद्रा के पूर्व एशिया हेड की हत्या, 9 गोलियां लगने से मौत

न्यूज़रूम डेस्क • • 2 मिनट पढ़ें
पार्किंग विवाद में टेक महिंद्रा के पूर्व एशिया हेड की हत्या, 9 गोलियां लगने से मौत

फरीदाबाद में पड़ोसी पर लाइसेंसी पिस्टल से करीब 15 राउंड फायरिंग करने का आरोप; जिम से लौटने के बाद गाड़ी हटाने को लेकर हुआ विवाद। परमजीत धनखड़ भांजे की शादी में शामिल होने सिंगापुर से भारत आए थे

अनप्लग इंडिया। डेस्क

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में टेक महिंद्रा के पूर्व एशिया हेड परमजीत धनखड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि उनके पड़ोसी मोनू शर्मा ने शुक्रवार रात अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उन पर करीब 15 राउंड फायरिंग की। परमजीत को 9 गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच पार्किंग में कुत्ते को पॉटी कराने और गाड़ी खड़ी करने को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात परमजीत जिम से लौटे थे। उन्होंने अपनी निर्धारित पार्किंग की जगह पर खड़ी मोनू की गाड़ी हटाने के लिए कहा। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और आरोपी ने उन पर गोलियां चला दीं।

4-5 दिन पहले भी हुआ था विवाद

परमजीत का परिवार सेक्टर-21C की बिल्डिंग नंबर 641 की पहली मंजिल पर रहता है, जबकि आरोपी मोनू शर्मा का परिवार तीसरी मंजिल पर रहता है। सूरजकुंड थाना प्रभारी प्रह्लाद के मुताबिक, घटना से 4-5 दिन पहले भी मोनू और परमजीत के बेटे शौर्य के बीच झगड़ा हुआ था। हालांकि, उस समय मामला सुलझ गया था।

वारदात के बाद परिवार सहित फरार हुआ आरोपी

फायरिंग की घटना के बाद आरोपी मोनू शर्मा अपने परिवार के साथ फरार हो गया। परमजीत के बेटे शौर्य की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से कारतूसों के खोल बरामद किए गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने परमजीत के बेटे शौर्य की शिकायत पर मोनू शर्मा उर्फ मोहन, उसकी पत्नी दिव्या, बेटे मयंक, बेटी नैना और भाई हेतराम के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भांजे की शादी में शामिल होने आए थे भारत

परमजीत धनखड़ सिंगापुर में रहते थे। वे 5 नवंबर को भारत आए थे। उन्हें 24 नवंबर को अपने भांजे की शादी में शामिल होना था, लेकिन इससे पहले ही पार्किंग विवाद में उनकी हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें