मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ देश: लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी, संख्या 815 होगी ▪ देश: पूर्व CJI बीआर गवई ने जजों की नियुक्ति पर उठाए सवाल, राष्ट्रपति को लिखा पत्र ▪ देश: कश्मीर में जमने लगा पानी, श्रीनगर में सीजन की सबसे ठंडी रात; राजस्थान-MP में शीतलहर का अलर्ट ▪ राजनीति: सपा का चुनावी घोषणापत्र: युवाओं को हर महीने ₹5,000 बेरोजगारी भत्ता, बुजुर्ग महिलाओं को सालाना ₹40 हजार देने का वादा ▪ देश: संविधान दिवस पर मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण में कटौती कर मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है विपक्षी पार्टी ▪ देश: भागवत बोले- युवा झूठ के खिलाफ, सच का देते हैं साथ; भारत को बाहरी ताकतों से ज्यादा अंदरूनी खतरों से सतर्क रहने की जरूरत ▪ राजनीति: पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव ▪ देश: मोदी बोले- किसानों और कारोबारियों को गाली देने से देश आगे नहीं बढ़ता, 12 साल में बदली अर्थव्यवस्था
27 नवंबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 27 Nov 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

ब्रेकिंग

सोनिया बोलीं- भारत को लेकर मोदी और मेरी सोच अलग, 12 साल में लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा

न्यूज़रूम डेस्क • • 6 मिनट पढ़ें
सोनिया बोलीं- भारत को लेकर मोदी और मेरी सोच अलग, 12 साल में लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा

राजीव गांधी से पहली मुलाकात के 60 साल बाद भी खुद को वैसा ही इंसान मानती हैं सोनिया; बोलीं- पहले ज्यादा मुस्कुराती और हंसती थी। अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ के इंटरव्यू में इमरजेंसी, 2004 में प्रधानमंत्री पद ठुकराने और कांग्रेस के भविष्य पर भी रखी राय

अनप्लग इंडिया। डेस्क

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपनी भारत को लेकर सोच को अलग बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में देश के लोकतंत्र और संस्थाओं को भारी नुकसान पहुंचा है। सोनिया गांधी ने कहा कि सरकार बदलने के बाद भी देश की संस्थाओं और व्यवस्थाओं को फिर से मजबूत करने में समय और मेहनत लगेगी।

सोनिया गांधी ने ये बातें अपनी आने वाली किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर ‘द हिंदू’ को दिए इंटरव्यू में कहीं। किताब 10 नवंबर को प्रकाशित होने वाली है। इंटरव्यू में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी, राजीव गांधी के साथ रिश्ते, इंदिरा गांधी से मिले संस्कार, इमरजेंसी और कांग्रेस की राजनीति से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए।

बोलीं- राजीव से 60 साल पहले मिली थी, आज भी वही इंसान हूं

सोनिया गांधी ने कहा कि उन्हें लगता है कि वे आज भी वही इंसान हैं, जिनसे राजीव गांधी 60 साल पहले मिले थे। हालांकि, उस समय वे आज के मुकाबले कहीं ज्यादा मुस्कुराती और हंसती थीं।

उन्होंने बताया कि जब वे शादी के बाद भारत आई थीं, तब उन्हें देश के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। भारत को समझने और यहां के मूल्यों को जानने में राजीव गांधी और इंदिरा गांधी ने उनकी मदद की।

सोनिया के मुताबिक, दोनों के साहस, दूसरों के प्रति संवेदनशीलता, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक भारत में विश्वास तथा कर्तव्य के प्रति समर्पण ने उन्हें हमेशा प्रेरित किया।

‘यह सिर्फ प्रेम कहानी नहीं, भारत से जुड़ने का सफर भी है’

अपनी किताब के बारे में बात करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि यह सिर्फ राजीव और उनकी प्रेम कहानी नहीं है। यह उस परिवार और देश से जुड़ने की कहानी भी है, जिससे राजीव गांधी का रिश्ता था।

उन्होंने कहा कि इसी जुड़ाव ने उन्हें सार्वजनिक जीवन और राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया। जब उन्हें लगा कि परिवार के बलिदानों का उद्देश्य खतरे में पड़ रहा है और कांग्रेस कमजोर हो रही है, तब उन्हें लगा कि उन्हें कुछ करना चाहिए।

किताब लिखने में एक दशक से ज्यादा समय लगा

सोनिया गांधी ने बताया कि उन्होंने पहली बार इस किताब के लिए लिखना एक दशक से भी पहले शुरू किया था। हालांकि, गंभीरता से लिखने का काम करीब पांच साल पहले शुरू हुआ। यह प्रक्रिया लगातार नहीं चली। कई बार विचार और शब्द आसानी से आते थे, तो कई बार लिखना मुश्किल हो जाता था।

उन्होंने यह भी कहा कि उनके बारे में वर्षों से दूसरे लोग लिखते रहे हैं, लेकिन एक समय उन्हें लगा कि अब अपनी कहानी खुद बतानी चाहिए।

इमरजेंसी पर बोलीं- सिर्फ संजय गांधी जिम्मेदार नहीं थे

1975 से 1977 के बीच लगी इमरजेंसी पर सोनिया गांधी ने कहा कि उस दौरान वास्तव में क्या हो रहा था और हालात कितने गंभीर थे, इसकी पूरी जानकारी उन्हें इमरजेंसी खत्म होने के बाद मिली।

उन्होंने माना कि उस समय लोकतांत्रिक अधिकारों पर अंकुश लगाया गया था और बंदी प्रत्यक्षीकरण यानी Habeas Corpus के अधिकार को निलंबित किया गया था। साथ ही उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के लिए सिर्फ संजय गांधी जिम्मेदार नहीं थे। इंदिरा गांधी पर उनके कुछ वरिष्ठ सहयोगियों का भी दबाव था।

सोनिया ने कहा कि इंदिरा गांधी तेजी से बिगड़ते हालात से निपटने के लिए संघर्ष कर रही थीं। अंततः उन्होंने ही परिस्थितियों को समझा और मार्च 1977 में चुनाव कराने का फैसला किया। सोनिया के मुताबिक, इंदिरा गांधी ने बाद में इमरजेंसी के दौरान हुई ज्यादतियों पर खेद जताया और माफी भी मांगी थी।

मोदी और मेरी विचारधारा अलग: सोनिया गांधी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक सफर और कांग्रेस के लिए इससे सीखने के सवाल पर सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी बिल्कुल अलग वैचारिक दुनिया से आते हैं। उन्होंने कांग्रेस के भीतर डॉ. मनमोहन सिंह और मल्लिकार्जुन खड़गे का उदाहरण देते हुए कहा कि राजनीति में सफलता के कई रास्ते हो सकते हैं।

उन्होंने कहा, ”मुझे नहीं लगता कि हमें RSS से कुछ सीखने की जरूरत है।”

सोनिया गांधी ने अपनी किताब में RSS, BJP और संघ परिवार की विचारधारा को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और बंधुत्व जैसे संवैधानिक मूल्यों को लेकर कांग्रेस का रुख स्पष्ट है।

2004 में प्रधानमंत्री पद ठुकराने पर क्या बोलीं?

2004 में UPA की जीत के बाद प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं करने के फैसले पर सोनिया गांधी ने कहा कि उन्हें कभी यह विचार नहीं आया कि अगर वे प्रधानमंत्री बनतीं तो सरकार की नीतियां या कांग्रेस की रणनीति अलग होती।

उन्होंने कहा कि उस समय डॉ. मनमोहन सिंह सरकार का नेतृत्व कर रहे थे और वे कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। दोनों की भूमिकाएं स्पष्ट रूप से अलग थीं और उन्होंने एक टीम के रूप में काम किया।

किताब के प्रकाशक बदलने पर विवाद से दूरी बनाई

सोनिया गांधी की किताब के भारतीय प्रकाशक में बदलाव को लेकर भी सवाल पूछा गया। पहले पेंगुइन रैंडम हाउस का नाम सामने आया था, लेकिन बाद में हार्पर कॉलिन्स इंडिया ने किताब के प्रकाशन की जिम्मेदारी संभाली।

इस बदलाव को लेकर मोदी, RSS, सांप्रदायिकता और गलवान से जुड़े अंशों पर मतभेद होने के दावे सामने आए थे। इस पर सोनिया गांधी ने कहा कि वे इन विवादों में खुद को शामिल करना पसंद नहीं करेंगी।

किताब 10 नवंबर को होगी प्रकाशित

सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ उनके निजी और राजनीतिक जीवन के अनुभवों पर आधारित संस्मरण है। इसमें राजीव गांधी के साथ उनके रिश्ते, इंदिरा गांधी के परिवार में बिताए समय और भारत में छह दशकों के सफर का जिक्र है। भारत में इसका प्रकाशन हार्पर कॉलिन्स इंडिया कर रहा है।

यह भी पढ़ें