मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ राजनीति: राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा: CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों से पूछना चाहते हैं 48 सवाल ▪ देश: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा: 19-20 नवंबर को आंध्र में बेहद भारी बारिश का अलर्ट, यूपी में 18 तक घना कोहरा ▪ देश: मोदी बोले- नक्सली हिंसा का सबसे ज्यादा नुकसान आदिवासियों को हुआ, हमने खत्म किया माओवाद: जनजातीय समाज के लिए 3,000 करोड़ की 246 विकास परियोजनाएं शुरू ▪ राजनीति: राहुल गांधी महिला गिग वर्कर के स्कूटर पर बैठे, बोले- आपको मजदूर नहीं, पार्टनर बनाना चाहते हैं ▪ देश: पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट ▪ देश: असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, 24 लोगों की मौत, मिनी बस काटकर निकाले गए शव, मृतकों में ज्यादातर छात्र ▪ देश: दिल्ली-NCR में सांसों पर संकट, पहाड़ों की ठंड ने बदला मैदानी इलाकों का मौसम, यूपी में सुबह-सुबह छाया कोहरा ▪ राजनीति: अखिलेश बोले- अयोध्या के साथ वृंदावन और केदारेश्वर भी जाऊंगा, भाजपा क्यों घबरा रही है?
17 नवंबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 17 Nov 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

एमिटी विश्वविद्यालय पहुंचा नीदरलैंड का प्रतिनिधिमंडल: अम्स्टेलवीन के मेयर ने शैक्षणिक माहौल और रिसर्च सुविधाओं की सराहना की, भारत-नीदरलैंड सहयोग पर हुई चर्चा

Rinku Yadav • • 4 मिनट पढ़ें
एमिटी विश्वविद्यालय पहुंचा नीदरलैंड का प्रतिनिधिमंडल: अम्स्टेलवीन के मेयर ने शैक्षणिक माहौल और रिसर्च सुविधाओं की सराहना की, भारत-नीदरलैंड सहयोग पर हुई चर्चा

मेयर तजाप्को पॉपेन्स के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कैंपस का किया दौरा; 51 देशों के छात्रों से संवाद, AI सेंटर और इनोवेशन इनक्यूबेटर की सुविधाएं देखीं

अनप्लग इंडिया। डेस्क

नोएडा। भारत और नीदरलैंड के बीच शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एमिटी विश्वविद्यालय में नीदरलैंड के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने दौरा किया। नीदरलैंड के अम्स्टेलवीन नगर पालिका के मेयर तजाप्को पॉपेन्स के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल में भारत में नीदरलैंड दूतावास के डिप्टी हेड हुइब मिजनारेन्ड्स और अम्स्टेलवीन नगरपालिका के आर्थिक समूह की सलाहकार ऐन कैसर शामिल रहीं।

एमिटी विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. अतुल चौहान और वाइस चांसलर डॉ. बलविंदर शुक्ला ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। इस दौरे का उद्देश्य भारतीय समाज, संस्कृति और विविधता को समझने के साथ शैक्षणिक संस्थानों से संवाद और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की संभावनाओं को बढ़ावा देना था।

मेयर बोले- एमिटी का अंतरराष्ट्रीय माहौल प्रभावित करने वाला

अम्स्टेलवीन के मेयर तजाप्को पॉपेन्स ने कहा कि एमिटी विश्वविद्यालय के नेतृत्व, शिक्षकों और विद्यार्थियों से बातचीत करना उनके लिए सुखद अनुभव रहा। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक समृद्धि और विविधता की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं के साथ संवाद से भारतीय समाज को बेहतर तरीके से समझने का अवसर मिलता है।

उन्होंने विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक वातावरण, अनुसंधान और नवाचार से जुड़े माहौल की भी प्रशंसा की। मेयर के मुताबिक, एमिटी में 51 अलग-अलग देशों के विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। विभिन्न देशों के छात्रों का एक साथ अध्ययन करना, विचार साझा करना और एक-दूसरे की संस्कृति को समझना अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

शिक्षा को वैश्विक सीमाओं से जोड़ने पर एमिटी का जोर

एमिटी विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. अतुल चौहान ने कहा कि शिक्षा भौगोलिक सीमाओं तक सीमित नहीं होनी चाहिए। विश्वविद्यालय का उद्देश्य युवाओं को जिम्मेदार वैश्विक नागरिक बनाना है। इसके लिए शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान, नवाचार, नैतिक मूल्यों और अंतरराष्ट्रीय अनुभव को शिक्षा का हिस्सा बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि एमिटी भारत को वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त ज्ञान केंद्र बनाने के प्रयासों में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डॉ. बलविंदर शुक्ला ने कहा कि एमिटी विभिन्न देशों और पृष्ठभूमियों के विद्यार्थियों को एक साथ सीखने और आगे बढ़ने का अवसर देने वाला समावेशी शैक्षणिक वातावरण विकसित कर रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का शैक्षणिक दृष्टिकोण राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बहुविषयक शिक्षा, अनुभव आधारित अध्ययन, नवाचार, कौशल विकास और अंतरराष्ट्रीयकरण जैसे उद्देश्यों के अनुरूप है।

विदेशी छात्रों से भी की बातचीत

दौरे के दौरान नीदरलैंड के प्रतिनिधिमंडल ने श्रीलंका, मोरक्को, तंजानिया, नाइजीरिया और ओमान सहित विभिन्न देशों से आए एमिटी के विद्यार्थियों से बातचीत की। विद्यार्थियों ने अपने शैक्षणिक अनुभव, कैंपस जीवन और अलग-अलग संस्कृतियों के लोगों के साथ पढ़ने तथा संवाद करने के अनुभव साझा किए।

छात्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय का बहुसांस्कृतिक माहौल उन्हें विभिन्न संस्कृतियों को समझने, आपसी सम्मान और सहयोग की भावना विकसित करने का अवसर देता है।

AI सेंटर और इनोवेशन इनक्यूबेटर का किया दौरा

प्रतिनिधिमंडल ने एमिटी विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय, एमिटी सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एमिटी इनोवेशन इनक्यूबेटर सहित परिसर की प्रमुख सुविधाओं का दौरा किया। इस दौरान एमिटी शिक्षण समूह के बारे में एडिशनल प्रो वाइस चांसलर डॉ. चंद्रदीप टंडन ने विस्तृत प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में एडिशनल प्रो वाइस चांसलर डॉ. सुनील खत्री, डॉ. संजीव बंसल और डॉ. एम.के. दत्ता सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरे को भारत और नीदरलैंड के बीच शैक्षणिक संवाद, सांस्कृतिक समझ और भविष्य में सहयोग की संभावनाओं को आगे बढ़ाने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें