मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ देश: महिला आरक्षण पर मोदी ने 7 महीने पुराना वीडियो किया पोस्ट, बोले- वादा पूरा करेंगे; परिसीमन बिल को DMK का भी समर्थन ▪ देश: लोकसभा सीटें 50% बढ़ाने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी, संख्या 815 होगी ▪ देश: पूर्व CJI बीआर गवई ने जजों की नियुक्ति पर उठाए सवाल, राष्ट्रपति को लिखा पत्र ▪ देश: कश्मीर में जमने लगा पानी, श्रीनगर में सीजन की सबसे ठंडी रात; राजस्थान-MP में शीतलहर का अलर्ट ▪ राजनीति: सपा का चुनावी घोषणापत्र: युवाओं को हर महीने ₹5,000 बेरोजगारी भत्ता, बुजुर्ग महिलाओं को सालाना ₹40 हजार देने का वादा ▪ देश: संविधान दिवस पर मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण में कटौती कर मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है विपक्षी पार्टी ▪ देश: भागवत बोले- युवा झूठ के खिलाफ, सच का देते हैं साथ; भारत को बाहरी ताकतों से ज्यादा अंदरूनी खतरों से सतर्क रहने की जरूरत ▪ राजनीति: पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
29 नवंबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 28 Nov 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

नोएडा सेफ सिटी प्रोजेक्ट का टेंडर जारी, 10 दिसंबर तक आवेदन का मौका; 561 स्थानों पर लगेंगे 1,949 कैमरे

Rinku Yadav • • 3 मिनट पढ़ें
नोएडा सेफ सिटी प्रोजेक्ट का टेंडर जारी, 10 दिसंबर तक आवेदन का मौका; 561 स्थानों पर लगेंगे 1,949 कैमरे

147 स्थानों पर पैनिक बटन भी लगाए जाएंगे, सेक्टर-94 में बनेगा नया इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम; फेस डिटेक्शन और हाई-जूम कैमरों से निगरानी की तैयारी

अनप्लग इंडिया। डेस्क

नोएडा। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नोएडा सेफ सिटी प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया एक बार फिर शुरू की गई है। प्राधिकरण ने इच्छुक कंपनियों को आवेदन करने के लिए 10 दिसंबर तक का समय दिया है। इस परियोजना के तहत शहर के 561 स्थानों पर कुल 1,949 कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा 147 स्थानों पर पैनिक बटन भी स्थापित किए जाएंगे।

इससे पहले टेंडर में आवेदन की अंतिम तारीख 6 नवंबर निर्धारित की गई थी, लेकिन बाद में उस प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया था। अब नई समय-सीमा के साथ टेंडर जारी किया गया है।

एकीकृत कंट्रोल रूम से होगी पूरे शहर की निगरानी

सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में आधुनिक कैमरे और निगरानी तकनीक स्थापित की जाएगी। कैमरों से मिलने वाली लाइव फुटेज एकीकृत कंट्रोल रूम तक पहुंचेगी। किसी संदिग्ध गतिविधि या घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल कार्रवाई कर सकेगी।

सेक्टर-94 में बनेगा नया कंट्रोल रूम

परियोजना के लिए सेक्टर-94 स्थित इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के ऊपर नया कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसे मौजूदा कंट्रोल रूम से भी जोड़ा जाएगा। इस व्यवस्था में ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र को जोड़ने की सुविधा भी प्रस्तावित है।

कंट्रोल रूम को पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूम से सीधे जोड़ा जाएगा। किसी घटना की सूचना मिलने पर संबंधित थाने, चौकी, पीआरवी और डायल-112 को तुरंत जानकारी भेजी जा सकेगी। इससे पुलिस की प्रतिक्रिया और कार्रवाई में तेजी आने की उम्मीद है।

फेस डिटेक्शन तकनीक से होगी पहचान

सेफ सिटी प्रोजेक्ट में फेस डिटेक्शन जैसी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल प्रस्तावित है। पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज अपराधियों की पहचान कैमरों के जरिए किए जाने की व्यवस्था होगी। ऐसे मामलों में उनकी लोकेशन की जानकारी भी कंट्रोल रूम तक पहुंच सकेगी।

इसके अलावा पैन-टिल्ट-जूम (PTZ) कैमरों को जरूरत के अनुसार किसी भी दिशा में घुमाया जा सकेगा। इन कैमरों में करीब 1,700 मीटर तक जूम करके फुटेज देखने की क्षमता बताई गई है।

एक महीने में चयनित कंपनी को काम सौंपने की तैयारी

टेंडर में परियोजना की डिजाइन तैयार करने, उपकरणों की आपूर्ति, स्थापना, क्रियान्वयन और रखरखाव का काम शामिल है। इसकी प्री-बिड बैठक भी हो चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंपनियों में से एक का चयन किया जाएगा।

प्राधिकरण की तैयारी है कि चयनित कंपनी को एक महीने के भीतर काम सौंप दिया जाए।

पुलिसकर्मियों को मिलेगी संचालन की ट्रेनिंग

परियोजना का काम पूरा होने के बाद चयनित कंपनी पुलिसकर्मियों को पूरे सिस्टम के संचालन की ट्रेनिंग भी देगी। इसके बाद शहर के अलग-अलग स्थानों पर लगे कैमरों की फुटेज और सेफ सिटी प्रोजेक्ट की निगरानी एकीकृत कंट्रोल रूम से की जा सकेगी।

इस परियोजना से शहर में सार्वजनिक स्थानों की निगरानी बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आपात स्थिति में पुलिस तक सूचना तेजी से पहुंचाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें