मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ राजनीति: CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी-खड़गे से मिलने से किया इनकार, विपक्ष आज सुप्रीम कोर्ट तक निकालेगा मार्च ▪ मेरा शहर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज-2 सोसायटी में पानी का संकट, हजारों निवासियों की दिनचर्या प्रभावित ▪ राजनीति: ओवैसी की योगी और अखिलेश को चुनौती, बोले- ‘बाबा संभल आएं, अखिलेश गोरखपुर जाएं’ ▪ राजनीति: शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को गैरकानूनी हिरासत में न लें: सुप्रीम कोर्ट ▪ राजनीति: CJP का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी; मेट्रो प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई ▪ राजनीति: राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र बचाने के लिए सवाल पूछना जरूरी, चेन्नई में युवाओं से किया संवाद ▪ राजनीति: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन फिर जारी रखने का ऐलान, 7 हजार लोगों को हिरासत में लेने का दावा ▪ राजनीति: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सख्ती, 600 समर्थक हिरासत में; जंतर-मंतर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग
12 अक्तूबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 12 Oct 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

गांधी जयंती पर मोदी और राहुल ने बच्चों से की मुलाकात, बातचीत करते आए नजर

न्यूज़रूम डेस्क • • 2 मिनट पढ़ें
गांधी जयंती पर मोदी और राहुल ने बच्चों से की मुलाकात, बातचीत करते आए नजर

संविधान सदन में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, स्कूली बच्चों से भी किया संवाद

अनप्लग इंडिया। डेस्क

नई दिल्ली। महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसद संविधान सदन (पुराना संसद भवन) पहुंचे। यहां आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को भी आमंत्रित किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्रों के एक समूह से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और एक छात्र के कंधे पर हाथ रखकर उसका हालचाल जाना। इस दौरान प्रधानमंत्री बच्चों के साथ सहज अंदाज में बातचीत करते दिखाई दिए।

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी कार्यक्रम में मौजूद स्कूली बच्चों से संवाद किया। उन्होंने एक बच्ची को अपने पास बैठाया और मोबाइल फोन पर कुछ दिखाया। इस दौरान राहुल गांधी और बच्ची दोनों मुस्कुराते हुए नजर आए। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने नई दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती

2 अक्टूबर को महात्मा गांधी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती मनाई जाती है। लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था। देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से दोनों महान नेताओं को याद किया गया। शाम को गांधी स्मृति में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए और महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता अभियान

गांधी जयंती के अवसर पर केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया। यह अभियान सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती तक चलेगा। उन्होंने नागरिकों के साथ सरकारी एवं निजी संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों, गैर-सरकारी संगठनों और अन्य संगठनों से अभियान में भाग लेने की अपील की। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति लोगों की भागीदारी और जागरूकता को बढ़ावा देना है।

यह भी पढ़ें