मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
▪ राजनीति: CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी-खड़गे से मिलने से किया इनकार, विपक्ष आज सुप्रीम कोर्ट तक निकालेगा मार्च ▪ मेरा शहर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज-2 सोसायटी में पानी का संकट, हजारों निवासियों की दिनचर्या प्रभावित ▪ राजनीति: ओवैसी की योगी और अखिलेश को चुनौती, बोले- ‘बाबा संभल आएं, अखिलेश गोरखपुर जाएं’ ▪ राजनीति: शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को गैरकानूनी हिरासत में न लें: सुप्रीम कोर्ट ▪ राजनीति: CJP का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी; मेट्रो प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई ▪ राजनीति: राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र बचाने के लिए सवाल पूछना जरूरी, चेन्नई में युवाओं से किया संवाद ▪ राजनीति: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन फिर जारी रखने का ऐलान, 7 हजार लोगों को हिरासत में लेने का दावा ▪ राजनीति: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सख्ती, 600 समर्थक हिरासत में; जंतर-मंतर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग
12 अक्तूबर 2026 | भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से
अंक: 12 Oct 2026
Unplug India

भरोसेमंद खबरें, सीधे आपके शहर से

आज का अखबार पढ़ें

नोएडा में 68 मंजिला इमारत से युवक की मौत: 43वें फ्लोर से गिरा, आर्थिक परेशानी की बात सामने आई

न्यूज़रूम डेस्क • • 2 मिनट पढ़ें
नोएडा में 68 मंजिला इमारत से युवक की मौत: 43वें फ्लोर से गिरा, आर्थिक परेशानी की बात सामने आई

सुपरनोवा के 43वें फ्लोर से नीचे गिरा युवक, मौके पर मची अफरा-तफरी; पुलिस को मोबाइल से मिला आर्थिक परेशानी का वीडियो

अनप्लग इंडिया। डेस्क

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी के एस्पायर टावर में शनिवार को एक 29 वर्षीय युवक की ऊंचाई से गिरने के बाद मौत हो गई। युवक ने टावर के 43वें फ्लोर से छलांग लगाई थी। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में आर्थिक परेशानियों की बात सामने आई है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान संभव जैन (29) के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर इलाके का रहने वाला था। बताया गया है कि संभव ने 2 अक्टूबर को सुपरनोवा बिल्डिंग में कमरा नंबर 4228 किराए पर लिया था। दोपहर करीब ढाई बजे उसने कमरे में चेक-इन किया था। शनिवार सुबह करीब 11:27 बजे वह फ्लोर की बालकनी के बाहर दिखाई दिया। पास के कमरे में काम कर रहे एसी टेक्नीशियन की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने उसे समझाने और वापस अंदर आने के लिए कहा।

टेक्नीशियन ने समझाने की कोशिश की

पुलिस के अनुसार, मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को काफी देर तक समझाने की कोशिश की। इस दौरान संभव ने खुद को बेहद परेशान बताते हुए जीने की इच्छा नहीं होने की बात कही। इसके कुछ देर बाद वह नीचे गिर गया। सूचना मिलने पर सेक्टर-126 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मोबाइल में मिला वीडियो और पिता से चैट

जांच के दौरान पुलिस को युवक के मोबाइल फोन से एक वीडियो मिला है। पुलिस के मुताबिक, वीडियो में उसने अपनी आर्थिक परेशानियों का जिक्र किया है। इस वीडियो को जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस को युवक और उसके पिता के बीच हुई वॉट्सऐप चैट भी मिली है। पुलिस इन संदेशों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। युवक की आर्थिक स्थिति, परिवार से बातचीत और घटना से पहले की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें